Responsive Scrollable Menu

'अलग रोल्स में फिट नहीं बैठ पाएंगी...', रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की एक्ट्रेस ने कह डाली ऐसी बात

Nidhi Shah on Rupali Ganguly: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) टीवी का सबसे ज्यादा चर्चित शो में से एक है. इस शो से एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान दिलाई है. वहीं, शो में नजर आए अन्य किरदारों को भी लोग बेहद पसंद करते हैं. लेकन इस वजह से ये स्टार्स अपनी रियल पहचान खो रहे हैं. अब इस बार में शो में किंजल का रोल प्ले कर रही एक्ट्रेस निधि शाह ने बात की है. साथ ही उन्होंने रुपाली गांगुली का भी जिक्र किया.

नई अपॉर्चुनिटी मिलने में दिक्कत

निधि शाह (Nidhi Shah) की हाल ही में वेब सीरीज 'सपने वर्सेज एवरीवन 2'  (Sapne Vs Everyone 2) रिलीज हुई है. ऐसे में एक्ट्रेस अपने शो को प्रमोट कर रही है. इस कड़ी में उन्होंने  इंडिया फोरम संग बातचीत की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने सीरीज के बारे में तो बात की ही, साथ ही अनुपमा में अपने रोल और पॉपुलैरिटी का भी जिक्र किया. एक्ट्रेस का मानना है कि जब आप किसी नाम की वजह से पॉपुलर हो जाते हैं, तो आपको नई अपॉर्चुनिटी मिलने में बेहद दिक्कत होती है.

कास्टिंग के आगे आई पॉपुलैरिटी

निधि शाह ने कहा- ' कभी-कभी जब आप ऑडिशन देते हैं या किसी किसी कैरेक्टर के लिए कंसिडर किए जाते हैं तो उन्हें लगता है कि आप उस रोल के लिए बहुत ज्यादा जाने-पहचाने या फेमस हैं.' एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'कास्ट करने वाले लोग कहते हैं, टीवी पर उन्हें एक खास तरह के कैरेक्टर में देखा जा चुका है. इसलिए हम इनकी कास्टिंग नहीं कर सकते हैं. हमें कुछ अलग चाहिए, कोई ऐसा जो एक्सपीरियंस्ड हो लेकर बहुत ज्यादा फेमस ना हो. तो हां, कहीं न कहीं ऐसा होता है.'

ये भी पढ़ें- कम उम्र में ही संत-महाराज की शरण में पहुंच चुकी हैं अनुष्का शर्मा, करियर नहीं आध्यात्मिकता को देती हैं पहला स्थान

कैरेक्टर से बाहर निकल पाना मुश्किल

निधि शाह ने साफ तौर पर कहा कि टीवी इंडस्ट्री के साथ ये दिक्कत है कि अगर आप किसी एक कैरेक्टर से जुड़ और बहुत फेमस हो गए तो उससे बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि लोग आपको उसी नाम से जानते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी अनुपमा की वजह से ये दिक्कत उठानी पड़ी है क्योंकि लोग उन्हें किंजल के नाम से ही जानते हैं. एक्ट्रेस ने कहा- 'अनुपमा ने  एक पहचान और मजबूत फैन बेस दिया है. लेकिन कास्टिंग टीम्स के बीच मुझे लेकर एक अलग तरह का विचार बन गया है कि मैं अलग तरह के रोल्स में फिट नहीं बैठ पाऊंगी.'

क्यों छोड़ा था शो अनुपमा

बता दें, निधि शाह शो अनुपमा से शुरुआत से जुड़ी थी. लेकिन, लगभग डेढ़ से दो साल पहले उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था. निधि के शो छोड़ने के पीछे कई वजहें सोशल मीडिया पर सामने आई थी. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने रुपाली गांगुली संग अनबन की वजह से ये शो छोड़ा था. इस बात को कई बार इनडायरेक्ट तरीके से निधि ने भी स्वीकार किया था. तो वहीं कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि निधि अपनी उम्र के बच्चों की मां का रोल प्ले नहीं करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने ये शो छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना संग रिश्ते पर अनीता आडवाणी ने फिर दिया बयान, बोलीं- 'मैंने पत्नी का अधिकार मांगा था, शादी का नहीं'

Continue reading on the app

2 CNG सिलेंडर वाली इस SUV को 69168 लोगों ने खरीदा; इसके सामने पंच, टियागो, अल्ट्रोज भी फेल!

इस कंपनी का हुंडई और महिंद्रा से कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। वहीं, CNG सेगमेंट में ये मारुति सुजुकी के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भी है। दरअसल, टाटा के पोर्टफोलियो में 5 CNG कार शामिल हैं. इसमें नेक्सन, पंच, टियागो, अल्ट्रोज और टिगोर शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 GT vs RCB | Rajat Patidar के विकेट पर मचा घमासान, अंपायर के फैसले पर भड़के Virat Kohli, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर हुआ ड्रामा

आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हरा दिया। हालांकि, गुजरात की इस जीत से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुए उस हाई-वोल्टेज ड्रामे की हो रही है, जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अंपायर के एक फैसले पर अपना आपा खोते हुए नजर आए।

क्या था विवाद? रजत पाटीदार के विकेट पर मचा घमासान

यह घटना RCB की पारी के आठवें ओवर में हुई। अर्शद खान की गेंद पर रजत पाटीदार (19 रन) ने एक पुल शॉट खेलने की कोशिश की। जेसन होल्डर ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए जमीन के बेहद करीब एक कैच लपका।

अनिश्चितता का माहौल: रीप्ले में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद ने जमीन को छुआ है या नहीं। फील्डर कगिसो रबाडा भी कैच के लिए दौड़ रहे थे, जिससे स्थिति और भ्रमित हो गई।

अंपायर का फैसला: तीसरे अंपायर ने लंबे समय तक विजुअल्स देखने के बाद 'सॉफ्ट सिग्नल' और मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखते हुए पाटीदार को आउट करार दिया।
................................................................................................................................................................ 
 
यह घटना RCB की पारी के आठवें ओवर में हुई, जब अर्शद खान की गेंद पर जेसन होल्डर ने रजत पाटीदार का कैच लपककर उन्हें आउट कर दिया। पाटीदार, जो उस समय 19 रन बनाकर खेल रहे थे, ने रन गति बढ़ाने के लिए एक पुल शॉट खेलने की कोशिश की। होल्डर ने फुर्ती दिखाते हुए आगे की ओर डाइव लगाई और ज़मीन के करीब से कैच लपक लिया; उसी समय कगिसो रबाडा भी गेंद की ओर दौड़ रहे थे, जिससे दोनों फील्डरों के बीच लगभग टक्कर हो ही गई थी। आउट होने के इस वाकये के रीप्ले देखने के बाद भी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया कि गेंद ज़मीन को छूई थी या नहीं। इस अनिश्चितता के बावजूद, तीसरे अंपायर ने रिव्यू के बाद मैदान पर मौजूद अंपायर के फैसले को ही सही ठहराया और पाटीदार को आउट करार दिया। पारी के इस अहम मोड़ पर अंपायर के इस फैसले से कोहली और RCB का डगआउट साफ तौर पर नाखुश नज़र आया।

कोहली, जो उस समय डगआउट में बैठे थे, काफी निराश दिखे और उन्होंने अंपायर के इस फैसले पर सवाल भी उठाए। इस अनुभवी बल्लेबाज़ ने इससे पहले 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे; बाद में उन्हें बाउंड्री रोप के पास अंपायर के साथ काफी देर तक बहस करते हुए देखा गया।

आखिरकार यह मैच गुजरात टाइटन्स के नाम रहा, जिन्होंने RCB को चार विकेट से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की। गुजरात टाइटन्स ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए मौजूदा चैंपियन RCB को 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया, और फिर 15.5 ओवरों में 158/6 का स्कोर बनाकर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल (18 गेंदों में 43 रन) और जोस बटलर (19 गेंदों में 39 रन) ने टीम की जीत की नींव रखी, जबकि राहुल तेवतिया (17 गेंदों में 27* रन) ने टीम को जीत की मंज़िल तक पहुंचाया। इस जीत के साथ ही RCB 12 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी रही, जबकि गुजरात टाइटन्स दो अहम अंक हासिल करके पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जिससे उनके कुल अंकों की संख्या 10 हो गई।
Fri, 01 May 2026 12:06:00 +0530

  Videos
See all

Viral Video: कार उड़ी और गहरी खाई में समाई #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T07:15:06+00:00

AAJTAK 2 | JABALPUR BOAT ACCIDENT | 9 की मौत, जिम्मेदार कौन? जवाब देते-देते छलके मंत्री के आंसू!AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T07:15:08+00:00

Bollywood: तेजस्वी प्रकाश के लुक ने उड़ाए होश #Bollywood #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T07:15:03+00:00

Breaking News: पंजाब में मान सरकार के खिलाफ BJP-Congress का जोरदार प्रदर्शन | Punjab Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T07:13:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers