गुजरात से बिहार और बंगाल तक का सफर होगा आसान, डीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी ये 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें..नोट करें पूरा शेड्यूल
भीषण गर्मी और छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने गुजरात रूट के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. ये ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे उधना, गांधीधाम और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान वह नीले रंग का सूट पहने नजर आईं। सूट पर गुलाबी रंग के फूल और हरे रंग की पत्तियों की कढ़ाई बनी हुई थी। उनका सिर दुपट्टे से ढंका हुआ रहा। पलक तिवारी आम श्रद्धालु की तरह यहां रहीं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। पलक ने अपने इस खास दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। एक तस्वीर में वह परिक्रमा में बैठकर शांति से गुरबाणी का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर खड़ी दिखाई दे रही हैं। परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना जानकारी के अनुसार, पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल पहुंचकर करीब आधे घंटे तक परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी कीर्तन सुना और आध्यात्मिक वातावरण को महसूस किया। अपनी पोस्ट के कैप्शन में पलक ने लिखा कि यह उनका गोल्डन टेंपल का पहला दौरा था, लेकिन जैसा उन्होंने सोचा था, वैसा ही अनुभव उन्हें जहां आकर महसूस हुआ। सलमान खान की फिल्म से किया था डेब्यू पलक तिवारी ने साल 2023 में सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' सेडेब्यू किया था। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विनाली भटनागर और सतीश कौशिक भी नजर आए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





