राहुल रॉय के सपोर्ट में आया AICWA:पीएम मोदी को लिखा पत्र, 60+ कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) एक्टर राहुल रॉय के वायरल वीडियो की आलोचना के बीच उनके सपोर्ट में आया है। साथ ही एसोसिएशन ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग की बात कही है। AICWA ने अपने ट्वीट में लिखा, स्टार बनने का सफर समय के साथ बदलता रहा है। राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक, और अब रणवीर सिंह जैसे कलाकार हर दौर के अपने आइकॉन रहे हैं। इनमें राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म आशिकी की बड़ी सफलता से अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी पीढ़ी का चेहरा बने। हाल ही में राहुल रॉय ने मशहूर गाने तेरे दर पर सनम पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। यह व्यवहार गलत और असंवेदनशील है। ट्वीट में आगे लिखा गया, उन्होंने कभी भी गंदे बोल, गानों को बिगाड़कर या भद्दे मजाक से पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं की, जो आजकल आम हो गया है। राहुल रॉय ने हमेशा अपने काम में इज्जत और सच्चाई बनाए रखी है। उन्होंने ध्यान खींचने के लिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया और ना ही कला को बिगाड़ा। उनके शब्द उनकी ताकत, आत्मसम्मान और मुश्किल हालात के बावजूद काम करते रहने की सोच दिखाते हैं। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग की है। बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सीनियर आर्टिस्ट उम्र बढ़ने के साथ काम कम मिलने पर आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। यह सच्चाई नजरअंदाज नहीं की जा सकती। एसोसिएशन ने बॉलीवुड से अपील की है कि राहुल रॉय को अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम दिया जाए। फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। उन्होंने आगे यह भी लिखा, अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड वहीं, राहुल रॉय की पोस्ट पर कमेंट करके बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए। फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट करते हुए उन्हें 'गुड लक' कहा। वहीं, सोनू सूद ने राहुल को भाई बताते हुए लिखा,'कीप रॉकिंग ब्रदर'। एक्टर अनुपम खेर ने भी राहुल का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें 'बेस्ट' बताया। वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि हमें वह करना चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है, लोगों को बातें करने दें। इनके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा और माहिका शर्मा जैसे कलाकारों ने भी राहुल के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपना प्यार जताया
वैशाख पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें विधि, इन चीजों का करें दान
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं जब यह पूर्णिमा वैशाख के महीने में आती है तो और भी ज्यादा खास हो जाती है। दरअसल इस महीने को दान धर्म से जोड़कर देखा जाता है इसलिए आने वाली पूर्णिमा का बहुत महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के लिए भी यह दिन बहुत खास होता है। हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा की तिथि को स्नान, दान और तप के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसा कहते हैं कि अगर इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और दान किया जाता है तो अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
कब है वैशाख पूर्णिमा?
2026 की वैशाख पूर्णिमा 1 मई यानी कि आज है। पंचांग के मुताबिक 30 अप्रैल 2026 को रात 9:12 से पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो चुकी है और इसका समापन 1 में को रात 10: 52 पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक पूर्णिमा का व्रत 1 मई 2026 को किया जाएगा।
क्या है पूजा का मुहूर्त?
पूजा के मुहूर्त के बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 से 12:45 तक है, जो स्नान के लिए श्रेष्ठ माना गया है। अमृत मुहूर्त शाम 6:56 से रात 8:41 रहेगा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए चंद्रमा निकलने के बाद कोई भी समय चुना जा सकता है।
पूजा की सामग्री
पूर्णिमा के दिन पूजा शुरू करने से पहले भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर, अक्षत, दीपक, धूप, पंचामृत, घी, पीले फूल, मौसमी फल, साफ चौकी और जल से भरा कलश एकत्रित कर लें।
कैसे करें पूजा
- सुबह जल्दी उठकर स्वच्छ जल से स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहन कर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें।
- अब आपको एक चौकी पर भगवान की प्रतिमा स्थापित करनी। उन्हें पीले वस्त्र और फूल चढ़ाकर पंचामृत से अभिषेक करें।
- इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनना और पढ़ना बहुत शुभ माना गया है।
- अब रात में चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है कुंडली का चंद्र दोष भी दूर होता है।
दान का है महत्व
वैशाख पूर्णिमा का दान का बहुत महत्व माना गया है। इस महीने में गर्मी काफी ज्यादा होती है इसलिए जल सेवा को सबसे बड़े धर्म के रूप में देखा जाता है। इस दिन राहगीरों को ठंडा पानी पिलाएं, पशु पक्षियों के लिए पानी के लिए व्यवस्था करें, प्याऊ भी लगवा सकते हैं। वहीं पंखा, सत्तू और मिट्टी के घड़े का दान फलदायक होता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News




















