क्या एक मैच के लिए बैन होंगे विराट कोहली? अंपायर से भिड़ने की मिल सकती है सजा
Virat Kohli : आईपीएल 2026 का 42वें में विराट कोहली बीच मैदान पर लाइव मैच के दौरान अंपायर से भिड़ गए. अब क्या उन्हें इसकी बड़ी सजा मिलेगी. ये सवाल विराट कोहली के फैंस के मन में भी होगा. तो आज हम आपको इस बात का जवाब देने वाले हैं. लेकिन उससे पहले आज हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जो तेजी से तूल पकड़ रहा है. आइए इस बारे में पहले विस्तार से जानते हैं.
विराट कोहली ने किया जमकर ड्रामा
दरअसल, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. मैच के 8वें ओवर में उनके कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय अरशद खान ने शॉर्ट पिच बॉल डाली जिस पर पाटीदार ने शॉट लगाया.
अंपायर से भिड़े विराट कोहली
इस दौरान गेंद हवा में चली गई और जेसन होल्डन रे डाइव लगाते हुए एक शानदार कैप पकड़ लिया. ये कैच फेयर है या नहीं इसके लिए थर्ड अंपायर के पास गया, जहां पाया गया कि कैच क्लीन है और पाटीदार को आउट दे दिया गया. इस पर आरसीबी का खैमा और विरटा कोहली दोनों निराश हो गए.
विराट ने मैदान के बाहर फोर्थ अंपयार के साथ अपनी नाराजगी जताई और उनके साथ भिड़ गए. इसका वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में विराट कोहली उनसे काफी गुस्से में बात करते हुए और लड़ते हुए नजर आए. डगआउट के पास हुए इस ड्रामें के बाद अब विराट कोहली पर तलवार लटक गई है. बीसीसीआई और आईपीएल के द्वारा उन्हें बड़ी सजा मिल सकती है.
Umpire ಸಮಯ ತಗೊಂಡು ಡಿಸೈಡ್ ಮಾಡ್ಬೇಕಿತ್ತು, ಸುಮ್ನೆ ಗಡಿಬಿಡಿ ಮಾಡ್ಬಿಟ್ರಾ ಅಂತ?????
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 30, 2026
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 ???? #GTvsRCB | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/Ipidx0KTMO
विराट कोहली को मिल सकती है बड़ी सजा
इसके बाद से ही विराट कोहली और चोकली सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रैंड हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सजा की भी मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही कई फैंस उन्हें क्या सजा मिलेगी, उसका भी कयाश लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स लिख रहे हैं कि इस तरह से अंपायर से भिड़ने के लिए विराट कोहली को कम से कम एक मैच के लिए बैन किया जाना चाहिए.
The way Ishant Sharma was talking to Virat Kohli after Virat got angry over Rajat Patidar’s controversial catch — Ishant came in and was seen trying to calm him down. ❤
— Sonu (@Cricket_live247) May 1, 2026
After that, the two were also seen having some fun together.
Ishant Sharma with his childhood friend… pic.twitter.com/vbb1lZRWDW
बीसीसीआई भी विराट पर ले सकती है बड़ा एक्शन
अब विराट कोहली को बीसीसीआई और आईपीएल के द्वारा कम से कम मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगा सकती है. इसके साथ ही उनके अनुशासनात्म रवैए में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली और शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में आए आगे, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
LPG Cylinder Price: कमर्शियल के बाद 5 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम, 261 रुपये हुआ इजाफा
LPG Cylinder Price: महीने के पहले ही दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है. तेल कंपनियों ने शुक्रवार को 'छोटू' सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की. 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी. जिसे आम उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
अप्रैल में भी बढ़े थे FTL सिलेंडर के दाम
बता दें कि पिछले महीने यानी अप्रैल में भी 5 किग्रा वाले एफटीएल सिलेंड की कीमतों में उछाल देखने को मिला था. 1 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम 51 रुपये बढ़ाए थे. लेकिन इस बार इसकी कीमत में 261 रुपये का भारी भरकम इजाफा किया गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस यानी 14.2 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. इनकी कीतमें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं.
Prices of 5 kg Free Trade LPG (FTL) cylinders have also been increased by Rs 261 per cylinder with effect from today: Sources
— ANI (@ANI) May 1, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















