Responsive Scrollable Menu

म्यांमार की नेता आंग सान सू की जेल से रिहा, घर में नजरबंद

संयुक्त राष्ट्र, 1 मई (आईएएनएस)। म्यांमार की नेता आंग सान सू की को जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें नजरबंदी (हाउस अरेस्ट) में भेज दिया गया है। यह कदम सैन्य शासन वाले देश में लोकतंत्र का आभास देने के लिए उठाया गया माना जा रहा है, खासकर तब जब सैन्य नेता मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया है।

म्यांमार के सूचना मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति ने “नै पि ताव जेल में सजा काट रहीं दाउ आंग सान सू की की बाकी सजा को नजरबंदी में बदलने का फैसला किया है।”

सू की पहले राज्य परामर्शदाता (स्टेट काउंसलर) और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई नागरिक सरकार की वास्तविक प्रमुख थीं, सरकार को 2021 में सेना ने तख्तापलट करके हटा दिया था।

तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग, जो अब तक जुंटा प्रमुख थे, 3 अप्रैल को संसद द्वारा राष्ट्रपति चुने गए। यह संसद दिसंबर से जनवरी के बीच हुए चुनावों के बाद, जिसमें सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने भाग नहीं लिया, क्योंकि 2021 के तख्तापलट के बाद उसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।

राष्ट्रपति बनने के बाद, अंतरराष्ट्रीय मान्यता पाने की कोशिश में ह्लाइंग ने सामाजिक सुलह के लिए आम माफी (एमनेस्टी) देने का वादा किया था।

म्यांमार को अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता की जरूरत है क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था कमजोर हो चुकी है, पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप से भी हालात बिगड़े हैं, और देश कई जातीय विद्रोहों का सामना कर रहा है।

पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट को 17 अप्रैल को 4,300 से अधिक राजनीतिक कैदियों के साथ रिहा किया गया था। जुंटा ने इसे म्यांमार के नववर्ष के अवसर पर उठाया गया कदम बताया।

निर्वासित राष्ट्रीय एकता सरकार (एनयूजी), जो पिछली सरकार का प्रतिनिधित्व करती है, ने कहा कि वह “कुछ राजनीतिक कैदियों — जिनमें हमारे राष्ट्रपति यू विन म्यिंट भी शामिल हैं — की रिहाई से संतुष्ट है, जिन्हें सैन्य तानाशाही ने अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया था।”

सूचना मंत्रालय ने कहा कि 80 वर्षीय और शारीरिक रूप से कमजोर सू की को नजरबंदी में भेजने का फैसला “राज्य की उदारता और सद्भावना” को दर्शाता है।

यह फैसला “कसोन पूर्णिमा” के अवसर पर भी लिया गया, जो म्यांमार के बौद्धों के लिए पवित्र दिन है और भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।

सैन्य शासन के दौरान सू की पर वॉकी-टॉकी रखने जैसे मामूली आरोपों से लेकर देशद्रोह और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए और उन्हें कुल 33 साल की सजा सुनाई गई। बाद में इसे घटाकर 22 साल 6 महीने किया गया, और अब इसमें और कटौती की गई है, हालांकि वह नजरबंदी में ही रहेंगी।

दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक सू की, म्यांमार के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता आंग सान की बेटी हैं, जिनकी 1948 में आजादी से पहले हत्या कर दी गई थी।

म्यांमार में 1962 के तख्तापलट के बाद से ज्यादातर समय सैन्य शासन रहा है, बीच-बीच में थोड़े समय के लिए लोकतंत्र का राज रहा है।

सू की 1988 में म्यांमार लौटीं और एलएलडी की नेता बनीं। इसके बाद से वह कई बार जेल गईं और नजरबंदी में रही हैं।

उनकी शादी एक ब्रिटिश नागरिक से हुई थी, और इसी आधार पर सेना ने उन्हें राष्ट्रपति बनने से रोक दिया। इसके बाद एनएलडी ने उन्हें “स्टेट काउंसलर” बनाया, जिससे वह सरकार में प्रमुख भूमिका निभा सकीं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL का गणित- बेंगलुरु तीसरी हार के बावजूद नंबर-2 पर:गुजरात पांचवें स्थान पर बरकरार; राजस्थान के पास नंबर-2 पर पहुंचे का मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। उसे गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में 4 विकेट से हराया। गुजरात ने 155 रन का टारगेट 15.5 ओवर में चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 29 रन देकर 2 विकेट झटके। साथ ही 10 बॉल पर 12 रन भी बनाए। इतना ही नहीं, 3 कैच भी पकड़े। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन... मैच के बाद टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु-गुजरात मैच के नतीजे के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ पहले पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर है। आज के मैच की बात प्लेऑफ के लिए राजस्थान को 3 जीत चाहिए राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर है। टीम के पास 6 जीत के सहारे 12 अंक हैं यानी कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 जीत की जरूरत है। रॉयल्स की टीम ने अब तक 9 मैच खेले गए हैं, इनमें से 3 मैच में हार और 6 में जीत मिली है। शेडयूल के अनुसार राजस्थान को 3 होम और 3 अवे मैच खेलने हैं। ऐसे में राजस्थान के प्लेऑफ की राह आसान है। दिल्ली को अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे मौजूदा सीजन में दिल्ली का कैंपेन उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम 8 में से 3 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में कैपिटल्स के खाते में महज 6 अंक हैं और टीम 7वें नंबर पर है। दिल्ली को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए अपने सभी 6 मैच जीतने होंगे। एक या दो मैच हारने की स्थिति में उसे अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स टॉप स्कोरर की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं गुजरात-बेंगलुरु मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 425 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। आज राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर्स बने बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 3 विकेट झटके। उन्होंने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इन विकेटों के सहारे भुवनेश्वर के सीजन में 17 विकेट हो गए हैं। वे पर्पल कैप लीडरबोर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने हैदराबाद के ईशान मलिंगा को पीछे छोड़ा। आज राजस्थान के जोफ्रा आर्चर 4 विकेट लेकर भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं। -------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए IPL- बेंगलुरु सीजन में तीसरा मैच हारी; गुजरात ने 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट जगत शर्मसार! बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बनाने वाला श्रीलंकाई खिलाड़ी गिरफ्तार

Lankan U19 player arrest: श्रीलंका अंडर-19 के दो क्रिकेटर ने अपनी घिनौनी हरकत से सबको शर्मसार कर दिया. आरोप है कि कोलंबो के एक होटल में अंडर-19 टीम के दो खिलाड़ियों ने नहाते हुए लोगों का वीडियो बनाया. इस मामले में दोनों खिलाड़ियों की गिरफ्तारी हुई. हालांकि, उन्हें बाद में जमानत मिल गई. Fri, 1 May 2026 08:51:05 +0530

  Videos
See all

Femina Miss India की विनर बनीं Sadhvi #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T04:11:07+00:00

Bengal Election Results 2026: बंगाल के एग्जिट पोल में BJP की जीत का दावा, 4 मई को होगा खेला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T04:14:21+00:00

Mamata Banerjee In Strong Room: आधी रात स्ट्रॉन्ग रुम पहुंची ममता, बीजेपी पर जमकर बरसीं | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T04:15:21+00:00

Ujjain: ब्रह्म मुहूर्त में महाकाल की दिव्य आरती #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T04:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers