LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानें 1 मई को कितने बढ़े दाम
LPG Cylinder Price Hike: आज 1 मई है और महीने के पहले ही दिन महंगा का झटका लगा है. दरअसल, शुक्रवार यानी 1 मई 2026 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया. राजधानी दिल्ली में आज एलपीजी सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ गए.
Breaking News Today Live Updates: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरयू नदी में किया पवित्र स्नान
Breaking News Today Live Updates: आज 01 मई 2026 और दिन शुक्रवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को हुई बारिश के चलते तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं एक बार फिर से ठंड का एहसास भी होने लगा है. जिसके चलते रात में लोगों ने एसी और कूलर नहीं चलाया. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगाया है.
आज बुद्ध पूर्णिमा है. देशभर में इस मौके पर विशेष पूजा, ध्यान और प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसी कड़ी में लद्दाख में गौतम बुद्ध के अवशेषों को लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. भारत थॉमस कप फाइनल्स के क्वार्टर फाइनल में आज चीनी ताइपे की टीम से भिड़ेगा. इससे पहले भारत ने 4 साल पहले थॉमस कप का खिताब जीता था. दिल्ली में आज से ई-रिक्शा का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा. ये फैसला इलेक्ट्रिक वाहन फेडरेशन ने लिया है. हालांकि दिल्ली सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं किया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)





