Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 01 May 2026: आज मनाया जा रहा वैशाख पूर्णिमा पर्व, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 01 May 2026: आज वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा पर्व है. इसके अलावा, आज के दिन कूर्म जयंती भी होती है. पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. बुद्ध भगवान को भी श्रीहरि विष्णु का 9वां और बुद्ध धर्म का अवतार माना जाता है. आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसे में पंचांग जानना जरूरी है. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. आज सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 45 मिनट रहा. वहीं, सूर्योस्त का समय 06 बजकर 48 मिनट रहेगा. आज पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त से लेकर कई मुहूर्त है.

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. ऐसा करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु में वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. आइए जानते हैं आज यानी 01 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 01 मई 2026 

वार- शुक्रवार

तिथि- वैशाख पूर्णिमा रात 10 बजकर 52 मिनट तक उसके बाद प्रथम ज्येष्ठ प्रतिपदा होगी.

नक्षत्र- स्वाती नक्षत्र सुबह 04 बजकर 35 मिनट तक उसके बाद विशाखा नक्षत्र होगा.

योग- सिद्धि योग और व्यातीपात योग

करण- विष्टि, बव और बालव करण

दिशा शूल- पश्चिम दिशा 

दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत-1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 45 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा. 

चंद्रोदय- 01 मई शाम 06:44 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 02 मई को सुबह 05:53 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 मिनट से 05:08 मिनट तक.

अमृत काल- शाम 06:55 बजे से शाम 08:41 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:49 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. 
  • यम गण्डक दोपहर 03:37 बजे से शाम 05:13 बजे तक रहेगा.
  • गुलिक काल सुबह 07:34 मिनट से सुबह 09:10 बजे तक रहेगा. 
  • आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:31 मिनट से सुबह 09:23 मिनट तक और दोपहर 12:9 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक.

व्रत- वैशाख पूर्णिमा, बुध पूर्णिमा, सत्यनारायण व्रत, श्रीकूर्म जयंती

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- भगवान नृसिंह कैसे प्रकट हुए थे? पढ़ें विष्णु के चौथे अवतार की कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 01 May 2026: शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ? पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 01 May 2026: पंचांग के अनुसार आज 01 मई 2026 शुक्रवार है. चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र पर आपको सम्मान प्राप्त होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा. स्वास्थय में सुधार होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं.

वृषभ राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र पर सभी काम में सफलता मिलेगी. सेहत में सुधार होगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे. तनाव कम होगा.

उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें.

मिथुन राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में मांगलिक काम होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें.

कर्क राशि- आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन हानि हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें. आलस्य और लापरवाही से बचें. कार्यक्षेत्र पर तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- ऊं हं हनुमतये नमः मंत्र का जाप करें.

सिंह राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. कामों में रुकावट आ सकती है. धैर्य बनाकर रखें. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.

उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

कन्या राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. नया मकान या वाहन खरीदने का योग है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी में तरक्की होगी. व्यापार में नया निवेश लाभ देगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. फंसा हुआ धन प्राप्त होगा. रुके काम पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र पर आपके काम की सराहना होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- देवी मंदिर में कपूर दान करें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन तनाव दे सकता है. पैसों का लेन-देन सावधानी से करें. किसी से विवाद न करें. दुर्घटना हो सकती है. व्यापार में नया निवेश करने से बचें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. प्रेम संबंध में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

धनु राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोजगार की समस्या दूर होगी. व्यापार में नई साझेदारी से धन लाभ होगा. सेहत में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध होंगे.

उपाय- गाय को केला खिलाएं.

मकर राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या दूर होगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

उपाय- गाय को काले चने खिलाएं.

कुंभ राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी. वाहन सावधानी से चलाएं

उपाय- पीपल पर तेल का दीपक जलाएं.

मीन राशि- आज का दिन परेशानी दे सकता है. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. धन हानि हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर अपनों से धोखा मिल सकता है. भाई से विवाद होगा. जीवनसाथी से मतभेद होगा.

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.

ये भी पढ़ें- Narasimha Jayanti 2026: भगवान नृसिंह कैसे प्रकट हुए थे? पढ़ें विष्णु के चौथे अवतार की कथा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट जगत शर्मसार! बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बनाने वाला श्रीलंकाई खिलाड़ी गिरफ्तार

Lankan U19 player arrest: श्रीलंका अंडर-19 के दो क्रिकेटर ने अपनी घिनौनी हरकत से सबको शर्मसार कर दिया. आरोप है कि कोलंबो के एक होटल में अंडर-19 टीम के दो खिलाड़ियों ने नहाते हुए लोगों का वीडियो बनाया. इस मामले में दोनों खिलाड़ियों की गिरफ्तारी हुई. हालांकि, उन्हें बाद में जमानत मिल गई. Fri, 1 May 2026 08:51:05 +0530

  Videos
See all

PM मोदी का अनोखा अंदाज़,नीलकंठ तिवारी को ‘मुक्का’ आशीर्वाद | #pmmodi | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T05:11:35+00:00

Mamata Banerjee: भवानीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रही Mamata Banerjee #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T05:10:33+00:00

India का सबसे Busy Airport कौन सा है? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T05:10:39+00:00

Mumbai-Pune Missing Link Tunnel का उद्घाटन आज | Devendra Fadnavis | Eknath Shinde | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T05:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers