Responsive Scrollable Menu

Ranveer-Deepika Daughter: दुआ ने 'पापा' को लगाई आवाज, पहली बार बेटी को लाइव शो लेकर गए रणवीर-दीपिका; Video

Ranveer-Deepika Daughter: अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशियां मना रहे हैं। हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बना ये कपल इस वक्त फैमिली टाइम बिता रहा है। अब हाल ही में रणवी-दीपिका अपनी बेटी दुआ को पहली बार एक लाइव शो में लेकर पहुंचे। यह खास मौका था नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित कोकोमेलन सिंग-अ-लॉन्ग इवेंट का, जहां कपल अपने परिवार के साथ पहुंचा।

रणवीर की फैमिली आउटिंग
इस दौरान रणवीर ने बताया कि ये एक्सपीरियंस उनके परिवार के लिए और भी खास इसलिए बन गया क्योंकि यह दुआ का पहला लाइव परफॉर्मेंस था। इवेंट के बाद रणवीर सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए “थोड़ा ज्यादा स्पेशल” है, क्योंकि उनकी बेटी का यह पहला शो था। उन्होंने NMACC टीम का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने इस तरह का इवेंट भारत में उपलब्ध कराया।

इवेंट के दौरान एक प्यारा पल तब देखने को मिला, जब बैकग्राउंड में नन्हीं दुआ की आवाज सुनाई दी, जिसमें वह “पापा” कहती नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादूकोण

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर यह खुशखबरी दी, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई।

रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी और शादी
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘राम-लीला’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और उसी साल इटली के लेक कोमो में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो पिछले एक महीने से सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Continue reading on the app

रेपिस्‍ट, बाल यौन अपराधी और गद्दार... ट्रंप पर गोली चलाने से 10 मिनट पहले हमलवार ने लिखा था मेनिफेस्टो; सीक्रेट सर्विस की भी खोली पोल

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए यह खुलासा किया गया है कि बाद में यह दस्तावेज एक रिश्तेदार द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

मिनटों के हिसाब से टेस्ट के 2 सबसे तेज तिहरा शतक... 93 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान, जानिए कहां खड़े हैं डॉन ब्रैडमैन

Fastest triple hundreds by minutes in test: टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाना किसी तपस्या से कम नहीं, लेकिन इतिहास में दो ऐसे दिग्गज रहे जिन्होंने समय की परवाह किए बिना रनों का अंबार लगा दिया. वैली हैमंड ने 1932 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे तेज तिहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया. वहीं, डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में 336 मिनट में लीड्स में इतिहास रचा. आज के दौर में जहां आक्रामक बल्लेबाजी का बोलबाला है, इन दिग्गजों का यह कीर्तिमान आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है. Sat, 2 May 2026 20:50:19 +0530

  Videos
See all

Petrol-Disel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के भी बदले दाम! | Breaking News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:45:01+00:00

Jabalpur Cruise Accident: तुम्हारा जमीर मर चुका है रोहित...मेरा खून अभी पानी नहीं हुआ! | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:40:00+00:00

Breaking News: Marriage की जिद को लेकर Mobile Tower पर चढ़ा युवक, कहा- शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:43:11+00:00

Bengal Politics: वो कहानी, जब साथ आए थे TMC और BJP | Mamata Banerjee | Atal Bihari Vajpayee | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:37:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers