Ranveer-Deepika Daughter: अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशियां मना रहे हैं। हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बना ये कपल इस वक्त फैमिली टाइम बिता रहा है। अब हाल ही में रणवी-दीपिका अपनी बेटी दुआ को पहली बार एक लाइव शो में लेकर पहुंचे। यह खास मौका था नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित कोकोमेलन सिंग-अ-लॉन्ग इवेंट का, जहां कपल अपने परिवार के साथ पहुंचा।
रणवीर की फैमिली आउटिंग इस दौरान रणवीर ने बताया कि ये एक्सपीरियंस उनके परिवार के लिए और भी खास इसलिए बन गया क्योंकि यह दुआ का पहला लाइव परफॉर्मेंस था। इवेंट के बाद रणवीर सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए “थोड़ा ज्यादा स्पेशल” है, क्योंकि उनकी बेटी का यह पहला शो था। उन्होंने NMACC टीम का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने इस तरह का इवेंट भारत में उपलब्ध कराया।
Ranveer talks about attending cocomelon live show at NMACC India with Dua ????✨️????. Deepika was also with them.#DeepVeerpic.twitter.com/NzCgTskGsN
इवेंट के दौरान एक प्यारा पल तब देखने को मिला, जब बैकग्राउंड में नन्हीं दुआ की आवाज सुनाई दी, जिसमें वह “पापा” कहती नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादूकोण
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट कर यह खुशखबरी दी, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई।
रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी और शादी दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘राम-लीला’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और उसी साल इटली के लेक कोमो में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जो पिछले एक महीने से सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
Who is Ramakrishna Ghosh: महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्णा घोष ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस हाई-वोल्टेज मैच में 28 वर्षीय घोष का चयन उनके बेहतरीन घरेलू प्रदर्शन का परिणाम है. विजय हजारे ट्रॉफी में 7 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरने वाले घोष को 30 लाख की बेस प्राइस में सीएसके ने खरीदा था. अंक तालिका में संघर्ष कर रही सीएसके को अपने इस नए सितारे से इस बड़े मंच पर बड़ी उम्मीदें हैं. Sat, 2 May 2026 20:12:56 +0530