Responsive Scrollable Menu

एक्शन मोड में RBI, अप्रैल में 6 बैंकों पर ठोका जुर्माना, 3 का लाइसेंस रद्द, एक पर लगा प्रतिबंध

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने अप्रैल के महीने में कई बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक समेत कई सहकारी बैंकों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है। एक बैंक पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। वहीं पेटीएम पेमेंट्स बैंक समेत तीन बैंकों को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला आरबीआई ने लिया। लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद बैंकिंग व्यावसायिक जारी रखने की अनुमति नहीं है।

आरबीआई ने 24 अप्रैल से ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सभी बैंकिंग व्यवसाय पर रोक लगाने और लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया है। इसे पहले भी 11 मार्च 2022 से नए कस्टमर को जोड़ने जोड़ना बंद करने का निर्देश दिया गया था। वहीं 31 जनवरी 24 से लेकर 26 फरवरी 2024 को बैंक पर कुछ बिजनेस पाबंदी अभी लगाई गई थी। हालांकि इसके पास इतनी लिक्विडिटी है कि बैंक बंद होने के बाद अपनी पूरी जमा देनदारी चुका सके।

इन बैंकों का लाइसेंस भी रद्द 

10 अप्रैल से प्रतापगढ़ में स्थित नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बंद हो चुका है। इसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इस बैंक को 6 अप्रैल से बैंकिंग बिजनेस करने की अनुमति नहीं है। इन दोनों बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी और और कमाई की कोई भी संभावनाएं नहीं थी।

इस बैंक पर प्रतिबंध लगा 

जालना में स्थित मोतीराम अग्रवाल जालना मर्चेंट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे भी 10 अप्रैल से बैंकिंग बिजनेस बंद करने का आदेश दिया गया है। हालांकि अब तक लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है। यह आदेश 6 महीने तक की अवधि के लिए लागू रहेगा। इस दौरान बैंक के स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। इस दौरान ग्राहकों  खाते से कोई भी पैसे निकालने की अनुमति नहीं होगी।

इन बैंकों पर आरबीआई ने लगाया जुर्माना 

  • जनकल्याण सहकारी बैंक लिमिटेड, मुंबई
  • बंधन बैंक लिमिटेड
  • डॉ बाबासाहेब आंबेडकर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड, औरंगाबाद , महाराष्ट्र
  • हरदोई जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, उत्तर प्रदेश
  • द हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश
  • डॉ पंजाबराव देशमुख अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ,अमरावती, महाराष्ट्र

आरबीआई का नोटिफिकेशन यहाँ देखें 

Continue reading on the app

सैनिक सम्मान के लिए लड़ता है, इनाम के लिए नहीं: मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक सैनिक इनाम के लिए नहीं, बल्कि कर्तव्य, सम्मान और इस विश्वास के लिए लड़ता है कि उसका बलिदान देश के काम आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद दिल्ली के प्लान पर क्या बोले आशुतोष शर्मा

दिल्ली के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने माना कि आजकल क्रिकेट ज्यादा बैटिंग ओरिएंटेड हो गया है, लेकिन गेंदबाजों का भी रोल है, खासकर जब टीम के पास पेस और अनुभव हो। अंत में उन्होंने टीम के तेज गेंदबाजों की तारीफ की, जिन्होंने शुरुआती विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई. Sat, 2 May 2026 17:01:13 +0530

  Videos
See all

Tipu Sultan Controversy: 'टीपू सुल्तान समाजवादी'...सपा की चुनावी बाजी ? | Akhilesh Yadav | BJP Vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:44:40+00:00

Viral Video: Viral Video ने खोली पोल #shortsvideo #schoolvideo #schoolnews #education #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:45:04+00:00

इन लोगों का LPG कनेक्‍शन हो सकता है बंद #shortsvideo #lpgcylinder #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:45:13+00:00

Congress Vs Himanta : "सबसे भ्रष्ट CM हैं हिमंता..." | #shorts #bidishaneog #himantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T11:47:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers