Responsive Scrollable Menu

Chanakya Exit Poll 2026: असम और बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत, एग्जिट पोल में जानें किसकी बन रही सरकार

Chanakya Exit Poll 2026: चाणक्या के एग्जिट पोल सामने आए हैं. पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद पूर्वानुमान के अनुसार, असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में NDA को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे  रही है. टुडेज चाणक्या के अनुमान के अनुसार, भाजपा+ गठबंधन को 102 सीटें मिल सकती हैं. यह स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करती हैं. वहीं कांग्रेस गठबंधन मात्र 23 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है. अन्य के खाते में एक  सीट मिल सकती है. यह आंकड़े बताते हैं कि राज्य में NDA की पकड़ मजबूत बनी हुई है और विपक्ष पिछड़ता  नजर आ रहा है.

तमिलनाडु में DMK की वापसी दिखाई दे रही है

'टुडेज़ चाणक्य' ने भविष्यवाणी में तमिलनाडु में DMK की वापसी दिखाई दे रही है. 234 सीटों वाली विधानसभा में उसे ज़बरदस्त 125 सीटें मिलेंगी. MK स्टालिन की अगुवाई वाली पार्टी को 39 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद है. इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी या कमी होने की उम्मीद है. पोलस्टर के मुताबिक, अभिनेता-राजनेता विजय की TVK राज्य में बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर सकती है. इससे विपक्षी AIADMK-BJP गठबंधन की चुनावी संभावनाओं को काफी नुकसान हो सकता है. विजय को 63 सीटें मिलने की संभावना है. इसमें 11 सीटों की बढ़ोतरी संभव है. विजय को 30 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है. 

यह चुनाव AIADMK-बीजेपी गठबंधन के लिए काफी  निराशाजनक हो सकता है. एग्जिट पोल में DMK+ गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख ​रही है. अनुमान के तहत DMK+ को 125 सीटें मिल सकती हैं. वहीं TVK को 63 सीटों के साथ एक बड़ी ताकत के रूप में उभरते दिखाया गया है. AIADMK+ को   45 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है.

UDF को 40% वोट मिल सकते हैं

वहीं केरला की बात की जाए तो टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में UDF को मामूली बढ़त मिल रही है. यह मुकाबला बेहद करीबी हो चुका है. टुडेज चाणक्या के वोट शेयर अनुमान के अनुसार, UDF को 40% वोट मिल सकते हैं, जो उसे हल्की बढ़त दिलाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, LDF को 38% वोट मिलने का नुकसान हुआ है. इससे दोनों के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है. भाजपा+ को 20% वोट शेयर मिलने की उम्मीद है. वहीं अन्य दलों के हिस्से में करीब 2 प्रतिशत वोट जा सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में 192 से अधिक सीटों के साथ जबदस्त बहुमत

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लिए 192 से अधिक सीटों के साथ जबदस्त बहुमत का अनुमान लगाया जा रहा है. एजेंसी ने अनुमान लगाया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को इस बार 100 के आसपास सीटों पर संतोष करना पड़ेगा. भाजपा के पक्ष में हिंदू वोटों के मजबूत एकीकरण का संकेत मिला है.

Continue reading on the app

Virat Kohli: 4,4,4,4,4... विराट कोहली ने दिखाया रौद्र रूप, एक ओवर में 5 चौके खाने के बाद रबाडा ने बदला ले लिया

Virat Kohli IPL 2026: 13 गेंद में 28 रन बनाकर आउट होने से पहले विराट कोहली ने कागिसो रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़ने का कमाल भी किया. गुजरात टाइटंस के साउथ अफ्रीकी पेसर की शुरुआती पांच बॉल को विराट ने बाउंड्री के पार पहुंचाया. आखिरी गेंद पर भी उन्होंने शानदार स्ट्रेट ड्राइव मारी, लेकिन रबाडा के पैर से गेंद रुक गई.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सामने आ गई रजत पाटीदार की कमजोरी, RCB के कप्तान को रोकने का ये सही तरीका

RCB को पहली बार IPL का खिताब जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन में भी अपनी बैटिंग से गेंदबाजों के लिए टेंशन बने हुए हैं. सवाल उठ रहे हैं कि क्या उनकी कोई कमजोरी है, जिसका टीमें फायदा उठा सकती हैं. Thu, 30 Apr 2026 22:01:08 +0530

  Videos
See all

Bengal में 4 May की Counting से पहले TMC ने जारी किया EVM Strong Room का वीडियो | TMC Vs BJP | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T17:10:06+00:00

Viral Video | ट्रक के साथ ये क्या हुआ? | #truck #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T17:04:39+00:00

Final Cut LIVE: डूबते क्रूज की INSIDE STORY | Jabalpur Bargi Dam Boat Accident | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T17:15:34+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: EXIT POLL देख उड़ी Mamata की नींद! | West Bengal | BJP Vs TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T17:14:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers