Responsive Scrollable Menu

Gold Price Outlook: गोल्ड अगले 8 महीनों में 1.63 लाख रुपये के पार होगा, जानिए गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा है

Gold Price Outlook: गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी आएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने शॉर्ट टर्म में गोल्ड में नरमी का अनुमान जताया है

Continue reading on the app

धर्म पूछकर हमले को जांच कर रही ATS की जांच में चौकाने वाले खुलासे, आरोपी इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी विचार धारा से जुड़ा

मीरा रोड मामले में आरोपी के कट्टरपंथी होने का चौकने वाला सबूत. घर के बाहर लिखी पर्ची में चौकने वाली बात. घर में घुसने वालों को 3 बार सुराह इख़्लास और 1 बार दुरूद शरीफ पढ़ने की हिदायत ​दी है. किसी भी धर्म का हो बिस्मिल्ला सलाम करने के बाद ही घर में प्रवेश. पहलगाम की तरह मुंबई के पास मीरा रोड में धर्म पूछकर  हमले को जांच कर रही ATS की जांच में चौकने वाले खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों को शक है की आरोपी इंटरनेट के माध्यम से कट्टरपंथी विचार धारा से जुड़ा था. अधिकारियों का मानना है कि यह कोई घबराहट में उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है. 

जानकारी ये भी मिल रही है की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ना भागने की कोशिश करता है और ना छुपने की, बल्कि वो अपने घर जाकर काले कपड़े पहनकर आईएसआईएस के पैटर्न पर वीडियो रिकॉर्ड करने की तैयार कर रहा था. लेकिन पुलिस ने आरोपी को उसके पहले ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं न्यूज नेशन के संवाददाता पंकज मिश्रा जब आरोपी के घर पहुंचे तो उसके दरवाजे पर हाथ से लिखी एक पर्ची देखकर चौक गए. आखिर क्या है इस पर्ची पर लिखा… देखिए पूरे मामले में संवादाता पंकज मिश्रा की रिपोर्ट. 

काले कपड़ों का इस्तेमाल अक्सर देखा गया है

घटना के बाद अंसारी घर पहुंचा, जहां उसने सबसे पहले इस्तेमाल किया गया चाकू धोया, खून से सने कपड़े बदले और फिर काले कपड़े पहन लिए. जांच एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि काले कपड़े पहनने का संबंध किसी कट्टरपंथी विचारधारा या प्रतीक से तो नहीं है. आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े प्रचार में काले झंडों और काले कपड़ों का इस्तेमाल अक्सर देखा गया है.

‘लोन वुल्फ’ हमलों की पहचान

जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी हमले के बाद कोई वीडियो रिकॉर्ड करने या जिम्मेदारी लेने वाला संदेश जारी करने की तैयारी कर रहा था. इस तरह के मामलों में ‘लोन वुल्फ’ हमलों की पहचान के तौर पर वीडियो या संदेश जारी करना एक सामान्य पैटर्न माना जाता है. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले वह ऐसा नहीं कर पाया. नयानगर पुलिस ने आरोपी के घर से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है. 

मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था

जांच में एक बड़ी चुनौती यह भी सामने आई है कि आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले अपना मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था. एजेंसियों का मानना है कि यह सबूत मिटाने के इरादे से किया गया. जांच एजेंसियां ये पता करने में जुट चुकी हैं कि ज़ैब को ऑनलाइन मार्गदर्शन कौन दे रहा था. पूछताछ के दौरान आरोपी की मानसिक स्थिति भी जांच का अहम हिस्सा बन गई है. सूत्रों के अनुसार, अंसारी को लगता है कि आईएसआईएस ने उसके हमले को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही उसे छुड़ाने की कोशिश करेगा. यह सोच वास्तविकता से काफी अलग मानी जा रही है.

हिरासत में उसका व्यवहार भी असामान्य बताया जा रहा है. वह बार-बार हाथ धोने और नहाने की जिद करता है, यह कहते हुए कि उसके हाथ गंदे हैं. हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि घटना के समय उसका व्यवहार पूरी तरह शांत और नियंत्रित था. ये कानून की आँख में धूल जोतने की उसका कोई हथकंडा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल के बाद आया ममता बनर्जी का पहला बयान, सरकार बनाने का किया दावा

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी नहीं किया, अब सीधे मिला बड़ा मौका, WPL में रचा था इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुए टीम इंडिया के ऐलान में ज्यादातर सेलेक्शन वही रहे, जिनकी उम्मीद थी. मगर इसमें नंदनी शर्मा के नाम ने चौंका दिया क्योंकि वो आज तक टीम इंडिया में कभी भी नहीं चुनी गई थीं. Sat, 02 May 2026 19:51:00 +0530

  Videos
See all

US-Iran War Updates: Iran का शांति प्रस्ताव Donald Trump को नहीं आया पसंद | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:33:27+00:00

Top Headlines Of The Day: Bengal Re-Polling | Donald Trump | Dhanbad | Iran War | Aaj Tak News | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:35:16+00:00

Israel Lebanon Ceasefire हुआ खत्म? Hezbollah के जवाबी हमले से उठा सवाल! |Trump News | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:42:42+00:00

US-Iran War Updates: Trump ने शांति प्रस्ताव ठुकराया, युद्ध की आशंका बढ़ी | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:33:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers