Responsive Scrollable Menu

Bodh Gaya से Sri Lanka तक 'Vesak' की धूम, जानें दुनिया कैसे मना रही है भगवान बुद्ध का पर्व

वैशाखी पूर्णिमा बड़ी ही पवित्र तिथि है। दान पुण्य और धर्म कर्म के अनेक कार्य इस दिन किये जाते हैं। वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनायी जाती है। इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए बुद्ध विष्णु के नौवें अवतार हैं। इसलिए हिन्दुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है। यह 'सत्य विनायक पूर्णिमा' भी मानी जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के बचपन के मित्र दरिद्र ब्राह्मण सुदामा जब द्वारिका उनके पास मिलने पहुंचे तो श्रीकृष्ण ने उनको सत्यविनायक व्रत का विधान बताया था। इसी व्रत के प्रभाव से सुदामा की सारी दरिद्रता जाती रही तथा वह सर्वसुख सम्पन्न और ऐश्वर्यशाली हो गया। 

इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर देश में स्थानीय परंपराओं के हिसाब से इसे मनाया जाता है, जैसे कि श्रीलंका में इसे वेसाक कहा जाता है। इस दिन अहिंसा और सदाचार अपनाने का प्रण लिया जाता है। इस दिन मांसाहार भी नहीं किया जाता, क्योंकि महात्मा बुद्ध किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ थे। चीन, तिब्बत और विश्व के अनेक कोनों में फैले बौद्ध धर्म के अनुयायी इसे अपने अपने ढंग से मनाते हैं। बिहार स्थित बोधगया नामक स्थान हिन्दू व बौद्ध धर्मावलंबियों के पवित्र तीर्थ स्थान है। गृहत्याग के पश्चात सिद्धार्थ सात वर्षों तक वन में भटकते रहे। यहां पर उन्होंने कठोर तप किया और अंततः वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुई। तभी से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: 1 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, इस दिन करें जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान

इस दिन बौद्ध घरों में दीपक जलाए जाते हैं और फूलों से घरों को सजाया जाता है। इस पर्व पर दुनियाभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी बोधगया आते हैं और प्रार्थना करते हैं। इस दिन बोधिवृक्ष की पूजा की जाती है। उसकी शाखाओं पर हार व रंगीन पताकाएं सजाई जाती हैं। जड़ों में दूध व सुगंधित पानी डाला जाता है और वृक्ष के आसपास दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर खुले आकाश में छोड़ा जाता है और गरीबों को भोजन व वस्त्र दान दिए जाते हैं। दिल्ली संग्रहालय इस दिन बुद्ध की अस्थियों को बाहर निकालता है जिससे कि बौद्ध धर्मावलंबी वहां आकर प्रार्थना कर सकें।

इस दिन अलग अलग पुण्य कर्म करने से अलग अलग फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि इस दिन धर्मराज के निमित्त जलपूर्ण कलश और पकवान दान करने से गौ दान के समान फल प्राप्त होता है। साथ ही पांच या सात ब्राह्मणों को शर्करा सहित तिल दान देने से सब पापों का क्षय हो जाता है। इस दिन यदि तिलों के जल से स्नान करके घी, चीनी और तिलों से भरा हुआ पात्र भगवान विष्णु को निवेदन करें और उन्हीं से अग्नि में आहुति दें अथवा तिल और शहद का दान करें, तिल के तेल के दीपक जलाएं, जल और तिलों का तर्पण करें अथवा गंगा आदि में स्नान करें तो व्यक्ति सब पापों से मुक्त हो जाता है। यदि इस दिन एक समय भोजन करके पूर्णिमा, चंद्रमा अथवा सत्यनारायण भगवान का व्रत करें तो सब प्रकार के सुख, संपदा और श्रेय की प्राप्ति होती है।

-शुभा दुबे

Continue reading on the app

GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी से मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी गुजरात, कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई है। वहीं प्वाइंट्स टेबल में बेंगलुरु दूसरे और गुजरात की टीम 5वें स्थान पर है। दोनों टीमें इस सीजन में ये दूसरा मुकाबला है, इससे पहले हुए मैच में आरसीबी ने गुजरात को हराया था

Continue reading on the app

  Sports

वो किसी से नहीं डरता ...वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट टीम में शामिल करने की सिफारिश, सहवाग और वार्नर जैसे मचाएंगे तबाही

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में हर एक फॉर्मेट में भारत के लिए एज ग्रुप मुकाबलो में धमाका मचाया है. अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन ठोक डाले. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने उनको भारत की तरफ से टेस्ट में मौका देने की बात कही है. Sat, 2 May 2026 12:19:55 +0530

  Videos
See all

महाकाल मंदिर के पास खुदाई की तो मिला शिवलिंग #Ujjain #mahakaleshwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:40:17+00:00

Raghav Chadha News: केजरीवाल का राघव से बदला, FIR-छापे शुरू! |Punjab | Arvind Kejriwal |Delhi | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:45:03+00:00

Sandeep Pathak Viral Video: चोरी-छिपे पिछले दरवाज़े से निकले सांसद संदीप पाठक | AAP | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:36:31+00:00

Shrikant Shinde: हार्वर्ड में सांसद श्रीकांत शिंदे ने रचा नया कीर्तिमान | MP | Maharashtra |Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T07:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers