Responsive Scrollable Menu

Viral Video: मेहनत पूरी लेकिन दिमाग उल्टा, वजह जानकर सब रह गए हैरान और हंसते-हंसते लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो कारीगर घर में टाइल्स लगा रहे होते हैं. एक कारीगर पिलर के पास फिट होने के लिए टाइल काटकर लाता है, लेकिन वह सही जगह पर फिट नहीं होती. काफी कोशिशों के बाद जब टाइल को पलटकर देखा जाता है, तो पता चलता है कि उसे उल्टा काट दिया गया था. कारीगर की इस छोटी सी गलती ने वीडियो को बेहद दिलचस्प बना दिया है. लोग इस पर खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है.

Continue reading on the app

खराब खानपान और नींद की कमी बढ़ा रहीं कैंसर का खतरा, इन लक्षणों के दिखते ही करा लें टेस्ट

रोजाना की कई ऐसी आदतें हैं जिनसे लोग कैंसर का शिकार हो रहे है, किन कारणों से लोगों को कैंसर हो रहा है और इसके क्या शुरुआती लक्षण हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद गरजे Ashutosh Sharma, बोले- जब तक क्रीज पर हूं, Delhi Capitals को जिता सकता हूं

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)में फिनिशर की भूमिका निभाने का आनंद ले रहे हैं और टीम की जीत में योगदान देकर उन्हें बहुत खुशी होती है। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें आशुतोष ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई। इस जीत से उनकी टीम ने लगातार तीन मैचों में हार का सिलसिला तोड़ा।

आशुतोष ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाकर अच्छा लगता है। टीम ने इन परिस्थितियों में मुझ पर भरोसा किया है और मुझे ऐसे मौकों पर खेलना पसंद है। मुझे हमेशा लगता है कि जब तक मैं क्रीज पर हूं, टीम को जीत दिला सकता हूं।’’ दिल्ली के सामने 226 रन का लक्ष्य था। केएल राहुल औरपथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरुआत दिलाई।

आशुतोष ने कहा, ‘‘आजकल टी20 क्रिकेट में बहुत कुछ पहले विकेट की साझेदारी और पावरप्ले पर निर्भर करता है। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी शुरुआत दी। इसी वजह से हम पूरे मैच में बने रहे और आखिर में जीत हासिल कर सके।’’ इससे पहले दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और काइल जैमीसन ने राजस्थान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को पहले दो ओवरों के भीतर आउट कर दिया था।

आशुतोष ने कहा, ‘‘उनके सलामी बल्लेबाजों ने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और हमारा लक्ष्य उन्हें जल्दी आउट करना था। हम इसमें सफल रहे।’’ इस बीच राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने स्वीकार किया कि गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी टीम मैच हार गई। राठौड़ ने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाज आज फिर से अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल नहीं कर पाए। हमें लगा था कि इस पिच पर 226 रन काफी थे। हमारे गेंदबाजों को इसका बचाव करना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप इतने बड़े स्कोर का बचाव कर रहे होते हैं तो पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होता है। हमने (पहले छह ओवर में) बहुत सारे रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए।’’ राठौड़ ने हालांकि कहा कि दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद उनके मध्य क्रम ने अच्छी भूमिका निभाई जो टीम के लिए सकारात्मक पहलू है। कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों में 90 रनजबकि ध्रुव जुरेल ने 42 रन का योगदान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगातार अच्छी शुरुआत मिल रही थी। हमारे दोनों सलामी बल्लेबाज हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इस मैच में वह नहीं चल पाए और हम उस स्थिति से जिस तरह से बाहर निकले वह अधिक महत्वपूर्ण था।

Sat, 02 May 2026 15:25:34 +0530

  Videos
See all

Bengal 2026 Exit Poll : बंगाल एग्जिट पोल से बांग्लादेश में हड़कंप? #bangladeshnews #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:16:31+00:00

Bengal Re-Polling News: दोबारा मतदान करने पर क्या बोलीं लडकी? #westbengal #election #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:15:03+00:00

Anant Singh Viral News: 'जो गलती करेगा वो मारा जाएगा..' #shorts #anantsingh #biharcrime #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:09:19+00:00

Massive Clash in Falta: फलता में हिंदुओं का आक्रोश,TMC कार्यकर्ताओं पर एक्शन की मांग! | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:08:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers