रियान पराग पर BCCI का बड़ा एक्शन, वेपिंग मामले में लिया सख्त एक्शन, जानिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिली क्या सजा?
Riyan Parag : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर बीसीसीआई की तलवार चली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रियान पराग को लाइव मैच में वेपिंग के लिए बड़ी सजा मिली है. उनके मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर को लेकर काफी हंगामा मचा था लेकिन अब इस पर आईपीएल और बीसीसीआई द्वारा एक्शन ले लिया गया है, जिसके तहत रियान पराग पर भारी जुर्माना लगाया गया है.
रियान पराग को मिली बड़ी सजा
राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है और पंजाब किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 40 के दौरान खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी जमा हुआ है.
???? News ????@rajasthanroyals Captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fee and has also accumulated one Demerit Point (Level 1) for breaching Article 2.21 of the IPL’s Code of Conduct for Players and Team Officials.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
More Details ???? | #TATAIPL https://t.co/zftWRg2QWH
रियान को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो "ऐसे व्यवहार से खेल की बदनामी होती है" से जुड़ा है. यह घटना दूसरी इनिंग्स के दौरान हुई जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते देखा गया.
टीम के अन्य लोगों पर भी गिर सकती है गाज
रियान ने गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाई गई सजा को मान लिया है. BCCI गलती करने वाली टीम उसके ऑफिशियल्स और खिलाड़ी/खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए दूसरे ऑप्शन भी देख रहा है ताकि IPL की रेप्युटेशन बनी रहे.
क्या है पूरा मामला
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, तब उन्हें वेपिंग करते देखा गया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा उन पर फूट पड़ा और उन्हें तरह-तरह की सजा देने की मांग फैंस उठाने लेगे.
More details here:https://t.co/dFmnubeaPZ
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 30, 2026
ये पूरा मामला तब कैप्चर हुआ जब कैमरामैन ड्रेसिंग रूम का माहौल कैप्चर कर रहा था. नेशनल टीम पर रियान पराग के वेपिंग करने से जहां एक ओर फैंस नारज थे. तो वहीं दूसरी और कई लोगोंने कैमरामैन को ड्रेसिंग रूम का माहौल कैप्चर नहीं करने की बात कही. अब इस पूरे मामले पर बीसीसीआई ने एक्शन ले लिया है.
Padosi derby mein aapka swagat hai ????
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 29, 2026
Time to book your tickets for this reverse fixture at home - https://t.co/PuayLR4aP2 pic.twitter.com/FK1oRX6Nsq
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 में स्थिति
इस समय रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट 0.617 है. वहीं उससे ऊपर तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12-12 अंकों के साथ है. उनका नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है. वहीं पहले स्थान पर पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ है.
ये भी पढ़ें : IPL में रोहित शर्मा के बल्ले से कब आई थी सबसे बड़ी पारी, हिटमैन के बर्थडे पर जानें उनकी 2 इनिंग्स, जिसने मचा धमाल
अदाणी ग्रुप समर्थित जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना राजस्थान का पहला 'वॉटर-पॉजिटिव' एयरपोर्ट
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप समर्थित जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने वॉटर-पॉजिटिव का दर्जा हासिल कर लिया है, जिससे यह राजस्थान का पहला और देश के कुछ चुनिंदा एयरपोर्ट्स में से एक बन गया है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।
यह प्रमाणन वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी ब्यूरो वेरिटास ने एयरपोर्ट की जल प्रबंधन और पर्यावरणीय व्यवस्था का आकलन करने के बाद दिया है।
वॉटर-पॉजिटिव एयरपोर्ट का मतलब है कि यह जितना पानी इस्तेमाल करता है, उससे ज्यादा पानी बचाता और दोबारा उपयोग करता है।
अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान इस एयरपोर्ट ने 1,03,387 किलो लीटर पानी इस्तेमाल किया, जबकि 1,37,085 किलो लीटर पानी को रीसाइक्लिंग और रिचार्ज के जरिए वापस जोड़ा।
पानी की कमी वाले क्षेत्र में होने के कारण एयरपोर्ट ने पानी बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें 18 गहरे रिचार्ज पिट लगाए गए हैं, जिससे बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाया जा सके।
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता के अनुसार, यह उपलब्धि हवाई अड्डे द्वारा वॉटर-पॉजिटिविटी की दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इस उपलब्धि के पीछे तीन मुख्य कारण हैं — 100 प्रतिशत पानी का रीसाइक्लिंग और दोबारा उपयोग, ताजे पानी की खपत में कमी, और मजबूत वर्षा जल संचयन व्यवस्था।
राजस्थान का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वित्त वर्ष 2025 में 60 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभाल चुका है और रोजाना करीब 120 फ्लाइट मूवमेंट संभालता है।
776 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट डिजिटल-फर्स्ट तरीके से काम करता है।
इस एयरपोर्ट को पहले जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (जेडडब्ल्यूएल) सर्टिफिकेट भी मिल चुका है, जो सीआईआई-आईटीसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा दिया गया है। साथ ही मई 2025 में एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा एसीआई लेवल-3 मान्यता भी प्रदान की गई थी।
यह एयरपोर्ट अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा संचालित किया जाता है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















