Responsive Scrollable Menu

SAD Disorder: लोगों से मिलने में कांपते हैं हाथ-पैर? कहीं आप इस Mental Health Disorder के शिकार तो नहीं

शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए फिजिकल और मेंटल दोनों तरह की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होता है। हम सभी अक्सर फिजिकल सेहत पर ध्यान देते हैं। लेकिन मेंटल हेल्थ को अनदेखा कर देते हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स की मानें, तो सोशल मीडिया पर लोगों से अपनी तुलना, काम के बढ़ते दबाव, असुरक्षा की भावना और अकेलेपन के कारण स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही है।

अकेलापन गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनियाभर में करोड़ों लोग एंग्जाइटी डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। वहीं कई मामलों में चिंता और डर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रोजमर्रा की जिंदगी जैसे पढ़ाई, रिश्तों और नौकरी आदि पर इसका असर होने लगता है। ऐसी ही एक समस्या सैड यानी सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जिसका खतरा युवाओं में तेजी से देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: माइंडलेस स्नैकिंग करने की है आदत, तो आजमाएं ये आसान ट्रिक


सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर के बारे में जानिए

यह एक ऐसी समस्या है, जिसकी अक्सर लोगों में पहचान नहीं हो पाती है। इस समस्या से पीड़ित लोगों को नई जगह जाने, लोगों से मिलने में डर लगना या फिर अंजाने लोगों से बात करने में डर लगता है। हालांकि इसको लोग अक्सर शर्मिलापन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इसका असर दैनिक जीवन को प्रभावित करने लगता है।

विशेषज्ञ सोशल एंग्जाइटी डिसऑर्डर को मानसिक स्वास्थ्य स्थिति मानते हैं, जिसकी पहचान और इलाज करना जरूरी है।

इस डिसऑर्डर की वजह रोगी को लगने लगता है कि लोग उनको जज करेंगे या फिर उनका मजाक उड़ाएंगे।

अगर 6 महीने तक यह डर बना रहे और दैनिक जीवन को प्रभावित करने लगे, तो इसको डिसऑर्डर माना जाता है।
 

डिसऑर्डर की पहचान

आपको ऐसी स्थितियों से डर लगना, जहां आपका निगेटिव रूप से मूल्यांकन हो सकता है।
अजनबियों से बात करने में डर महसूस होना।
शर्मिंदा या अपमानित महसूस करने की चिंता होना।
यह डर महसूस होना कि दूसरे लोग यह महसूस कर लेंगे कि आप घबराए हुए दिख रहे हैं।
दूसरों से बातचीत करने में पसीना आना, चेहरा लाल होना, कांपना या फिर आवाज का लड़खड़ाना।
उन स्थितियों से बचना, जहां आप पर सबकी नजरें हो सकती हैं।

क्यों होती है ये दिक्कत

अगर आपके घर में माता-पिता या भाई-बहन को यह समस्या है। तो आपको भी सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर होने का रिस्क बढ़ जाता है।
जिन बच्चों को तंग किया जाता है, चिढ़ाया जाता है और सामाजिक रूप से नकारा जाता है, उनमें भी इसका रिस्क ज्यादा होता है।

ये डिसऑर्डर होने पर क्या करें

बता दें कि सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर किसी को भी हो सकता है। डॉक्टर जिन लोगों में इस समस्या की पहचान करते हैं, उनको मनोवैज्ञानिक परामर्श या फिर टॉक थेरेपी की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ दवाओं के इस्तेमाल से दिमाग के कैमिकल इंबैलेंस और लक्षणों को ठीक करने में भी सहायता मिल सकती है।

Continue reading on the app

अगर नौकरी या काम में लगातार नुकसान हो, ये 5 संकेत बताते हैं नई शुरुआत होने वाली है

New Beginning Signs: नौकरी या बिज़नेस में लगातार नुकसान सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि ज्योतिषीय संकेत हो सकते हैं. ये 5 इशारे बताते हैं कि आपकी जिंदगी में एक नई शुरुआत होने वाली है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: चेन्नई ने चौथी जीत के साथ लगाई छलांग, मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल

Updated IPL 19 Points Table: पॉइंट्स टेबल के शीर्ष और अंतिम स्थानों में इस मैच के नतीजे का कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन मिड-टेबल में जरूर स्थिति बदली है, जिसने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बनाया हुआ है. Sat, 02 May 2026 23:46:18 +0530

  Videos
See all

अंधेरी में दिखीं ड्रामा क्वीन राखी सावंत #rakhisawant #entertainment #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:40:04+00:00

West Bengal Repolling 2026 LIVE : 15 बूथों फिर से वोटिंग जारी | PM Modi | Mamata Banarjee | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T19:11:54+00:00

West Bengal election: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देख चौंक जाएंगे आप | #tmc #bjpvstmc #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:46:51+00:00

आंधी में महिला पर गिरा पेड़ लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाई | #viralvideo #shortsvideo #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T18:42:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers