ग्रीन एनर्जी स्टॉक करीब 11% लुढ़का, Q4 रिजल्ट्स ने निवेशक निराश? डिविडेंड का भी ऐलान
Waaree Energies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद शेयर लुढ़के हैं।
ICSE-ISC 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद ने ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं।
जिन छात्रों ने इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर लॉगिन करना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए UID (Unique ID) और Index Number की जरूरत होगी।
कब हुई थीं परीक्षाएं
- ICSE (कक्षा 10वीं): 17 फरवरी से 30 मार्च 2026
- ISC (कक्षा 12वीं): 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026
पासिंग क्राइटेरिया
कक्षा 10 (ICSE): हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी
कक्षा 12 (ISC): हर विषय में कम से कम 40% अंक जरूरी
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा का मौका दिया जाएगा।
रिजल्ट में क्या-क्या चेक करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, जैसे- नाम, जन्म तिथि, यूनिक आईडी, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल प्रतिशत, ग्रेड और पास/फेल स्टेटस। अगर किसी तरह की गलती मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले results.cisce.org पर जाएं
- अब ICSE या ISC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद UID और Index Number दर्ज करें
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/प्रिंट कर लें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi

















.jpg)



