OnePlus और Realme का मर्जर! यूजर्स के लिए फायदे या नुकसान? जानिए विस्तार से
OnePlus और Realme का मर्जर! यूजर्स के लिए फायदे या नुकसान? जानिए विस्तार से
आज IPL 2026 में GT vs RCB के बीच मुकाबला, बेंगलुरु के पास टॉप पर पहुंचने का मौका, गुजरात के लिए जीत जरूरी
IPL 2026 में आज एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। यह दोनों टीमों का इस सीजन का एक दूसरे के खिलाफ दूसरा मुकाबला होगा। बता दें कि पिछली बार RCB ने बाजी मारी थी ऐसे में गुजरात के पास वापसी का मौका है। मैच शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
जानकारी दे दें कि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। RCB ने अब तक 8 में से 6 मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। अगर टीम आज जीतती है तो 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच सकती है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने 8 में से 4 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं, ऐसे में टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं जिसमें RCB ने 4 और गुजरात ने 3 मैच जीते हैं इसलिए मुकाबला बराबरी का रहने वाला है।
इन प्लेयर्स पर टिकी नजर
दरअसल गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी इस सीजन काफी हद तक कप्तान शुभमन गिल पर निर्भर रही है। गिल ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 7 मैचों में 330 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी 148 से ज्यादा है। ऐसे में टीम चाहेगी कि गिल एक बार फिर मजबूत शुरुआत दें। वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा अहम भूमिका निभा रहे हैं जिन्होंने 13 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी इकोनॉमी टीम के लिए चिंता बन सकती है।
वहीं दूसरी ओर RCB की बात करें तो विराट कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और 351 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। कोहली की लगातार रन बनाने की क्षमता टीम को मजबूती देती है। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार की स्विंग सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है जिन्होंने 14 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। ऐसे में दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ी मैच का रुख तय कर सकते हैं।
पिच रिपोर्ट पर डालें नजर
वहीं अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। अब तक यहां खेले गए IPL मैचों में लगभग बराबरी का रिकॉर्ड रहा है जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली और चेज करने वाली दोनों टीमों को लगभग बराबर जीत मिली है। हाई स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है क्योंकि यहां का हाईएस्ट स्कोर 243 रन तक पहुंच चुका है। इसके अलावा मौसम की बात करें तो मैच के दौरान गर्मी काफी ज्यादा रहेगी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे हालात में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है ताकि बाद में चेज करना आसान हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News






















