Responsive Scrollable Menu

Smelling Freezer: बर्फ की बदबू ने कर दिया है परेशान? बस 2 मिनट का यह उपाय चमका देगा आपका फ्रीजर

Smelling Freezer: फ्रीजर से आने वाली बर्फ की अजीब दुर्गंध न केवल पानी का स्वाद बिगाड़ती है, बल्कि यह फ्रिज में रखे खाने की चीजों को भी खराब कर देती है। अक्सर पुराने खाने के कण, फफूंद या लंबे समय तक जमी बर्फ इस बदबू का मुख्य कारण बनती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, एक साधारण 2 मिनट का घरेलू उपाय आपके फ्रीजर को फिर से ताजा बना सकता है। आइए जानते हैं।

Continue reading on the app

Rohit Sharma Birthday: Records के 'हिटमैन' Rohit Sharma का Birthday, ये कीर्तिमान तोड़ पाना है लगभग Impossible

हर फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले और 'हिटमैन' कहे जाने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर सके हैं। जब रोहित मैदान पर बल्लेबाजी करते हैं, तो वह सबको अपने शॉट्स से मंत्रमुग्ध कर देते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर हिटमैन रोहित शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

महाराष्ट्र के नागपुर में 30 अप्रैल 1987 को रोहित शर्मा का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा और मां का नाम पूर्णिमा शर्मा है। इनके पिता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में केयरटेकर के रूप में काम करते थे। वहीं रोहित को मुंबई में क्रिकेट का ककहरा कोच दिनेश लाड ने सिखाया था।

क्रिकेट करियर

अगर रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करें, तो वह बहुत शानदार रहा है। यही वजह है कि रोहित वनडे क्रिकेट के महान ओपनर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रोहिन ने भारत के लिए 282 वनडे मैचों में 48.85 की औसत से 11577 रन बनाए हैं। जिनमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टेस्ट मैच की बात करें, तो रोहित ने कुल 67 मैच खेले, जिनमें 4301 रन हैं। रोहित ने मई 2025 में टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था।

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4,231 रन बनाए और इस फॉर्मेट में रोहित 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने साल 2024 में टी20 विश्वकप के बाद इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया था। इसके अलावा आईपीएल में भी रोहित शर्मा ने धूम मचाया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक दर्ज है। ऐसा दुनिया में रोहित के अलावा कोई और नहीं कर पाया है। वनडे में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा स्कोर 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है, जोकि आज तक नहीं टूट पाया है। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

Continue reading on the app

  Sports

Thomas Cup: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल खेले बगैर हुए बाहर, भारत का मेडल हुआ पक्का

Lakshay Sen out of Semi Final: शटलर लक्ष्य सेन थॉमस कप के सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गए हैं. कोहनी में सूजन की वजह से लक्ष्य सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए नहीं उतरेंगे. मेंटर और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने लक्ष्य के बाहर होने की जानकारी दी. Sat, 2 May 2026 19:49:04 +0530

  Videos
See all

Israel Lebanon Ceasefire हुआ खत्म? Hezbollah के जवाबी हमले से उठा सवाल! |Trump News | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:42:42+00:00

US-Iran War Updates: Iran का शांति प्रस्ताव Donald Trump को नहीं आया पसंद | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:33:27+00:00

US-Iran War Updates: Trump ने शांति प्रस्ताव ठुकराया, युद्ध की आशंका बढ़ी | Donald Trump | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:33:27+00:00

Great Nicobar Project Update : राहुल गांधी के सवालों का सरकार ने दिया जोरदार जवाब! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T14:37:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers