Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में UP के टूरिस्ट व्हीकल का ₹3500 का चालान:ओवरटेक करने पर मनाली पुलिस का एक्शन, अटल टनल के भीतर ट्रैफिक रूल्स तोड़े

हिमाचल प्रदेश में एक टूरिस्ट को यातायात नियमों की अनदेखी महंगी पड़ी है। मनाली पुलिस ने अटल टनल के भीतर ओवर-स्पीडिंग का 3500 रुपए का चालान काटा है। उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार रोंग साइड से ओवर टेक कर रही थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालान काटा है। अटल टनल के भीतर ओवर टेकिंग अलाउड नहीं है। फिर भी उतर प्रदेश के पर्यटक ने दूसरी लेन से ओवर टेक किया। जिस गाड़ी का चालान हुआ है, वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी अक्षय कुमार के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी का नंबर UP-81-DZ-6835 है। टनल के भीतर ओवरटेक करना प्रतिबंधित: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि टनल के अंदर वाहन रोकना, ओवरटेक करना, सनरूफ से बाहर निकलना और तय गति सीमा से तेज गाड़ी चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। टनल के भीतर सीसीटीवी कैमरे और साइन बोर्ड: शर्मा केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल के साउथ पोर्टल पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार पर्यटकों को नियमों की जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा कि टनल में सीसीटीवी कैमरे और गति सीमा दर्शाने वाले साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी यातायात नियमों की अवहेलना करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: केएल राहुल से छिन सकता है ऑरेंज कैंप, भुवी-कंबोज में पर्पल कैप की रेस

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस अब ना सिर्फ रोचक बल्कि रोमांचक भी हो गई है. कैप पर कब्जा भले ही अभी किसी एक खिलाड़ी का है, मगर वो उसी के सिर पर रहेगा ये कहना मुश्किल है. Sun, 03 May 2026 06:45:49 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: 4 मई से पहले TMC का 'वीडियो बम',स्ट्रांग रूम में धांधली का आरोप, EC का जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:44:39+00:00

LPG Price Hike में Chotu Cylinder हुआ गजब महंगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:45:00+00:00

Rain Alert Update: भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट | Weather | Delhi NCR | UP | Bihar | MP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:45:09+00:00

Maharashtra News: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ी खबर | Nasik | IT Company | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T01:41:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers