Responsive Scrollable Menu

MP NEWS: मनोहर पोरवाल बनाए गए रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, विजय यादव को चित्रकूट की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का क्रम जारी है। उज्जैन, ग्वालियर, अमरकंटक विकास प्राधिकरणों के बाद अब रतलाम और विन्ध्य के प्राधिकरणों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। 29 अप्रैल 2026 को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मनोहर पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पोरवाल सूक्ष्म एवं लघू उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वे जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति, रेल सलाहकार समिति में सदस्य हैं। जबकि एकल विद्यालय अभियान सेवा भारती के 15 साल से अंचल सचिव हैं।

वहीं, गोविंद काकाणी और प्रवीण सोनी को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मार्त्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर सदस्य नियुक्त किए गए हैं।इसके अलावा चित्रकुट विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष विजय यादव को नियुक्त किया है। वे अपने पदभार ग्रहण करने से आगामी आदेश तक अध्यक्ष रहेंगे।

पंचूलाल प्रजापति को विन्ध्य की कमान

विन्ध्य क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने की दिशा में पंचूलाल प्रजापति को विन्ध्य विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नामांकित किया गया है। डॉ. अजय सिंह तथा संजय तीर्थानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के माध्यम से प्राधिकरण के पुनर्गठन की प्रक्रिया को प्रभावी रूप दिया गया है। सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगी। इन नियुक्तियों के माध्यम से मोहन सरकार ने क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की भी कोशिश की है। इन नियुक्तियों को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।

अबतक इन विकास प्राधिकरणों में हुई नियुक्तियाँ (अप्रैल 2026)

  • ​उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA): रविंद्र सोलंकी को अध्यक्ष, मुकेश यादव व रवि वर्मा को उपाध्यक्ष। तीनों मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु) , सुशीला जाटवा और दुर्गा विलोटिया को सदस्य।
  • ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA): मधुसूदन भदोरिया को ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष । सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष । भदौरिया संघ से जुड़े हैं। गुप्ता को ज्योतिरादित्य सिंधिया व वेद प्रकाश को नरेंद्र सिंह तोमर का करीबी माना जाता है।
  • ​ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA): अशोक शर्मा को अध्यक्ष, हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष । मेवाफरोश संगठन से जुड़े हैं।
  • अमरकंटक विकास प्राधिकरण: राजेंद्र भारती को अध्यक्ष। संघ के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान व तोमर के करीबी माने जाते हैं।
  • अपेक्स बैंक: सहकारिता विभाग के तहत अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव की नियुक्ति की गई है।

Continue reading on the app

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की हार के ये 5 मुजरिम, जिसकी वजह से टीम की हुई दुर्दशा

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में बुरी तरह से संघर्ष कर रही है. टीम को उसके 8वें मैच में सनराइजर्स ने 6 विकेट से शर्मनाक हार दी. मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 243 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन टीम के गेंदबाज उसे डिफेंड नहीं कर पाए. आइए जानते हैं मुंबई की हार के 5 विलेन के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस के सामने 5 फाइनल... क्या हार्दिक पंड्या की सेना कर पाएगी करिश्मा? 14 अंकों का पेच और प्लेऑफ की कठिन डगर

Will Mumbai Indians Be Eliminated after 7 lost: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की हार के बाद आईपीएलमें मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह इस सीजन में उनकी 7वीं हार थी, जिससे प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो चुकी है. अब टीम के पास केवल गणितीय उम्मीदें बची हैं. 4 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ उनका अगला मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति है. यदि मुंबई यह मैच हारती है, तो वे आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगी. Sat, 2 May 2026 23:57:18 +0530

  Videos
See all

Tamilnadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु में स्टालिन का क्या होगा ? #tamilnadupolitics #stalin #dmk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T20:47:27+00:00

Viral Video: शिक्षा का मंदिर बना मजदूरी का अड्डा! #shortsvideo #schoolvideo #schoolnews #education #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T20:45:00+00:00

Lucknow में मासूम से दुष्कर्म के प्रयास के बाद परिवार को धमकियां, डर के साए में जीने को मजबूर पीड़ित #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T20:48:47+00:00

West Bengal News : भवानीपुर में किसका पलड़ा भारी ? #bhawanipur #mamatabanerjee #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T20:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers