वायरल वीडियो के बाद राहुल रॉय की इमोशनल पोस्ट:कहा- पेमेंट करना था, ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी काम किया; आप मुझे तोड़ नहीं सकते
फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल हुए वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी। एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। उन्होंने आगे यह भी लिखा, अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते। राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। राहुल रॉय का एक और वीडियो वायरल हुआ था इससे पहले भी राहुल रॉय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मुंबई के वर्सोवा इलाके में टूटी सड़क पर सूटकेस लेकर चलते दिखे थे। साधारण लुक की वजह से कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… राहुल रॉय को फिल्म आशिकी से पहचान मिली थी राहुल रॉय ने 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘सपने साजन के’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी रोमांटिक इमेज देखने को मिली। हालांकि बाद की उनकी ‘गजब तमाशा’ और ‘गुमराह’ जैसी कई फिल्में चली नहीं और करियर धीमा पड़ गया। बिग बॉस से फिर मिली लोकप्रियता राहुल रॉय ने 2006 में टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर दोबारा लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा और फिल्म ‘एलान’ (2011) प्रोड्यूस की। हाल के कुछ सालों में उन्होंने ‘अदा... ए वे ऑफ लाइफ’, ‘टू बी ऑर नॉट टू बी’, और ‘आगरा’ जैसी इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘आगरा’ में दिखे थे।
चैंपियंसलीग सेमीफाइनल के पहले लेग में एटलेटिको-आर्सनल का मैच ड्रा:पेनल्टी से किए गोल; लंदन में होने वाले दूसरे लेग से फाइनल का फैसला
UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के पहले सेमीफाइनल में बुधवार रात एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच 1-1 से बराबर रहा। मेट्रोपॉलिटानो स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों गोल पेनल्टी से आए। विक्टर ग्योकेरेस ने आर्सनल को बढ़त दिलाई। जूलियन अल्वारेज ने एटलेटिको के लिए बराबरी की। अब दोनों टीमों की नजरें अगले मंगलवार लंदन में होने वाले दूसरे लेग पर हैं। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। दोनों गोल पेनल्टी से हुए, आर्सनल का दूसरा पेनल्टी कॉल VAR ने पलटा मैच के 44वें मिनट में विक्टर ग्योकेरेस को बॉक्स में गिराया गया और आर्सनल को पेनल्टी मिली। ग्योकेरेस ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया। 56वें मिनट में मार्कोस लोरेंटे के शॉट पर बेन व्हाइट के हैंडबॉल के बाद VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी)रिव्यू से एटलेटिको को पेनल्टी मिली। जूलियन अल्वारेज ने गोल कर बराबरी की। 78वें मिनट में आर्सनल को एक और पेनल्टी मिली थी, लेकिन VAR रिव्यू के बाद फैसला बदल दिया गया। कोच अर्टेटा बोले-सेमीफाइनल में पहुंचना बड़ी बात, अब हमारे घर में मैच होगा आर्सनल के कोच मिकेल अर्टेटा ने कहा कि इस मैदान पर खेलना आसान नहीं है और कई बड़ी टीमें यहां संघर्ष कर चुकी हैं। उन्होंने कहा,'हमें कई मौकों पर दबाव झेलना पड़ा, लेकिन हम एक शानदार स्थिति में हैं। चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में होना गर्व की बात है। अब दूसरा लेग हमारे फैंस के सामने (लंदन में) होगा और मैच हमारे हाथ में है।' इसी सीजन के लीग फेज में आर्सनल ने एटलेटिको को अपने घर में 4-0 से हराया था। जूलियन अल्वारेज़ ने सीजन का 10वां गोल किया, लेकिन इंजरी के चलते बाहर हुए एटलेटिको के पास मैच जीतने के कई मौके थे। 63वें मिनट में एंटोनी ग्रीज़मैन का शॉट पोल से टकराया। एडमोला लुकमैन भी करीब से मौका चूक गए। ग्रीज़मैन को इस मैच में 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (MVP) चुना गया। वे इस समर में MLS क्लब ऑरलैंडो सिटी जॉइन करने वाले हैं। 20 साल बाद फाइनल में पहुंचने की कोशिश में आर्सनल आर्सनल 2006 में आखिरी बार चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे बार्सिलोना से हार मिली थी। एटलेटिको मैड्रिड 2016 में आखिरी बार फाइनल में पहुंचा था और रियल मैड्रिड से हार गया था। दोनों क्लबों ने अब तक चैंपियंस लीग नहीं जीती है। दूसरे लेग का विजेता फाइनल में PSG या बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। ----------------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL में आज गुजरात vs बेंगलुरु:सीजन में दूसरी बार आमना-सामना, रॉयल की नजरें टेबल टॉपर बनने पर IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






















