Responsive Scrollable Menu

ईरान की चेतावनी: अमेर‍िका की 'समुद्री डकैती और गुंडागर्दी' जल्‍द अनोखी सैन्य कार्रवाई का सामना करेगी

तेहरान, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी के रूप में जारी कथित समुद्री डकैती और गुंडागर्दी को जल्द ही व्यावहारिक और अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी ने एक बड़े सिक्योरिटी सोर्स के हवाले से बताया क‍ि ईरान की सशस्त्र सेनाओं का कहना है कि धैर्य की भी एक सीमा होती है, और अगर अमेरिका अपनी गैरकानूनी समुद्री नाकेबंदी को होर्मुज स्‍ट्रेट में जारी रखता है तो उसे कड़ा जवाब देना जरूरी होगा।

सूत्र के अनुसार, अगर अमेरिका अपनी हठ और भ्रम पर अड़ा रहता है और ईरान की शर्तों को नहीं मानता, तो दुश्मन को जल्द ही नौसैनिक नाकेबंदी के जवाब में एक अलग तरह की कार्रवाई देखने को मिल सकती है, जिसे उन्होंने समुद्री डकैती जैसा बताया।

इसी बीच, अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी जहाजों को जब्त करने की अमेरिका की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा कि यह “कानूनी व्यापार में गैरकानूनी दबाव और दखल” है, ऐसा अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया।

इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद को एक पत्र में कहा कि अमेरिका की ओर से ईरानी जहाजों को पकड़ना समुद्री डकैती के बराबर है।

वहीं, अमेरिका के जिला अटॉर्नी (वाशिंगटन डीसी) जीनीन पिरो ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में दो जहाजों एमटी मजेस्‍टि‍क और एमटी टिफनी को जब्त करने और उनमें मौजूद 3.8 मिलियन बैरल ईरानी तेल को लेने की बात स्वीकार की।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने होर्मुज स्‍ट्रेट में यह नाकेबंदी उस समय लगाई जब 11 और 12 अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत के बाद कोई समझौता नहीं हो सका।

आठ अप्रैल को ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्धविराम लागू हुआ था, जो 40 दिनों की लड़ाई के बाद हुआ। यह लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान और उसके कई शहरों पर हमले किए थे, जिसमें ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली खामेनेई, वरिष्ठ कमांडर और आम नागरिक मारे गए थे।

इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

India world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी. जबकि 19 अगस्त को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा. वहीं, महिला टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी. 16 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में एम्सटल्वीन का वैगनर स्टेडियम भारतीय चुनौती का मुख्य केंद्र रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

करो या मरो मैच में सीएसके और मुंबई आमने-सामने, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने को जीत जरूरी, लड़ाई अस्तित्व की

CSK vs MI IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें करो या मरो मैच में शनिवार को टकराएंगी. दोनों टीमों के लिए जीत अहम है. जीतने वाली टीम का आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी जबकि हारने वाली टीम के लिए उम्मीदें धूमिल हो जाएंगी. Fri, 1 May 2026 18:00:43 +0530

  Videos
See all

Bridge Collapse in Bantalab : जम्मू के बनतालाब में बड़ा हादसा!, मजदूरों पर गिरा पुल | J&K #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:08:29+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Election Results 2026 | West Bengal | Assam | Kerala | Tamil Nadu | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:12:40+00:00

Bhaiyaji Kahin : भाजपा प्रवक्ता कौन सी घटना बताने लगे.? | Bengal Polls 2026 | TMC Vs BJP | Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:11:11+00:00

Viral Video | द्वारका में अवैध धार्मिक निर्माणों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई तेज #bulldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:09:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers