Responsive Scrollable Menu

होटल की नौकरी से नहीं थी खुश, केबिन क्रू बन लड़की ने बदली जिंदगी, अब दोनों प्रोफेशन का बताया फर्क!

होटल इंडस्ट्री छोड़कर फ्लाइट अटेंडेंट बनी एक युवती ने बताया कि आखिर उसने यह बड़ा फैसला क्यों लिया. साथ ही उसने होटल इंडस्ट्री और केबिन क्रू के प्रोफेशन के बीच का अंतर समझाते हुए बताया कि दोनों में क्या फर्क है और उसके अनुभव के अनुसार कौन-सा करियर बेहतर साबित हुआ.

Continue reading on the app

अमेरिका में पहली बार 'बर्थ टूरिज्म' पर रोक:यहां पैदा हुए विदेशियों के बच्चे को नागरिकता नहीं मिलेगी; ट्रम्प बोले- बर्थराइट सिटीजनशिप मजाक बनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर अमेरिका में जन्म लेने वाले लोगों को नागरिकता मिलने के दायरे को सीमित करने की कोशिश की है। राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने इमिग्रेशन से जुड़े दो कार्यकारी आदेश साइन किए हैं। इनमें से एक अमेरिका में पैदा होने वाले उन लोगों की संख्या को सीमित करेगा, जो यहां नागरिकता पाने के हकदार हैं। ट्रम्प ने बताया कि दूसरा आदेश 'बर्थ टूरिज्म' पर लगाम लगाने के लिए है। इसके तहत उन विदेशी पर्यटकों पर वीजा प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगे, जो अमेरिका में आकर बच्चे को जन्म देना चाहते हैं। इससे पहले बर्थराइट सिटीजनशिप को सीमित करने की कोशिश को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था, लेकिन अब वे दोबारा इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। इन आदेशों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। ट्रम्प का मानना है कि उनके ये नए कदम संवैधानिक होंगे। जून में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था इससे पहले जून में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बर्थराइट सिटीजनशिप को बरकरार रखा था। कोर्ट ने ट्रम्प के उन पिछले प्रयासों को खारिज कर दिया था, जिनमें उन्होंने यह घोषित करने की कोशिश की थी कि अमेरिका में अवैध अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के बच्चे अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। कोर्ट ने कहा था कि अमेरिका में गैर-कानूनी या अस्थायी रूप से मौजूद लोगों के बच्चे अपने-आप अमेरिकी नागरिकता पाने के हकदार हैं। कोर्ट ने 'यूनाइटेड स्टेट्स बनाम वोंग किम आर्क' मामले में अपने पहले के फैसले का भी हवाला दिया और कहा कि विदेशी माता-पिता से अमेरिका में पैदा हुए बच्चे इसके हकदार हैं। कैसे मिला था बर्थराइट सिटीजनशिप का अधिकार व्हाइट हाउस के सलाहकार स्टीफन मिलर ने कहा कि ये एग्जीक्यूटिव एक्शन 14वें संशोधन के मूल मकसद पर आधारित हैं। अमेरिकी संविधान में किया गया 14वां संशोधन खास तौर पर गृह युद्ध के बाद इसलिए बनाया गया था, ताकि यह पक्का किया जा सके कि गुलामों के बच्चे नागरिक बन सकें। इसका उद्देश्य हर विदेशी नागरिक के बच्चे को स्वतः नागरिकता देना नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, ऐसी नागरिकता के लिए अयोग्य लोगों की कैटेगरी का दायरा बढ़ाने के लिए कमांडर-इन-चीफ के तौर पर अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बर्थराइट-बर्थ टूरिज्म पर नए आदेश का असर 2024 में बर्थ टूरिज्म से पैदा हुए बच्चों की संख्या 9600 थी ट्रम्प प्रशासन इसे बहुत बड़े खतरे के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन आधिकारिक आंकड़े कुछ और बताते हैं। माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट (MPI) के मुताबिक अमेरिका में हर साल जन्म लेने वाले बच्चों में से एक बहुत ही छोटा हिस्सा 'बर्थ टूरिज्म' से जुड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक 22,000 से 26,000 बच्चों के पेरेंट्स अमेरिकी नागरिकता पाने के मकसद से वहां पहुंचते हैं। 2024 के सरकारी आंकड़ों में विदेशी पते वाली मांओं के केवल 9,600 जन्म दर्ज किए गए थे। -------------- ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प की सख्ती से भारतीय छात्रों का अमेरिका जाना कम: पाकिस्तान-बांग्लादेश के छात्रों को ज्यादा वीजा अमेरिका में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए अब राह पहले जैसी आसान नहीं रही। ट्रम्प सरकार की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के बीच 2025 में भारतीय छात्रों को मिलने वाले F-1 स्टूडेंट वीजा में बड़ी गिरावट आई है। इसके उलट पाकिस्तान, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के छात्रों को पहले के मुकाबले ज्यादा वीजा मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Women's Team में हुआ बड़ा बदलाव

भारत को महिला एशिया कप और एशियाई खेलों से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इन दोनों अहम प्रतियोगिताओं से बाहर हो गई हैं। जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए चोट लगी थी। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र में जांच के बाद उनकी चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, जेमिमा की चोट इतनी गंभीर है कि वह संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। महिला एशिया कप शुरू होने में अब करीब दो सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी भारतीय टीम की तैयारियों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय महिला क्रिकेट की महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में शामिल हैं। छोटे प्रारूप में वह भारत के लिए 131 मुकाबले खेल चुकी हैं। उनकी बल्लेबाजी के साथ मैदान पर उनकी चुस्ती और अलग-अलग परिस्थितियों में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी टीम के लिए काफी उपयोगी रही है। ऐसे में बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले उनका चोटिल होना भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है।

बता दें कि जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में सदर्न ब्रेव की ओर से खेलते समय हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। इसके बाद उनकी चोट का आकलन किया गया और आगे की जांच के लिए उन्हें भारत लाया गया। बेंगलुरु में बीसीसीआई की चिकित्सकीय टीम ने उनकी स्थिति की जांच की, जिसके बाद उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं से बाहर रखने का फैसला किया गया है।

जेमिमा की जगह महिला चयन समिति ने एशिया कप के लिए प्रतीका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया है। प्रतीका हाल के दिनों में भारत ए की टीम के लिए लगातार सक्रिय रही हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उनके लिए यह खुद को बड़े मंच पर साबित करने का अच्छा मौका होगा।

महिला एशिया कप का आयोजन 28 अगस्त से शुरू होना है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

भारत की संशोधित टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतीका रावल शामिल हैं।

गौरतलब है कि एशिया कप के बाद भारतीय महिला टीम के सामने एशियाई खेलों की चुनौती भी होगी। ऐसे में जेमिमा की चोट से टीम प्रबंधन को बल्लेबाजी संयोजन पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। फिलहाल भारतीय टीम की नजरें एशिया कप में अच्छी शुरुआत करने और मौजूद खिलाड़ियों के साथ मजबूत संयोजन तैयार करने पर टिकी हुई हैं।
Fri, 14 Aug 2026 22:54:45 +0530

  Videos
See all

Independence Day: आजादी के जश्न में तिरंगे से सजा मंदिर #independenceday #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T17:40:52+00:00

प्रशासन की आंखें बंद चारपाई पर गर्भवती #shorts #viralvideo #ytshorts #agra #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T17:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers