Responsive Scrollable Menu

‘बाबा हमेशा बाबा रहेगा’… संजय दत्त के लिए सलमान खान की इमोशनल पोस्ट, बोले- आई लव यू बड़े भाई

29 जुलाई को बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके के बाद अब उनके दोस्त और फैंस के भाईजान सलमान खान ने एक खास पोस्ट शेयर की है। एक्टर ने संजय के साथ अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल नोट लिखा है।

एक्टर ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को संजय के साथ अपनी दोस्ती की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में दोनों एक्टर एक दूसरे से गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ एक्टर ने एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने एक्टर के लिए अपना प्यार जाहिर किया।

सलमान खान की पोस्ट

सलमान खान ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें वह टीशर्ट और जींस पहने दिखाई दे रहे हैं और साथ में उन्होंने कैप लगाई हुई है। वही संजय दत्त जींस और शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे के गले मिल रहे हैं और यह इमोशनल पल कमाल का है।

इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा “बाबा हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सबका बाबा और अब अपने बच्चों का बाबा। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त अल्लाह, भगवान और जीसस इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।”

 

दोनों है पुराने दोस्त

बता दें कि संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती काफी पुरानी है। इनकी इस दोस्ती की झलक ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक नजर आई है। दोनों ने साजन, चल मेरे भाई और जलवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। संजय दत्त भी कई मौके पर सलमान खान को खुद का भाई बता चुके हैं।

कलाकारों का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड के इन दोनों सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को जल्द ही वॉर ड्रामा मातृभूमि में देखा जाने वाला है। वही इस साल संजय दत्त को राजा शिवाजी, धुरंधर द रिवेंज और आखिरी सवाल जैसे फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। वह अपनी क्लासिक कल्ट फिल्म खलनायक के सीक्वल खलनायक रिटर्न की तैयारी में लगे हुए हैं।

Continue reading on the app

NEET प्रदर्शन विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- हमारी बेटियां आसानी से बहकावे में आ जाती हैं

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए NEET पेपर लीक प्रदर्शन का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद एक 15 वर्षीय छात्रा का माफीनामा वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने कहा कि उसने दोस्तों के कहने पर ऐसी गलती कर दी।

इस पूरे मामले पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बच्चों को गलत विचारधारा से बचाने की जरूरत है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बच्चों को माफ करने और उन्हें सही दिशा दिखाने की अपील की। इसी वजह से यह मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

कंगना रनौत ने क्या कहा

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छात्रा के माफीनामा वीडियो से जुड़ी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि आज बच्चों को ऐसी विचारधाराओं से बचाने की जरूरत है जो उन्हें भटका सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां बहुत जल्दी बहकावे में आ जाती हैं और एक समाज के रूप में हमें इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

कंगना ने यह भी कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए और उन्हें सही और गलत की पहचान करानी चाहिए। उनका मानना है कि सोशल मीडिया और गलत संगत का असर बच्चों पर तेजी से पड़ता है।

माफीनामा वीडियो क्यों हुआ वायरल

प्रदर्शन में शामिल छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने कहा कि उसने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई पोस्ट नहीं की थी। उसने बताया कि प्रदर्शन के दौरान दोस्तों के उकसाने पर उसने ऐसी बात कह दी, जिसका अब उसे पछतावा है।वीडियो में छात्रा ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की

रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस कार्रवाई के बाद कुछ छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी किया।

कुछ संगठनों ने कहा कि यदि छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए तो प्रदर्शन दोबारा किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे विवाद पर बेहद शांत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो भाषा इस्तेमाल की गई, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों से नाराज होने के बजाय उन्हें समझाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में कई बार बच्चे गलती कर बैठते हैं और यही समय उन्हें सही दिशा दिखाने का होता है।

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा तक... 7 लेफ्ट हैंड क्रिकेटर्स, जो बन चुके हैं भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर

7 left hand cricketers Indian cricket future: आज के दौर में टीम इंडिया में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों का दबदबा और क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है. जब मैदान पर कोई वामहस्त बल्लेबाज क्रीज पर उतरता है, तो गेंदबाजों की रणनीति से लेकर कप्तान की फील्डिंग तक सब कुछ बदल जाता है. वैभव सूर्यवंशी जैसे 'जेन-अल्फा' के सबसे युवा सितारे से लेकर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में गदर मचा रहे स्थापित दिग्गजों तक.आज भारतीय क्रिकेट के पास ऐसे लेफ्ट-हैंडर खिलाड़ियों की एक बेहद आक्रामक फौज मौजूद है, जो विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा देती है. Thu, 13 Aug 2026 21:39:29 +0530

  Videos
See all

Election Express: देखिए यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें | Monsoon Session | CM Yogi | Akhilesh | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T20:30:36+00:00

Mithilesh Tiwari Exclusive Interview: बिहार के शिक्षा मंत्री का BPSC TRE4 पर बड़ा बयान | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T21:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers