Responsive Scrollable Menu

Monsoon में बच्चों की immunity बढ़ाने के लिए ये 4 सुपरफूड्स हैं फायदेमंद

बारिश का मौसम भले ही सुहावना लगे, लेकिन यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बच्चों के लिए यह मौसम पानी में खेलने और मस्ती करने का खास समय होता है, लेकिन हवा में नमी और बैक्टीरिया के बढ़ने से वे सर्दी, जुकाम या पेट के संक्रमण जैसी बीमारियों का आसानी से शिकार हो जाते हैं। ऐसे में, यदि आप अपने बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक चीजें खिला सकते हैं।

बारिश में बच्चों के लिए सेहतमंद आहार

1. गरमा-गरम होममेड सूप

सूप हर मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बारिश के मौसम में यह आसानी से पच जाता है और शरीर को गर्माहट देता है। आप टमाटर, मकई, मिक्स वेजिटेबल या चिकन सूप बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

2. भुट्टा या स्वीट कॉर्न

मानसून के दौरान भुट्टा खाना बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। भुने हुए या उबले हुए भुट्टे पर हल्का नींबू और चुटकी भर काला नमक लगाकर देना बच्चों के लिए पौष्टिक होता है। मकई में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।

3. ताजे मौसमी फल

बारिश के मौसम में मिलने वाले फल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें सेब, नाशपाती, अनार, आलूबुखारा और चेरी जैसे फल शामिल हैं। बच्चों को फल देने से पहले उन्हें गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए। सड़क किनारे बिकने वाले कटे हुए फलों से बच्चों को दूर रखना चाहिए।

4. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। रात को सोने से पहले बच्चों को हल्का गर्म हल्दी वाला दूध देना एक बेहतरीन विकल्प है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बच्चों को खांसी, सर्दी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

Continue reading on the app

ऑडी के 70% ग्राहक 50 साल से कम उम्र वाले:कंपनी की SUVs से 60% बिक्री; ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह का इंटरव्यू

लग्जरी कारों की मांग अब सिर्फ दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गई है। टियर-II शहर, युवा खरीदार और इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस बाजार को नया रूप दे रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लो ने कंपनी की ग्रोथ, उत्तर भारत में SUVs की मांग और फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। पूरा इंटरव्यू पढ़ें… सवाल: टियर-II शहरों से ऑडी को कैसी ग्रोथ मिल रही है? जवाब: लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून और लुधियाना जैसे टियर-II शहरों में बढ़ती संपन्नता, स्टार्टअप्स और लग्जरी कारों की चाहत के कारण मांग तेजी से बढ़ रही है। इन शहरों के ग्राहकों को हमारी SUVs और परफॉर्मेंस गाड़ियां काफी पसंद आ रही हैं, जिसके लिए हम अपने नेटवर्क, डिजिटल सर्विसेज और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को और मजबूत कर रहे हैं। सवाल: उत्तर भारत में ऑडी की SUVs की मांग कितनी है और इसके लिए क्या तैयारी है? जवाब: उत्तर भारत में खराब सड़कों और लाइफस्टाइल जरूरतों की वजह से हमारी कुल बिक्री में 60% हिस्सा SUVs का है। ऑडी के पास Q3, Q3 स्पोर्ट्सबैक, Q5, Q7, Q8, RS Q8 और हाल ही में लॉन्च हुई SQ8 जैसी लग्जरी SUVs का एक बड़ा पोर्टफोलियो है जो हर तरह के ग्राहकों की पसंद से मेल खाता है। सवाल: युवा और पहली बार लग्जरी कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ऑडी क्या नया कर रही? जवाब: ऑडी के लगभग 70% ग्राहक 50 साल से कम उम्र के हैं और हर 3 में से 1 ग्राहक हमारा रिपीट बायर्स है। युवा ग्राहकों के लिए लग्जरी का मतलब केवल गाड़ी का मालिकाना हक नहीं बल्कि एक अनुभव है, जिसके लिए हम ऑडी आइस ड्राइव, ऑडी क्वात्रो ड्राइव्स और जर्नीज विद ऑडी जैसे एक्सक्लूसिव इवेंट्स आयोजित करते हैं। सवाल: भारत में लग्जरी EV के भविष्य को लेकर ऑडी की क्या सोच है? जवाब: हम ऑडी e-tron रेंज के साथ भारत में लग्जरी EV की क्रांति की अगुवाई कर रहे हैं। हमारा मानना है कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य बेहद मजबूत है और हम ग्राहकों के लिए नई टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स लाना जारी रखेंगे। सवाल: छोटी कारों से लग्जरी कारों में अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए ऑडी के पास क्या विकल्प हैं? जवाब: आम गाड़ियों से लग्जरी कार पर आने वाले ग्राहक युवा, टेक-सैवी और समझदार हैं। इनके लिए हमारे पास 'ऑडी अप्रूव्ड: प्लस' (सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार्स) का एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिससे वे गारंटी के साथ ऑडी परिवार में एंट्री कर सकते हैं। इसके अलावा ऑडी Q3, A4 और Q3 स्पोर्ट्सबैक जैसी गाड़ियां भी पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए परफेक्ट हैं। सवाल: अगले 12 से 18 महीनों में ऑडी इंडिया की मुख्य प्राथमिकताएं क्या होंगी? जवाब: हमारा मुख्य फोकस एक टिकाऊ और लाभदायक बिजनेस बनाने पर है, जिसके तहत हम नेटवर्क विस्तार, डिजिटल पहलों को बढ़ावा देने और एक मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बनाए रखने पर काम करेंगे। सवाल: क्या इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से ऑडी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही है? जवाब: गाड़ियों की कीमत तय करना लागत, विदेशी मुद्रा दरों और बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है। फिलहाल हमारे पास कीमतों में किसी बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है, और कोई भी फैसला बाजार व ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। सवाल: छोटे शहरों में सर्विस और वर्कशॉप का नेटवर्क बढ़ाने के लिए ऑडी का क्या प्लान है? जवाब: देशभर में हमारे 70 से अधिक टचपॉइंट्स हैं, जिन्हें हम टियर-II और टियर-III शहरों में मांग के हिसाब से लगातार बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को दूर न जाना पड़े इसके लिए हम डिजिटल समाधानों, मोबाइल सर्विस की सुविधाओं और कस्टमर-सेंट्रिक सर्विस प्रोग्राम्स का सहारा ले रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर जब मिलता है विराट कोहली का टॉनिक, चीते की तरह भागते हैं टीम इंडिया के 5 फील्डर्स

Virat Kohli: दुनियाभर में विराट कोहली की बल्लेबाजी और उनके फिटनेस के चर्चे हैं, लेकिन पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने उनके एक और खास गुण की तारीफ की है. दिलीप के मुताबिक मैदान पर विराट कोहली का जोश सिर्फ उनका खेल नहीं बदलता, बल्कि आसपास मौजूद खिलाड़ियों में भी नया जोश भर देता है. Tue, 11 Aug 2026 23:49:17 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath in Sant Kabir nagar: संतकबीरनागर में Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi पर खूब बरसे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T19:00:06+00:00

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ BJP का बंद | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T18:50:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers