IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: अदालत ने पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
पिछले 6 वर्षों से 2020 दिल्ली दंगों के घाव झेल रहे IB अधिकारी अंकित शर्मा का परिवार आज राहत की साँस ले पायेगा क्योंकि दिल्ली की कड़कड़डुमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद की सजा सुनाई, आज शुक्रवार 31 जुलाई को सजा का एलान करने से पहले कोर्ट ने अंकित शर्मा हत्याकांड को समाज को झकझोर देने वाली एक क्रूर घटना बताया।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व आम आदमी पार्टी पार्षद ताहिर हुसैन समेत अन्य चार दोषियों की सजा का एलान कर दिया है। कोर्ट ने पांचों दोषियों को आजीवन कारावस की सजा सुनाई है। ताहिर के साथ कोर्ट ने अदनान, नाजिम, जावेद, और कासिम को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है, कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज प्रवीण कुमार ने 13 जुलाई को ताहिर हुसैन, अदनान, जावेद, नाजिम और कासिम को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का दोषी ठहराया था, कोर्ट ने ताहिर को IPC की धाराओं 302, 188, 153, 153A, 147, 149 और 365 के तहत दोषी माना था।
हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया था
अदालत ने सजा सुनाते हुए कहा कि हमला बहुत भीषण, निर्मम और क्रूर था, आरोपी पीड़ित की मौत के बाद भी उसके शव को घसीटकर चांद बाग ले गए और उसे नाले में जानवरों की तरह फेंक दिया गया, कोर्ट ने कहा यह घटना समाज को झकझोर देने वाली थी, जिस तरह से यह पूरी घटना हुई उसने समाज को सोचने पर मजबूर किया हालाँकि दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने सभी दोषियों के लिए मौत की सजा देने की मांग की थी।
अंकित के शरीर पर मिले थे 51 घाव
गौरतलब है कि दिल्ली दंगों के दौरान 2020 में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी, दिल्ली पुलिस ने अदालत में इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला बताया था, पुलिस ने बताया कि अंकित के शरीर पर 51 घाव थे जिसमें से सात बहुत घातक थे, ये घाव धारदार हथियार से किये गये थे। इस मामले में कुल 11 आरोपी बनाये गए थे जिसमें से 6 को बरी कर दिया गया और कोर्ट ने 5 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
UPTET Result 2026: इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपीटीईटी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी
आयोग रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जारी की गई फाइनल आंसर की को अंतिम माना जाएगा और उस पर दोबारा आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET 2026 स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इतनी रही थी परीक्षा में उपस्थिति
UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 19,94,661 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रोविजनल आंसर की 9 जुलाई को जारी की गई थी, जबकि उम्मीदवारों से 14 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं।
कितना चाहिए पास होने के लिए?
UPTET 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणीवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- सामान्य वर्ग (General): न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक
- OBC, SC, ST और EWS: न्यूनतम 55% अंक यानी 150 में से 82 अंक
निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi









