Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Diabetes ही नहीं Heart और Kidney डिजीज का संकेत है Nocturia, रात में बार-बार पेशाब आने को न करें इग्नोर

रात में एक बार पेशाब के लिए उठना, पानी पीने की आदत, उम्र या कुछ दवाओं की वजह से सामान्य माना जा सकता है। लेकिन अगर रात में दो या इससे ज्यादा बार पेशाब के लिए उठते हैं और इससे आपकी नींद प्रभावित होती है, तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मेडिकल साइंस में इस स्थिति को नोक्टूरिया कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नोक्टूरिया बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई सेहत संबंधी समस्याओं की शुरूआत का संकेत हो सकती है। लगातार नींद टूटने से होने वाली थकान, गिरने का खतरा, ध्यान में कमी और जीवन की गुणवत्ता पर भी इसका असर पड़ सकती है।

क्यों बढ़ती है रात में पेशाब की इच्छा

रात को शरीर एंटीड्यूरेटिक हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनाता है। जिससे किडनी कम मात्रा में यूरिन बनाती है और नींद के दौरान बार-बार आपको पेशाब जाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन हार्मोनल बदलाव, उम्र बढ़ने, कुछ बीमारियों या दवाओं की वजह से यह प्रोसेस प्रभावित हो सकता है। वहीं रात में कैफीन, ज्यादा तरल पदार्थ लेने या शराब आदि के सेवन भी बार-बार पेशाब आने की वजह बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: सावन में कमजोर Digestion को दुरुस्त रखेंगे ये Food Habits और Diet


डायबिटीज हो सकती है वजह

अगर बार-बार पेशाब जाने के अलावा बार-बार भूख लगना, ज्यादा प्यास लगना और वेट लॉस जैसे लक्षण हों, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। जब ब्लड शुगर बढ़ जाता है, तो शरीर एक्स्ट्रा ग्लूकोज को यूरिन के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। जिससे बार-बार पेशाब आता है।

नींद से जुड़ी बीमारी

कई लोगों को ऐसा लगता है कि स्लीप एपनिया सिर्फ खर्राटों की बीमारी है। यह नोक्टूरिया से भी जुड़ी हो सकती है। स्लीप एपनिया के दौरान बार-बार सांस रुकती है। इस कारण शरीर ऐसे हार्मोन छोड़ता है, जो यूरिन बनने की मात्रा बढ़ा सकते हैं। अगर रात में पेशाब के साथ सांस रुकना, तेज खर्राटे या दिन भर नींद आना भी हो तो भी स्लीप एपनिया की जांच कराना चाहिए।

ओवरएक्टिव ब्लैड

ओवरएक्टिव ब्लैडर में मूत्राशय सामान्य से ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में अधिकतर मोटे लोगों में थोड़ी मात्रा में यूरिन जमा होने पर भी पेशाब की तीव्र इच्छा महसूस हो सकती है। इसमें व्यक्ति को बार-बार पेशाब आना, अचानक तेज पेशाब लगना, रात में कई बार उठना और कई बार पेशाब पर कंट्रोल न रहना जैसे लक्षण महसूस होते हैं।

हार्ट या किडनी की बीमारी

दिन भर पैरों में जमा एक्स्ट्रा तरल पदार्थ रात के समय लेटने पर दोबारा ब्लड फ्लो में लौटता है। जिसके बाद किडनी ज्यादा यूरिन बनाने लगती है। इससे रात में बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है। यह समस्या विशेष रूप से क्रॉनिक किडनी डिजीज, हार्ट फेल्योर या पैरों में सूजन वाले लोगों में देखी जा सकती है।

पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ना

50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों में बढ़ा हुआ प्रोस्टेट रात में बार-बार पेशाब जाने की समस्या सामान्य हो सकती है। लेकिन महिलाओं में यह वजह नहीं होती है, लेकिन पुरुषों के लिए यह सबसे आम वजहों में से एक है।

हालांकि बार-बार रात में पेशाब आना हमेशा सामान्य नहीं होता है। यह किडनी या हार्ट की बीमारी, डायबिटीज, ओवरएक्टिव ब्लैडर, स्लीप एपनिया या अन्य सेहत संबंधी समस्याओं का शुरूआती संकेत हो सकता है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, या अन्य चेतावनी वाले लक्षण दिखते हैं, तो समय रहते डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। सही वजह पता लगकर इलाज शुरू करने से न सिर्फ नींद बेहतर होती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान भी हो सकती है।

Continue reading on the app

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के शेड्यूल में बदलाव, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तैयारी के लिए जोड़े गए 3 T20 मैच

भारत महिला टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल अब इस दौरे में पहले से तय टेस्ट और वनडे सीरीज के अलावा तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले जाएंगे। नए शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम दिसंबर में कुल सात मुकाबले खेलेगी। यह बदलाव अगले साल होने वाली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

दरअसल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली इस घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में अब सभी तीनों फॉर्मेट शामिल होंगे। दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर से गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद 16, 19 और 22 दिसंबर को तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 26, 29 और 30 दिसंबर को तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी आयोजित किए जाएंगे। इन अतिरिक्त मुकाबलों के शामिल होने से दोनों टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने का अवसर मिलेगा।

ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तैयारी के लिए बदला गया शेड्यूल

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के दौरे के संशोधित कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि टी20 सीरीज को विशेष रूप से अगले साल होने वाली पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है। यह टूर्नामेंट फरवरी 2027 में श्रीलंका में खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेट्सी मोसेकी ने कहा कि संशोधित कार्यक्रम उनकी टीम को बड़े ICC टूर्नामेंट से पहले बेहतर तैयारी का मौका देगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है और उसके खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मुकाबले खेलने से खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण अनुभव मिलेगा। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ समय से लगातार प्रतिस्पर्धी मुकाबले देखने को मिले हैं और यह सीरीज भी उसी क्रम का हिस्सा होगी।

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल

दरअसल संशोधित कार्यक्रम के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। एकमात्र टेस्ट मुकाबला 9 से 12 दिसंबर तक सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा में होगा। इसके बाद पहला वनडे 16 दिसंबर को बोलैंड पार्क, पार्ल में, दूसरा वनडे 19 दिसंबर को न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउन में और तीसरा वनडे 22 दिसंबर को मंगांग ओवल, ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को विलोमूर पार्क, बेनोनी से होगी। दूसरा टी20 मुकाबला 29 दिसंबर और तीसरा 30 दिसंबर को NWC ओवल, पॉचेफस्ट्रूम में आयोजित किया जाएगा। इस संशोधित कार्यक्रम के साथ भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कुल सात अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

सीरीज़ का शेड्यूल:

इकलौता टेस्ट: 9-12 दिसंबर, सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा

पहला वनडे: 16 दिसंबर, बोलैंड पार्क, पार्ल
दूसरा वनडे: 19 दिसंबर, न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउन
तीसरा वनडे: 22 दिसंबर, मंगांग ओवल, ब्लोमफ़ोनटेन

पहला T20I: 26 दिसंबर, विलोमूर पार्क, बेनोनी
दूसरा T20I: 29 दिसंबर, NWC ओवल, पॉचेफस्ट्रूम
तीसरा T20I: 30 दिसंबर, NWC ओवल, पॉचेफस्ट्रूम

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज को बड़ा झटका! 2027 वर्ल्ड कप के लिए खेलना होगा क्वालीफायर, अफगानिस्तान की जगह पक्की

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सीधे अपनी जगह बना ली है. वहीं, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को अब हर हाल में क्वालीफायर खेलना ही होगा. अगर क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो फिर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. साल 2023 में खेले गए विश्व कप में भी वेस्टइंडीज नहीं खेल पाई थी. Tue, 11 Aug 2026 06:22:55 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live : हिंदी में समाचार, लाइव टीवी | FCRA Bill 2026 | PM Modi | Ranchi Protest | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:06:57+00:00

Hemant Soren Vs Gen Z | Jharkhand Protest | Sambhal Survey: Headlines देखिए 11th august 2026 | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T01:06:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers