मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष को दी चेतावनी, कहा सनातन विरोध मानसिकता अब नहीं चलेगी, जनता जवाब देगी
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा कल शुक्रवार को संसद परिसर में एक प्रदर्शन किया गया जिसमें निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधू के वेश में भगवा वस्त्र पहनकर कर, माथे पर तिलक (त्रिपुंड ) लगाकर आये, उनके हाथ में रामलला की तस्वीर थी जिसे उन्होंने जमीन पर रखा, अपनी जांघ पर रखा, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पैर छूते समय उनके चरणों में रखा जिसके बाद से देश में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।
इस प्रदर्शन के बाद से सनातन और भगवान राम में आस्था रखने वाले लोग नाराज है, मीडिया चैनल पर इस मामले में पप्पू यादव से सफाई मांगी गई तो अधिकांश जगह से वे बिलबिला कर बीच इंटरव्यू से उठ गए उन्होंने खुद को शिवभक्त बताया और फिर सोशल मीडिया पर शिव अभिषेक करती वीडियो शेयर की और वो भी वास्तविक अभिषेक जैसा नहीं लग रहा था, उधर सोशल मीडिया पर भी लोग पप्पू यादव पर निशाना साध रहे हैं।
दर असल राम मंदिर अयोध्या के दान और चढ़ावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियाँ भाजपा पर हमलावर हैं, समाजवादी पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और संसद परिसर में प्रदर्शन कर रही है , कल उन्हें कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों का साथ मिल गया और परिसर में अनोखा प्रदर्शन करने के दौरान भगवान राम और सनातन का अपमान कर बैठे।
विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा ने जताया ऐतराज
भाजपा ने इस पर सख्त ऐतराज जताया भाजपा सांसद साक्षी महाराज और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए लोकसभा स्पीकर से कार्रवाई की मांग की है, स्पीकर ओम बिरला ने भी पप्पू यादव सहित ऐसा करने वाले सभी सांसदों को चेतावनी दी है इधर मध्य प्रदेश में भी इस कृत्य पर कड़ी नाराजगी देखी जा रही है, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा राहुल गांधी, अखिलेश यादव, पप्पू यादव के मध्य प्रदेश आने पर उनका मुंह काला करने की चेतावनी दे चुके हैं अब सरकार के मंत्री ने चेतावनी दी है।
संसद में विपक्ष ने किया सनातन का अपमान : सारंग
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष के इस प्रदर्शन को भोंडा मजाक कहा है, उन्होंने कहा हम जानते हैं कि राहुल गांधी के पास संस्कार नहीं हैं, उनकी पार्टी और उनके परिवार ने हमेशा इस देश की परम्पराओं को तार तार किया है , देश की संस्कृति का अपमान किया है, सनातन का अपमान करना हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना ये विपक्ष का और कांग्रेस का एजेंडा है।
जनता इस अपमान का जवाब विपक्ष को जरुर देगी
सारंग ने कहा जो प्रदर्शन लोकतंत्र के मंदिर में किया गया है उससे ज्यादा शर्मनाक कुछ और नहीं हो सकता भगवन राम का अपमान किया, उनकी तस्वीर को पैरों में रखा, जमीन पर रखा इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है? वैसे हमें राहुल गांधी और विपक्ष से इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं है, जो कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारती हो जिसमें राम मंदिर बनने का विरोध किया, जिसने रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र किया उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है लेकिन ध्यान रखें इस तरह की मानसिकता अब इस देश में नहीं चलेगी। परंपरा और मर्यादा तोड़कर राजनीति नहीं की जा सकती जनता इसका जवाब जरुर देगी।
UPPSC PCS 2026: आवेदन की अंतिम तिथि आज, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर करें अप्लाई
UPPSC PCS 2026 registration last date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 3 अगस्त 2026 को समाप्त हो रही है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन पत्र नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी कर लें।
आयोग ने 25 जून 2026 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके तहत कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 जून 2026 को हुई थी, जबकि फीस भुगतान और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 3 अगस्त 2026 निर्धारित है। इसके बाद फॉर्म में सुधार या संशोधन और फीस रिकंसिलेशन के लिए करेक्शन विंडो 10 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 125 रुपये है, एससी और एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये, दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये, और एक्स-सर्विसमैन के लिए 65 रुपये तय किया गया है, जबकि स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित, महिलाएं और कुशल खिलाड़ियों के लिए शुल्क उनके मूल वर्ग के अनुसार लागू होगा।
लगभग 500 पदों पर होगी भर्ती
यूपीपीएससी ने पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए लगभग 500 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। इस भर्ती के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), सहायक कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स), जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, ट्रेजरी ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर, सुपरिंटेंडेंट जेल, सहायक श्रम आयुक्त, कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, नायब तहसीलदार, जिला आपूर्ति अधिकारी, एक्साइज इंस्पेक्टर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डिप्टी जेलर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सूचना अधिकारी, प्रिंसिपल (राजकीय इंटर कॉलेज), कंप्यूटर ओएसडी और कई अन्य ग्रुप ए और ग्रुप बी के प्रतिष्ठित पदों पर चयन किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बचलर) की डिग्री होनी चाहिए, वहीं कुछ विशेष पदों के लिए कानून, फूड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सोशल वर्क, कृषि, वाणिज्य, शिक्षा, मनोविज्ञान या इसी तरह के क्षेत्रों में विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता होती है।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद OTR लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें और पासवर्ड या ओटीपी के जरिए इसे प्रमाणित करें।
- अपनी शैक्षिक पृष्ठभूमि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपने द्वारा भरे गए पूरे आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
- उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यमों में से किसी एक का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में अपना आवेदन सबमिट कर दें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों पर आधारित होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination), मुख्य लिखित परीक्षा (Main Examination), और साक्षात्कार (Interview) शामिल हैं। हालांकि, कुछ विशेष पदों के लिए लागू सेवा नियमों के अनुसार चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर भी किया जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi








