Responsive Scrollable Menu

मर्चेंट नेवी में कैसे जा सकते हैं, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और सैलरी कितनी है?

हाई सैलरी, दुनिया के कई देश घूमने का मौक़ा और कम उम्र में बड़ी ज़िम्मेदारी, ये सब इस करियर को आकर्षक तो बनाते हैं, लेकिन इसमें चुनौतियां भी कम नहीं हैं.

Continue reading on the app

लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा:जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने छुड़वाया

जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा का एक लड़की ने हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक चौंक गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की से हाथ छुड़वाया और अभिषेक को लेकर रवाना हुए। घटना शनिवार की है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को आया है। दरअसल, अभिषेक शर्मा शनिवार को राजस्थान के खिलाफ IPL मैच के लिए होटल से SMS स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान होटल की लॉबी में यह घटना हुई। इस घटना के बाद अभिषेक मुस्कुराते हुए नजर आए। मैच से पहले होटल से निकलने दौरान हुई घटना जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था। अभिषेक मैच के लिए स्टेडियम के पास स्थित होटल से निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ के बीच से एक महिला फैन अभिषेक शर्मा के करीब पहुंची और उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी। इस दौरान क्रिकेटर के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आए और महिला फैन से अभिषेक का हाथ छुड़वाया और उनको लेकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। हालांकि यह घटना कुछ सेकंड की थी, लेकिन अचानक हुई इस हरकत से अभिषेक शर्मा असहज और हैरान नजर आए। गोविंददेवजी के दर्शन के दौरान फैंस को सेल्फी लेने पर टोका अभिषेक शर्मा शुक्रवार को अपनी मां के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। सफेद मास्क में भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया और उनके फोटो-वीडियो लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक फैन को टोका और कैमरा बंद करने को बोला था। पूरी खबर पढ़ें… अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी से जीता हैदराबाद IPL 2026 के 36वें मुकाबले से पहले यह हादसा हुआ था। इस मैच में अभिषेक की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए थे। 229 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की तेज पारियां खेलीं। नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का योगदान दिया। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। पूरी खबर पढ़ें… अभिषेक इस सीजन के टॉप स्कोरर खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल इसके घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इस व्यवहार को उत्पीड़न करार दिया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी की निजी सीमा का उल्लंघन स्वीकार नहीं है। ------------- ये खबर भी पढ़ें IPL:जयपुर में ध्रुव जुरेल का सिक्स, गेंद स्टेडियम के बाहर:वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 12 छक्के; हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार (25 अप्रैल) को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। मैच के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने 101 मीटर का सिक्स लगाया। गेंद RCA एकेडमी के पीछे वाले ग्राउंड में चली गई। अंपायर को नई गेंद मंगवानी पड़ी। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

रघु शर्मा कौन हैं? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में डेब्यू का दिया मौका, हार्दिक पंड्या ने पहनाई कैप

Who is Raghu Sharma: रघु शर्मा को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में डेब्यू का मौका दिया है.रघु को पिछले साल चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह मुंबई ने अपने साथ 30 लाख में जोड़ा था लेकिन तब रघु को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. आईपीएल 2026 के 44वें मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें डेब्यू कैप पहनाई. Sat, 2 May 2026 19:37:22 +0530

  Videos
See all

Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव के Exit Poll से क्यों डरी हुई है TMC? #mamatabanerjee #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:17:08+00:00

West Bengal Exit Poll: एग्जिट पोल ने साफ कर दिया..बंगाल की सत्ता में कौन आ रहा है? | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:15:53+00:00

Bengal Elections 2026: इस बार क्यों अलग तेवर में हैं Mamata Banerjee? #mamatabanerjee #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:13:32+00:00

Breaking: PAK कप्तान Salman Ali Agha ने नो हैंडशेक विवाद पर किया बड़ा खुलासा, सुनिए क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T15:06:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers