Responsive Scrollable Menu

RBSE Supplementary Exam 2026: सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने साल 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 14 मई से शुरू होकर 16 मई 2026 तक चलेंगी।

कब और कितने बजे होगी परीक्षा?
बोर्ड के अनुसार, सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। इस टाइमटेबल में सेकेंडरी, वोकेशनल, प्रवेशिका और CwSN (विशेष आवश्यकता वाले छात्र) सभी श्रेणियों को शामिल किया गया है।

रेगुलर छात्रों के लिए पूरा शेड्यूल
14 मई 2026 (गुरुवार):
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, कृषि विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान

15 मई 2026 (शुक्रवार):
कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, गणित, ड्राइंग, संगीत आदि

16 मई 2026 (शनिवार):
ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, IT & ITES, रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, बैंकिंग, टूरिज्म सहित अन्य वोकेशनल विषय

अन्य श्रेणियों के लिए शेड्यूल
14 मई: अंग्रेजी (अनिवार्य)
15 मई: हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तृतीय भाषा
16 मई: सभी वोकेशनल विषय

कौन दे सकता है सप्लीमेंट्री?
RBSE ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 28 मार्च 2026 को जारी किए थे। जिन छात्रों के अंक 33% से कम हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

जरूरी निर्देश

  • परीक्षा के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा
  • अनुचित साधनों (Unfair Means) पर सख्त कार्रवाई होगी
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करना अनिवार्य है
  • विशेष जरूरत वाले छात्रों (CwSN) के लिए बोर्ड ने अलग से सुविधाएं भी सुनिश्चित की हैं।

एडमिट कार्ड अपडेट
सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल से लगातार संपर्क में रहें और समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

Continue reading on the app

Nifty IT Index: कमतोर तिमाही नतीजों का असर, निफ्टी आईटी इंडेक्स 5% तक गिरा; किन कंपनियों को हुआ नुकसान

nifty it index down: कमजोर तिमाही नतीजों के चलते आईटी सेक्टर के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब पांच प्रतिशत गिरकर 30159.45 पर आ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दबाव साफ नजर आया।

सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में दर्ज की गई, जो करीब 11 प्रतिशत टूटकर 1283 रुपये पर आ गया। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे बाज़ार की उम्मीदों से कमजोर रहे। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 4488 करोड़ रुपये रहा जबकि विश्लेषकों को इससे अधिक लाभ की उम्मीद थी। इसी तरह कंपनी की कुल आय 12.3 प्रतिशत बढ़कर 33981 करोड़ रुपये रही, लेकिन खर्च और वैश्विक परिस्थितियों के कारण प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स को भी नुकसान
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर भी करीब 5 फीसदी गिर गए।  कंपनी के तिमाही नतीजे कई प्रमुख मानकों पर अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी की आय में स्थिर मुद्रा के आधार पर 3.4 प्रतिशत की बढ़त हुई, जो अनुमान से थोड़ी कम है। इसके अलावा प्रॉफिट मार्जिन भी उम्मीद से नीचे रहा। कुल सौदों की संख्या में भी गिरावट देखी गई, जो निवेशकों के लिए चिंता का कारण बनी।

टेक महिंद्रा के शेयर 6 फीसदी टूटे
टेक महिंद्रा के शेयर भी 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटे। कंपनी के नतीजे घोषित होने से पहले ही निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। अनुमान है कि कंपनी की आय में मामूली बढ़त और लाभ मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन समग्र वृद्धि सीमित रह सकती है।

अन्य प्रमुख कंपनियों में कोफोर्ज के शेयर लगभग 6 प्रतिशत और एलटीआईमाइंडट्री के शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी करीब चार प्रतिशत नीचे आए। एमफेसिस और विप्रो के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि विप्रो में गिरावट अपेक्षाकृत कम रही।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के शेयर भी चार प्रतिशत से ज्यादा टूटे। कंपनी के नतीजे गुरुवार को आने वाले हैं, जिसमें लाभ में सालाना आधार पर लगभग चार प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है, लेकिन तिमाही आधार पर हल्की गिरावट संभव है। आय में भी सालाना आधार पर अच्छी बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस गिरावट के बीच ओरेकल वित्तीय सेवाओं के शेयर में हल्की बढ़त देखी गई, जो पूरे क्षेत्र में एकमात्र सकारात्मक संकेत रहा।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता और तकनीकी खर्च में कमी के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है, जिसका असर पूरे क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के 16.35 करोड़ रुपए पानी डूब गए, टीम को चूना लगा रहा है ये भरोसेमंद खिलाड़ी, सीजन खत्म होते ही होगा रिलीज

IPL 2026 Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव एक बार फिर आईपीएल 2026 में फेल गए हैं. मुंबई ने सूर्या को आईपीएल 2026 के लिए 16.35 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन इस धाकड़ खिलाड़ी ने अब टीम के सिरदर्द को बढ़ा दिया. ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीजन के खत्म होते ही उन्हें रिलीज किया जा सकता है. Thu, 30 Apr 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

OPEC की तेल बाज़ार में क्या भूमिका ! | Hindi News | Latest News | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T00:05:00+00:00

Iran America War Update : पुतिन का साथ मिलते ही ईरान के बदले सुर, ट्रंप की बढ़ी टेंशन! |N18G |Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T00:00:58+00:00

UAE का बड़ा कदम, OPEC+ को कहा अलविदा ! | Hindi News | Latest News | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T00:00:24+00:00

Bengal Election | आखिरी चरण का मतदान.. आपस में भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, खूब चले लात-घूंसे ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T00:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers