Responsive Scrollable Menu

कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई किया। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने सिक्स लगाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। सुपर ओवर में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 1 रन पर रोका और दो विकेट झटके। इसके जवाब में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर जीत दिलाई। इस मुकाबले के हीरो रिंकू सिंह रहे। उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। रिंकू ने फील्डिंग में 5 कैच भी लपके। उन्होंने ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे और सुपर ओवर में रोवमन पॉवेल का बाउंड्री पर उछाला हुआ कैच लिया। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड देखें कोलकाता ने 155 रन बनाए रविवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता की शुरुआत खराब रही और टीम ने 93 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। यहां से रिंकू सिंह ने पारी संभाली और 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी की गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवर में 26 रन बने और कोलकाता ने 156 रन का लक्ष्य दिया। मोहसिन खान ने 5 विकेट लिए लखनऊ के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने 5 विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट किया। शमी ने सिक्स लगाकर मैच टाई कराया 156 रन के जवाब में लखनऊ की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 42 रन बनाए। ऐडन मार्करम ने 31 रन की पारी खेली। टीम को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर 1 रन बना, फिर अगली दो गेंद नो बॉल रहीं। हिम्मत सिंह ने दूसरी फ्री हिट पर चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। आखिरी तीन गेंदों पर 8 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर 1 रन बना और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए। कोलकाता 8वें स्थान पर पहुंची कोलकाता जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई। टीम को 8 मैच में 2 जीत और 5 हार मिली है। जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। वहीं लखनऊ 10वें स्थान पर खिसक गई। टीम को 8 मैच में 6 हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ को बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयरः हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयरः वरुण चक्रवर्ती। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

क्यूबा में 'ऑपरेशन मादुरो' की आहट: सैंटियागो तट के ऊपर पर 6 घंटे तक मंडराता रहा अमेरिका का सबसे महंगा ड्रोन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके घर में घुसकर पकड़ने के बाद अब अमेरिका की नजरें क्यूबा पर टिक गई हैं। शनिवार 

को अमेरिकी नौसेना का सबसे उन्नत और महंगा टोही ड्रोन MQ-4C ट्राइटन क्यूबा के दक्षिणी तट पर करीब 6 घंटे तक चक्कर लगाता रहा। इस ड्रोन ने सैंटियागो डी क्यूबा और राजधानी हवाना के आसपास के इलाकों की गहन निगरानी की।

दिलचस्प बात यह है कि यह वही ड्रोन मॉडल है जिसका इस्तेमाल वेनेजुएला में 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' से पहले खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया गया था।

​डोनाल्ड ट्रंप का 'क्यूबा' मिशन और पेंटागन की तैयारी 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने बयानों से क्यूबा प्रशासन की नींद उड़ा दी है। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि "उन्हें क्यूबा को वापस लेने का सम्मान मिलेगा।" इस बयान के बाद पेंटागन और अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों ने क्यूबा पर किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की संभावनाओं पर काम तेज कर दिया है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह अमेरिका ने वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन और मादुरो की गिरफ्तारी को अंजाम दिया, वैसी ही रणनीति क्यूबा के लिए भी बनाई जा रही है।

​वेनेजुएला जैसा 'सोनिक वेपन' और हाई-टेक रणनीति 
​रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेनेजुएला में मादुरो को पकड़ने के दौरान अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने एक रहस्यमयी 'सोनिक वेपन' का इस्तेमाल किया था। इस हथियार के प्रभाव से दुश्मन सैनिकों की नाक से खून बहने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। अब क्यूबा के तट पर अमेरिकी ड्रोन की लगातार उड़ानें इस बात का संकेत दे रही हैं कि अमेरिका वहां के सैन्य ठिकानों और एयर डिफेंस सिस्टम की कमजोरियों को मैप कर रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला जैसी ही सर्जिकल स्ट्राइक की जा सके।

​क्यूबा हमेशा से रूस और चीन का करीबी रहा है। अमेरिका की इस बढ़ती सैन्य सक्रियता ने मॉस्को और बीजिंग को भी सतर्क कर दिया है। क्यूबा के ऊपर टोही ड्रोन की उड़ानों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताते हुए इसे उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया जा रहा है।

हालांकि, अमेरिका का तर्क है कि वह अपने समुद्री हितों और क्षेत्रीय सुरक्षा की निगरानी कर रहा है। लेकिन 'ऑपरेशन मादुरो' की सफलता के बाद ट्रंप प्रशासन का बढ़ता आत्मविश्वास क्यूबा में किसी बड़े सियासी या सैन्य बदलाव की ओर इशारा कर रहा है।

​क्या है 'ऑपरेशन मादुरो' का क्यूबा कनेक्शन?

'ऑपरेशन मादुरो' उस अमेरिकी मिशन का नाम है जिसके तहत निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले जाया गया। अब विशेषज्ञ इसे एक 'टेम्पलेट' मान रहे हैं जिसे क्यूबा जैसी कम्युनिस्ट सरकारों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्यूबा के तट पर 6 घंटे की यह सर्विलांस उड़ान केवल एक रूटीन चेक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित सैन्य ब्लूप्रिंट का हिस्सा नजर आती है। आने वाले दिनों में कैरिबियाई सागर में अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की 4 भयानक गलतियां, ट्रेविस हेड ने 8 छक्के मारे, ठोके 76 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड ने कमाल बैटिंग की. हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. हालांकि उनकी ये पारी मुंबई की 4 गलतियों की वजह से आई, जानिए कैसे? Wed, 29 Apr 2026 23:21:04 +0530

  Videos
See all

London Mayor Sadiq Khan has said he is "appalled and angry" after Jewish men were stabbed. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T21:40:01+00:00

Donald Trump has said King Charles believes Iran must not have a nuclear weapon. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T21:30:12+00:00

News KI Pathshala | Bengal Election 2026 | हिंसा, बवाल और हंगामे के बीच लोकतंत्र की परीक्षा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T21:45:02+00:00

Strait Of Hormuz: होर्मुज से नाकेबंदी हटाने पर आ गई बड़ी खबर | Trump | Iran America War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T22:01:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers