Responsive Scrollable Menu

दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा की जीत:प्रवेश वाही नए मेयर होंगे; 165 में से 156 वोट मिले; AAP का बॉयकॉट

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। पार्टी के मेयर उम्मीदवार प्रवेश वाही को बुधवार को हुई वोटिंग में 165 में से 156 वोट मिले। MCD में हर साल मेयर चुनाव होते हैं। इसके लिए प्रदेश के सभी पार्षद, सांसद और विधानसभा स्पीकर के चुने हुए 14 विधायक वोट डालते हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया था और वोटिंग नहीं की थी। जीत के बाद प्रवेश वाही ने कहा- उनकी प्राथमिकता दिल्ली के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है। शहर में कचरे के ढेर को साफ करने और दिल्ली को स्वच्छ बनाने पर काम किया जाएगा। प्रवेश 3 बार के पार्षद प्रवेश वाही रोहिणी ई वार्ड के पार्षद हैं। वह तीन बार पार्षद रह चुके हैं और खत्री पंजाबी समुदाय से आते हैं। उनका परिवार रावलपिंडी से विस्थापित होकर भारत आया था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पुरानी दिल्ली के एक नगर निगम स्कूल से प्राप्त की और वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। प्रवेश ने 1990 में विश्व हिंदू परिषद से शुरुआत की और 2002 में भाजपा युवा मोर्चा में शामिल हुए। वे 2007 और 2012 में भी पार्षद चुने जा चुके हैं और इस दौरान उन्होंने रोहिणी जोनल कमेटी के चेयरमैन तथा उत्तरी नगर निगम की प्रभावशाली स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। MCD में भाजपा के पास 142 वोट BJP के पास चुनाव से पहले 142 वोट थे… AAP के पास 105 वोट… ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा, ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाईकोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा।' उन्होंने कहा, हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

एग्जिट पोल 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सियासी संग्राम, जानें किस राज्य में किसकी बढ़त के अनुमान?

देश के कई अहम राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है और अलग-अलग राज्यों में सत्ता के समीकरणों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी …

The post एग्जिट पोल 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सियासी संग्राम, जानें किस राज्य में किसकी बढ़त के अनुमान? appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की 4 भयानक गलतियां, ट्रेविस हेड ने 8 छक्के मारे, ठोके 76 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के ओपनर ट्रेविस हेड ने कमाल बैटिंग की. हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. हालांकि उनकी ये पारी मुंबई की 4 गलतियों की वजह से आई, जानिए कैसे? Wed, 29 Apr 2026 23:21:04 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की भविष्यवाणी!| Gold Silver Price | Top News| N18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T21:00:48+00:00

Bihar Viral Video: स्कूल में पढ़ाई या मजदूरी VIDEO VIRAL | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T21:15:01+00:00

Viral Video: कुत्तों ने मचाया आतंक, लोग दहशत में | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T20:45:00+00:00

Viral Video: चिंतपूर्णी से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T21:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers