Responsive Scrollable Menu

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को फ्री इंट्री:श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला; 15 अगस्त से गॉल में पहला मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में दर्शकों को फ्री इंट्री मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर इसका ऐलान किया है। भारत इस सीरीज में दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में दर्शकों को गेट नंबर-4 से फ्री इंट्री मिलेगी। कोलंबो के SSC मैदान में गेट नंबर 3, 4, 5 और 7 से बिना टिकट एंट्री दी जाएगी। बोर्ड ने दर्शकों से अपील की है कि बड़ी संख्या में मैच देखने आएं। टेस्ट मैचों में स्टेडियम खाली रहे थे उपमहाद्वीप में पिछले कुछ सालों में दर्शक टेस्ट मैच देखने स्टेडियम नहीं आ रहे। श्रीलंका में भारत के पिछले दौरे और इसी साल भारत-अफगानिस्तान टेस्ट में भी भीड़ नहीं पहुंची थी। इसी वजह से श्रीलंका बोर्ड ने यह पहल की है। भारत WTC पॉइंट्स टेबल में पाचंवे नंबर पर भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका छठे नंबर पर है। WTC के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज जीतना जरुरुी है। 2017 में भारत ने क्लीन स्वीप किया था भारत ने 2017 में श्रीलंका के पिछले टेस्ट दौरे पर 3-0 से सीरीज जीती थी। टीम ने गॉल में 304 रन, कोलंबो में पारी और 53 रन जीत दर्ज की थी। फिर पल्लेकेले में श्रीलंका को पारी और 171 रन से हराया। श्रीलंका पिछला सीरीज हार कर आ रहा है। टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार मिली थी। --------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, बल्लेबाजों को स्कूली स्पिनरों से प्रैक्टिस कराई श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

कैंसर के इलाज में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें

कीमोथेरेपी के जरिए कैंसर का इलाज करने के बाद बाल झड़ने लगते हैं. अधिकतर लोग इसका साइंटिफिटक कारण नहीं जानते हैं. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं....

Continue reading on the app

  Sports

आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ (GFI) की चयन प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद बड़ा बदलाव किया गया है. राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेता आशीष कुमार और जिम्नास्ट आदित्य राणा का नाम स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ मेरिट (SOM) की संशोधित सूची से हटा दिया गया है. दोनों को पहले अस्थायी सूची में जगह मिली थी। शिकायतों के बाद खेल मंत्रालय ने GFI से जवाब मांगा था. नियमों के मुताबिक SOM में शामिल होने के लिए खिलाड़ी को आवेदन से कम से कम एक साल पहले संन्यास लेना जरूरी है. GFI ने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद जरूरी सुधार किए गए हैं. Tue, 11 Aug 2026 15:53:55 +0530

  Videos
See all

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह? पुलिस ने आरोपी को Encounter में पकड़ा | uttar pradesh | Lakhimpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:16:13+00:00

Chamoli Cloudburst: चमोली में बादल फटने से भारी तबाही | Niti Valley | Bailey Bridge #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T11:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers