Responsive Scrollable Menu

CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्म

तमिलनाडु के CM विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शुक्रवार को इस केस के सुनवाई थी, इसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। उन्होंने जज सुजाता को अर्जी वापस लेने की जानकारी दी। जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और फिर अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का केस खत्म कर दिया। संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में तलाक की अर्जी दायर की थी। उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। विजय ने इसी साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। अर्जी में लिखा था- अप्रैल 2021 से विजय के एक्ट्रेस से संबंध न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, संगीता ने याचिका में कहा था कि उनके पति का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। उन्हें इस बारे में अप्रैल 2021 में पता चला। हालांकि, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी बताया था कि विजय ने उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी। उपेक्षित किया और छोड़ दिया। जरूरत पड़ने पर वह उस अभिनेत्री को भी मामले में दूसरा पक्षकार बनाएंगी। संगीता का कहना था कि उनका रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है। विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए हैं। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे। ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी थीं कि उन्हें एक ही घर में अलग रहना पड़ रहा था। इसलिए स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक दिया जाए। चुनाव के दौरान चर्चा में रहा था मामला विजय और संगीता के तलाक की कानूनी कार्यवाही 26 फरवरी को शुरू हुई थी। बाद में इसे 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले का समय था। चुनाव प्रचार के दौरान यह तलाक का मामला काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, एक्ट्रेस तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं। वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था। तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा विजय ने तृषा की फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग की मंजूरी दी विजय के सीएम बनने के बाद उनके एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें… ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: तृषा ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी:बर्थडे के एक दिन बाद केक के साथ फोटो शेयर कर लिखा- जन्मदिन मुबारक अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।" पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Bathroom Drain से आने वाली दुर्गंध होगी खत्म, आजमाएं यह Vinegar Cleaning Trick और पाएं केमिकल फ्री पाइप मेंटेनेंस

घर की साफ-सफाई के दौरान सफेद सिरका ऑल इन वन क्लीनर के रूप में काम करता है। सफेद सिरका में मौजूद नेचुरल एसिड और एंटी बैक्टीरियल गुण इसको कीटाणुनाशक और बदबू को दूर करने का बेहतरीन तरीका होता है। आजकल बाथरूम की नाली में सिरका छिड़कने की ट्रिक काफी चर्चा में है। जिसके बारे में काफी कम लोगों को पता है। बता दें कि अक्सर शॉवर ड्रेन में बालों का जमाव, ग्रीस, साबुन के झाग और नमी के कारण गंदगी जमा हो जाती है।

इस वजह से बाथरूम की नालियों से गंदी बदबू आने लगती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाथरूम की नाली को साफ करने के लिए आपको इस ट्रिक का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

शॉवर ड्रेन में विनेगर डालने का तरीका

ड्रेन की जाली पर जमा बड़ा कचरा या बालों को हाथों से हटाएं।

फिर एक कप या स्प्रे बोतल में सिरका लेकर सीधे नाली में डालें।

इसके बाद 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि यह गंदगी पर अपना असर छोड़ सके।

अब नाली में गरम खौलता हुआ पानी डालकर बहाएं। इससे ढीली हुई गंदगी आसानी से बह जाएगी।

कब और कितना करें इस्तेमाल

इस नुस्खे का लाभ उठाने के लिए आपका सप्ताह में एक बार इस क्लीनिंग रूटीन को शामिल करें। नाले को साफ और स्मेल मुक्त रखने के लिए सप्ताह में एक बार या फिर 15 दिन में एक बार इस तरीके को अपना सकती हैं। वहीं अगर नाली में गंदगी ज्यादा है, तो सिरका डालने से पहले नाली में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। बेकिंग सोडा और सिरके का रिएक्शन जिद्दी से जिद्दी कचरे को आसानी से साफ कर देता है।

साबुन और मिनरल डिपॉजिट्स

रोजाना नहाने के समय बॉडी वॉश, साबुन का झाग और पानी में मौजूद मिनरल्स अक्सर नाले के दीवारों पर चिपक जाते हैं और एक सख्त परत बना देते हैं। लेकिन सफेद सिरके में एसिडिक गुण मौजूद होते हैं। यह जिद्दी परत और ग्रीस को धीरे-धीरे घोलकर ढीला कर देते हैं। इससे नाली के अंदर का रास्ता साफ हो जाता है।

नाले से आने वाली बदबू

हर वक्त बाथरूम ड्रेन में नमी और ऑर्गेनिक कचरा जमा रहता है। यह बैक्टीरिया पनपने और दुर्गंध की मुख्य वजह होता है। विनेगर नेचुरल रूप से नाले से आने वाली गंध को बेअसर करता है। जब आप इसमें विनेगर को स्प्रे करते हैं। तो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं और बाथरूम की हवा फ्रेश होती है।

ब्लॉक होने से बचाना

अचानक से शॉवर ड्रेन में बड़ा ब्लॉक बड़ी सिरदर्दी की वजह बन सकती है। ऐसे में नियमित रूप से आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह छोटी-मोटी गंदगी और कचरे को नहीं जमने देता है। विनेगर एक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस है। जिससे नाली में बिना रुकावट पानी का बहाव होता रहता है और ड्रेन जाम की समस्या नहीं होती है।

हार्श केमिकल ड्रेन क्लीनर्स

बाथरूम की नाली को साफ करने के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल हार्श एसिड और टॉक्सिक पदार्थों से बने होते हैं। यह आपकी सांस और सेहत दोनों के लिए नुकसानदाय है। वहीं यह प्लंबिंग पाइपों को भी अंदर से नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन सिरका एक नेचुरल, इको-फ्रेंडली और सेफ ऑप्शन है। यह पाइपों को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई करता है।

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

ग्राहकों के लिए UPI Transactions पर अतिरिक्त शुल्क के सवाल पर FM Sitharaman का सीधा जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:32:04+00:00

DasTak With Sayeed Ansari: PoK में Asim Munir ने एक बार फिर गोलियां चलवाईं? | Pakistan | PoK Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T23:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers