Responsive Scrollable Menu

EPFO का धमाका: 8.31 करोड़ क्लेम सेटल कर बनाया रिकॉर्ड, 3 दिन में मिल रहा पैसा

EPFO ने अपने प्रोसेस को इतना आसान बना दिया है कि अब क्लेम के लिए एंप्लॉयर की जरूरत ना के बराबर रह गई है, क्योंकि करीब 6.68 करोड़ मेंबर्स ने बिना चेक बुक या पासबुक की कॉपी अपलोड किए क्लेम लिया है.

Continue reading on the app

बारिश में धुला बांग्लादेश-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच:चट्टोग्राम में टॉस भी नहीं हो सका; मेजबान टीम 1-0 से आगे

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द कर दिया गया। चट्टोग्राम में बुधवार को बारिश और गरज के साथ आए तूफान के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। यहां दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में पिच से कवर्स भी नहीं हटाए जा सके। इस मैच के रद्द होने के बाद अब तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। मैदान पर लगातार पानी गिरने और आउटफील्ड खराब होने की वजह से अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम 4.15 बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया। चट्टोग्राम के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों टीमें मैदान पर पहुंची जरूर थीं, लेकिन खिलाड़ियों को केवल इनडोर नेट सेशन में ही अभ्यास करने का मौका मिल सका। सीरीज में बांग्लादेश की बढ़त बरकरार सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन तौहीद हृदय और शमीम हुसैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने अपने घर में टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। अब सीरीज का फैसला 2 मई को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी मैच से होगा। ढाका के मौसम पर भी मंडरा रहे बादल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार को ढाका रवाना होंगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि अगले पूरे हफ्ते ढाका में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। अगर वहां भी मौसम खराब रहता है, तो सीरीज के परिणाम पर असर पड़ सकता है। मेजबान टीम फिलहाल सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। पाकिस्तान सीरीज से पहले कड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिल्कुल आराम नहीं मिलेगा। 8 मई से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से सीधे लंबे फॉर्मेट में कदम रखेंगे। लगातार क्रिकेट और खराब मौसम के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी को बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। ------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: फैन की हरकत से परेशान होकर बुरी तरह भड़के हेनरिक क्लासेन, सबके सामने लगा दी लताड़

Heinrich Klaasen get furious: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन करे हेनरिक क्लासेन ने उस समय अपना खो दिया जब एक फैन ने उन्हें परेशान कर दिया. दरअसल क्लासेन उस फैन को फोटो क्लिक करने से मना कर रहे थे. उनस समय उनकी वाइफ और नवजात भी उनके साथ था और वह नहीं चाहते थे कि कोई उनकी फोटो क्लिक करें. Fri, 1 May 2026 14:00:09 +0530

  Videos
See all

Bengal Exit Poll 2026 Live : एग्जिट पोल देखते ही BJP-TMC के नेताओं को होश उड़े! | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:43:22+00:00

Iran US War: "ईरान झुकेगा नहीं" | #majorgauravarya #commandcenter #iranuswar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:38:04+00:00

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर, Dilip Ghosh ने TMC को घेरा | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:39:56+00:00

Iran US War: "ईरान पाकिस्तान नहीं है" | Command Center #iranuswar #majorgauravarya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:39:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers