Oppo F33 5G सेल लाइव: भारी छूट के साथ मिल रहा 50MP कैमरा और मजबूत बॉडी वाला फोन, देखें डील
Oppo का नया स्मार्टफोन Oppo F33 5G अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को इसी महीने Pro वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट पर चलता है और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
Oppo F33 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo F33 5G फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनकी कीमतें इस प्रकार है:
- 6GB + 128GB: ₹31,999
- 8GB + 128GB: ₹34,999
- 8GB + 256GB: ₹37,999
यह फोन Oppo e-Store, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर Forest Green और Pearl White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और 180 दिनों तक एक्सीडेंटल व लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके अलावा, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट के साथ लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ेः- Realme 16x 5G जल्द हो सकता है लॉन्च: लीक हुई स्टोरेज और कलर डिटेल्स, जानें क्या होगा खास
Oppo F33 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo F33 5G में 6.57-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को AGC DT-STAR D+ ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP मोनोक्रोम सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग और AI फीचर्स को सपोर्ट करता है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें रिवर्स और बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, साथ ही इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और 360-डिग्री आर्मर बॉडी डिजाइन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और Jio-certified 5G++ सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का वजन 189 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.0mm है।
Apple का बड़ा धमाका: iPhone 20 से बदल जाएगा आईफोन का लुक, मिल सकती है 'Liquid Glass' डिस्प्ले
Apple अपने 20वें एनिवर्सरी iPhone के साथ एक बड़े डिजाइन बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 में आने वाला iPhone, जिसे फिलहाल iPhone 20 कहा जा रहा है, कंपनी के अब तक के सबसे फ्यूचरिस्टिक स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है। इस डिवाइस में नया “Liquid Glass Display” देखने को मिल सकता है, जो पूरी तरह कर्व्ड और लगभग बेज़ल-लेस स्क्रीन के साथ iPhone के लुक को पूरी तरह बदल सकता है।
iPhone 20 होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव
लीक जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस में नया “Liquid Glass Display” देखने को मिल सकता है, जो पूरी तरह कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा। यह डिस्प्ले चारों किनारों से हल्का मुड़ा हुआ होगा, जिससे फोन का लुक लगभग बेज़ल-लेस (borderless) हो जाएगा और यूजर्स को एक बेहद इमर्सिव विजुअल अनुभव मिलेगा।
टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, यह नया डिस्प्ले सिर्फ डिजाइन ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी एडवांस होगा। इसमें ऑप्टिकल रिफ्रैक्शन और लाइट-गाइडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन के किनारे लगभग गायब जैसे दिखाई देंगे और डिस्प्ले का विजुअल एक्सपीरियंस और भी स्मूद लगेगा।
ये भी पढ़े-ः OnePlus लाया कॉम्पैक्ट GaN चार्जर: 120W तक की पावर के साथ मिलेगा मल्टी-डिवाइस चार्जिंग, देखें कीमत
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस डिस्प्ले के लिए Samsung द्वारा विकसित OLED पैनल का इस्तेमाल हो सकता है, जिसमें COE (Color Filter on Encapsulation) तकनीक शामिल होगी। यह तकनीक स्क्रीन को ज्यादा ब्राइट, पतला और पावर-एफिशिएंट बनाने में मदद करती है।
हालांकि सबसे बड़ी चुनौती अभी भी Face ID और फ्रंट कैमरा को पूरी तरह डिस्प्ले के अंदर छिपाना है। ऐसे में संभावना है कि Apple फिलहाल Dynamic Island जैसे डिजाइन को जारी रखे या फिर धीरे-धीरे अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी की ओर बढ़े।
अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 20 न सिर्फ Apple के लिए बल्कि पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा डिजाइन टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















