Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस कर ले ये काम तो रच लेंगे इतिहास

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सनसनी बने हुए हैं। हर मुकाबले में वह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। शुरु में उनके इस स्टाइल पर सवाल भी उठे कि क्या वह सिर्फ लप्पा खेलते हैं लेकिन अब वह खुद को साबित कर चुके हैं। दुनिया के दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं, बेहद कम समय में वह कई बड़े रिकॉर्ड बना  और तोड़ चुके हैं अब वह एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। 

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 400 रन बना चुके हैं जबकि 350 से ज्यादा रन छक्के-चौकों की मदद से बनाए हैं। जारी सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के जड़े हैं। जबकि सिंगल डबल से सिर्फ 42 रन बनाए हैं। अब वह एक छक्का लगाकर कीरोन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 की 27 पारियों में 1101 रन बनाए हैं, इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में वह अभी तक 99 छक्के लगा चुके हैं। वह अपने 100 टी20 छक्कों से एक हिट दूर हैं। वह जल्द ही इस आकंड़े को भी छू लेंगे। अभी टी20 में सबसे जल्दी 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड हैं लेकिन उनका ये रिकॉर्ड वैभव तोड़ने के करीब हैं। 

पोलार्ड ने टी20 में 843 गेंदों में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था, जो गेंदों के आधार पर सबसे तेज है। वैभव 511 गेंदों में 99 छक्के लगा चुके हैं। यानी उनके पास अभी 300 से ज्यादा गेंदें हैं और सिर्फ एक छक्का लगाते ही ये रिकॉर्ड टूट जाएगा। फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स को 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। 

Continue reading on the app

PM Modi ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, बोले- ये यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेस- वे का उद्घाटन (PM Modi inaugurated Ganga Expressway in Hardoi) किया, उन्होंने कहा जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से उत्तर प्रदेश और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके पास से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं, उससे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रही है, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वो अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है और बड़ी संख्या में मतदान कर रही है।

4 मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे

मोदी ने कहा कुछ समय पहले, जब बिहार में चुनाव हुए तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की थी, एक इतिहास रच दिया था। अभी कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायतें, नगर पंचायतें, तहसील पंचायत… इन सब के चुनाव के नतीजे आए हैं। 80 से 85 प्रतिशत नगरपालिका और पंचायत भाजपा ने जीत ली हैं। मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। 4 मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। देश के विकास की गति को नई ऊर्जा से भरेंगे।

अब वो दौर गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार होता था  

पीएम ने कहा कुछ ही दिन पहले मुझे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण का अवसर मिला था। तब मैंने कहा था कि ये नए बनते एक्सप्रेस-वे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं, और ये आधुनिक हस्तरेखाएं, आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं। अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था, एक बार घोषणा हो गई तो वर्षों तक फाइलें चलती थीं। चुनाव के लिए पत्थर लग जाते थे, उसके बाद सरकारें आती-जाती रहती थीं, लेकिन काम का कुछ अता-पता नहीं लगता था। कभी-कभी पुरानी फाइलें ढूंढ़ने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी होकर रहता है।

गंगा एक्सप्रेस-वे NCR की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा

गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी के एक छोर को दूसरे छोर से तो जोड़ता ही है। ये NCR की असीम संभावनाओं को भी करीब लाएगा। पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था, वही उत्तर प्रदेश आज एक ट्रिलियन economy बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। यूपी के पास असीम क्षमता है, देश की इतनी बड़ी युवा आबादी का पोटेंशियल यूपी के पास है, इस ताकत का इस्तेमाल हम यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए कर रहे हैं।

सपा पर हमला, बताया विकास विरोधी, नारी विरोधी

सपा विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है। केंद्र की एनडीए सरकार नारी शक्ति वंदन संशोधन लेकर आई थी, अगर यह संशोधन पास हो जाता तो 2029 के चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता। बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर लखनऊ और दिल्ली पहुंचतीं, वो भी किसी अन्य वर्ग की सीटें कम हुए बिना। लेकिन सपा ने इस संशोधन के खिलाफ वोट किया।

हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं

आप लोग देख रहे हैं कि आज पूरी दुनिया कैसे युद्ध, अशांति और अस्थिरता में फंसी हुई है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों की हालत खराब है। लेकिन भारत विकास के रास्ते पर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आ रहा है। भीतर बैठे कुछ लोग सत्ता की भूख में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिर भी हम न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विकास के नए-नए कीर्तिमान भी गढ़ रहे हैं। हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आधुनिक से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

Continue reading on the app

  Sports

एक हार खोल देगी बाहर जाने का द्वार, हार्दिक के IPL करियर का सबसे अहम मुकाबला, धोनी-रोहित पर ससपेंस बरकरार

CSK को एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिचें जरूर पसंद आई हैं, लेकिन उनकी टीम में वह धार नहीं दिखी जो पहले थी. उनकी बल्लेबाजी खासकर मिडिल ओवर्स में कमजोर रही है और गेंदबाजी, जो घर में उनकी ताकत मानी जाती थी, दबाव में मैच खत्म करने में नाकाम रही है. मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. Fri, 1 May 2026 14:27:23 +0530

  Videos
See all

Buddha Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती...जन्म, ज्ञान, निर्वाण का दिन | Buddha Jayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:37:04+00:00

Iran US War: "ईरान झुकेगा नहीं" | #majorgauravarya #commandcenter #iranuswar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:38:04+00:00

Bengal Exit Poll 2026 Live : एग्जिट पोल देखते ही BJP-TMC के नेताओं को होश उड़े! | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:43:22+00:00

Iran US War: "ईरान पाकिस्तान नहीं है" | Command Center #iranuswar #majorgauravarya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:39:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers