Responsive Scrollable Menu

Sawan में Rudraksha Mala से जाप करते समय न करें ये बड़ी गलतियां, जानिए रुद्राक्ष माला के जप के नियम

सावन का महीना एक ऐसा है जब आप भगवान शिव का आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। श्रावण मास भगवान शंकर को अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पवित्र महीने में महादेव का रुद्राभिषेक करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और भोलेनाथ की कृाप से बिगड़े काम पूरे होते हैं।
इस महीने में रुद्राक्ष की माना से मंत्र जप करना अधिक फलदायी माना जाता है, क्योंकि रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष माला से जप करने से साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं। जप के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियम का पालन न करने से शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और महादेव की कृपा नहीं बरसती। आइए आपको इस लेख में बताते हैं रुद्राक्ष माला से जप के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रुद्राक्ष माला के जप के नियम
- रुद्राक्ष की माला से जप करने से पहले स्नान करना अनिवार्य है और फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

- माला से जप करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।

- पूजा के समय भूलकर भी जमीन पर नहीं बैठना चाहिए। बैठने के लिए किसी आसन का इस्तेमाल करें।

- रुद्राक्ष की माला फेरते समय अंगूठे और मध्यम उंगली का ही इस्तेमाल करें।

जप के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
- जब आप जप करें तो ध्यान रखें कि माला तर्जनी उंगली से स्पर्श नहीं होनी चाहिए।

- जप करने के बाद माला को किसी पवित्र स्थान पर रखें। भूलकर भी जमीन पर नहीं रखें।

- ध्यान रखें कि रुद्राक्ष का माला टूटा या चटका हुआ नहीं होना चाहिए। यदि माला खंडित है, तो उसे किसी पवित्र नदी में विसर्जित कर दें।

- आप जिस माला से भगवान शिव का नाम का जप करते हैं, तो उस माला को किसी अन्य व्यक्ति को न दें।

- यदि आप माला को गले में धारण करें, तो उस माला से कभी जप नहीं करें। दोनों माला अलग-अलग नहीं होने चाहिए।

- ध्यान रखें कि माला जप करने वाला व्यक्ति को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

- रुद्राक्ष की माला को गंदे हाथों से और बिना स्नान किए भूलकर भी नहीं छूना चाहिए। 

- धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन और इन नियमों के पालन करने से रुद्राक्ष की माला से जप करने से महादेव जल्दी प्रसन्न होंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

Continue reading on the app

Redmi 17: रेडमी लाया सस्ता 5G फोन, सिर्फ ₹14,000 में मिलेगी 6,300mAh बैटरी, 13MP कैमरा

Redmi ने चीन में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए स्मार्टफोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी, 6.9-इंच HD LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। जानिए इसकी खासियत, कीमत और अन्य सभी डिटेल्स। 

Redmi 17 5G की कीमत
चीन में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत CNY 999 (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (करीब 17,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Cold Mist Blue, Feather Mist White और Star Rock Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Redmi 17 5G में 6.9-इंच HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस, DC Dimming और Wet Touch 2.0 तकनीक के साथ आती है। यह फीचर गीली उंगलियों से भी बेहतर टच रिस्पॉन्स देता है। स्मार्टफोन में 6nm प्रोसेस पर आधारित Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसके साथ Mali-G57 GPU, 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

ये भी पढ़े-ः JBL लाया 2 धांसू ईयरबड्स: Hi-Res ऑडियो के साथ मिलेगी 48 घंटे तक की बैटरी, ₹25 हजार है कीमत

कैमरा, बैटरी और कनेक्टिविटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Redmi 17 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, GPS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Ambient Light Sensor, Accelerometer और E-Compass जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन का आकार 171.56×79.47×8.15mm है और इसका वजन करीब 210 ग्राम है।

Continue reading on the app

  Sports

98, 99 और 100वें टेस्ट में सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड, इकलौता बल्लेबाज जिसने तीनों में ठोके 180 से ज्यादा रन

hundred in 98, 99 and 100th test match: टेस्ट क्रिकेट में आपने कई ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा, जिनका टूटना असंभव जैसा माना जाता है. आज इस स्टोरी में हम आपको इस फॉर्मेट के एक बेहद ही अनोखे रिकॉर्ड से रूबरू कराने जा रहे हैं. यह रिकॉर्ड है करियर के 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैच में सेंचुरी बनाने का. दुनिया में सिर्फ एकमात्र बल्लेबाज ऐसा है, जिसने इस कारनामे को अंजाम दिया है. दिलचस्प यह भी है कि इस स्टार ने तीनों ही मुकाबलों में 180+ रन की पारी खेलकर बड़े शतक ठोके. Fri, 14 Aug 2026 15:54:36 +0530

  Videos
See all

अयोध्या से गरजे CM Yogi , 1947 के विभाजन पर पूछा- जिम्मेदार कौन? Congress | Partition | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T10:43:05+00:00

थाने में घुस गए दो गुलदार,फिर #shorts #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T10:38:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers