घर के बचे सामान से बनाएं टेस्टी मिठाई, खरीदना नहीं पड़ेगा कुछ नया, गुलाब जामुन की चाशनी भी आएगी काम
Recipe: अक्सर घरों में बचा हुआ सामान यूं ही पड़ा रह जाता है, लेकिन थोड़ी सी कलाकारी और सही सोच से इन्हीं चीजों से एक स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है. आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो पूरी तरह घर में उपलब्ध बचे हुए सामान से बनाई गई है और स्वाद में भी किसी मिठाई से कम नहीं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री जैसे मैदा, सूखे मेवे, नारियल, चीनी (बूरा), दूध पाउडर और गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी आमतौर पर हर घर में मिल ही जाते हैं. अगर दूध पाउडर उपलब्ध न हो तो इसे आसानी से छोड़ा भी जा सकता है. आइए जानें इसे बनाने की विधि.
सुबह ही लग जाती है लाइन, दोपहर से पहले पतीला खाली! शाहजहांपुर में 70 साल पुरानी रज्जू चाट का छाया जलवा
Rajju Chaat Corner Shahjahanpur: शाहजहांपुर के कैंट इलाके में अगर सुबह-सुबह लोगों की भारी भीड़ किसी ठेले पर नजर आए, तो समझ जाइए कि 'रज्जू चाट कॉर्नर' सज चुका है. पिछले 70 सालों से स्वाद की विरासत संभाल रही यह दुकान महज एक चाट का ठेला नहीं, बल्कि शहर की पहचान बन चुकी है. आलम यह है कि सुबह 9 बजे दुकान खुलती है और जायके के शौकीन इस कदर टूट पड़ते हैं कि दोपहर होने से पहले ही सारा सामान खत्म हो जाता है. शुद्ध मसाले, दादा रज्जू के हाथों का पुराना हुनर और वही पारंपरिक चटपटा स्वाद लिए जानिए क्यों आज भी नई पीढ़ी इस मटर-पपड़ी की दीवानी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






