Responsive Scrollable Menu

Gluten-Free डाइट वालों के लिए परफेक्ट है रागी इडली, स्वाद और सेहत का Double Dose, नोट करें आसान रेसिपी

भागदौड़ भारी लाइफ में सेहत का ध्यान रखना तो लोग भूल ही जाते है। खराब जीवनशैली और गलत खानपान के चक्कर में शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अपनी हेल्थ का ध्यान रखना काफी जरुरी है। बाजारों में चावल से बनी इडली काफी मिलती है, जो कि सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी नहीं है। अगर आप भी कुछ सेहतमंद ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर बनाएं रागी की इडली। रागी में कैल्शियम, आयरन और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। यह वजन को कम करने और डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। 

अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और पौष्टक खाना चाहते हैं, तो आप रागी की इडली और गरमा-गरम सांभर जरुर खाएं। आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं।

रागी इडली की सामग्री

- रागी का आटा- 1 कप

- इडली चावल- 1 कप

- उड़द दाल- 1 कप

- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच

- नमक स्वादानुसार

रागी इडली बनाने का तरीका

- इसके लिए उड़द दाल और मेथी दाने को एक बर्तन में और चावल को दूसरे बर्तन में 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।

- अब दाल को बारीक मिक्सर में पीस लें और चावल को थोड़ा दरदरा पीसें। फिर इसमें रागी का आटा और नमक मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।

- इस घोल को कम से कम 8-10 घंटे या पूरी रात के लिए किसी गर्म जगह पर रखकर ढंक दें। जिससे यह आसानी से फर्मेंट हो जाए।

- फिर इ़डली स्टैंड को तेल से ग्रीस कर लें। घोल को सांचों में डालें और 10-12 मिनट तक भाप में पकने दें। आपकी नरम रागी इडली तैयार है।

सांभर बनाने के लिए सामग्री

- अरहर दाल - 1 कप

- सब्जियां - सहजन, कद्दू, गाजर, बैंगन और प्याज

- इमली का गूदा- 2 बड़े चम्मच

- सांभर मसाला- 2 बड़े चम्मच

- तड़के के लिए- राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग

सांभर बनाने की विधि

- सबसे पहले दाल को हल्दी और थोड़ा नमक डालकर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें। इसको फिर अच्छी तरह मैश कर लें।

- इसके बाद कड़ाही में सब्जियों को थोड़ा पानी और नमक के साथ पकाएं, जिससे ये काफी नरम हो जाए।

- पकी हुई सब्जियों में उबली हुई दाल, इमली का गूदा और सांभर मसाला डालें। जरुरत के अनुसार पानी डाले और इसे कम से कम 5-7 मिनट तक उबलने दें।

- इसके बाद एक छोटा पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। राई चटकने के बाद, इसको सांभर के ऊपर डाल दें। सांभर बनकर तैयार हो गया है।

रागी इडली खाने के फायदे

- रागी में ग्लूटेन-फ्री होती है, जो पाचन के लिए काफी जरुरी है।

- रागी में दूध से भी अधिक कैल्शियम पाया जाता है, जो बच्चों और बुजुर्गों की हड्डियों के लिए काफी जरुरी है।

- रागी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, इसके सेवन से पेट भरा हुआ रहता है। शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। 

Continue reading on the app

  Sports

Heinrich Klaasen Video: ‘जमीन पर पटक दूंगा’… परिवार के लिए हेनरिख क्लासन किससे भिड़ पड़े?

IPL 2026 में अपनी बैटिंग में आक्रामक रुख अपनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज के ऐसे तेवर मैदान से बाहर भी देखने को मिला. इसकी वजह भी कोई छोटी-मोटी नहीं है, बल्कि अपने परिवार को बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया. Fri, 01 May 2026 18:57:05 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: West Bengal Exit Poll आते ही EVM चोरी! | Mamata Vs Suvendu | BJP | TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:10:57+00:00

"Mamata Banerjee खुद हिंदू होकर हिंदू धर्म को गंदा कैसे बोल सकती हैं" | Bengal Elections 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:09:04+00:00

Bengal Elections 2026: रंग बिरंगे रसगुल्ले बताएंगे नतीजे बंगाल में नया ट्रेंड | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:11:50+00:00

Aar Paar : सुधांशु त्रिवेदी एग्जिट पोल और रिजल्ट पर क्या बोले? | West Bengal Polls 2026 | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:11:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers