Responsive Scrollable Menu

Misleading Ads पर मंत्री Piyush Goyal का बड़ा बयान, खिलाड़ियों को दी Endorsement Guidelines की हिदायत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को खिलाड़ियों से उत्पादों का विज्ञापन करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक प्रचार उपभोक्ताओं को धोखा दे सकते हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने मार्च 2023 में सोशल मीडिया मंच पर मशहूर हस्तियों और अन्य प्रभावित करने वालों के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि लोग उत्पादों का प्रचार करते समय अपने फॉलोवर्स को गुमराह न करें और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का पालन करें।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस समारोह में गोयल ने कहा, चूंकि हम खेल और खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, इसलिए एक महत्वपूर्ण बात जिसका हमें ध्यान रखना चाहिए वह यह है कि हम जिस भी उत्पाद का विज्ञापन करें, वह सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हाल में बहुत सारे भ्रामक और शरारतपूर्ण विज्ञापन सामने आए हैं। विशेष रूप से पोषण और प्रोटीन सप्लीमेंट के क्षेत्र में, जो उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देते हैं। इसके कारण कई सितारे या खिलाड़ी मुश्किल में भी फंसे हैं क्योंकि उन्होंने भ्रामक विज्ञापन किए या उत्पाद की मार्केटिंग करते समय उचित खुलासे नहीं किए।

Continue reading on the app

TOXIC Update: क्या इसलिए एक बार फिर टली यश की टॉक्सिक, नई रिलीज डेट पर सस्पेंस

यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक पर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो झटका देने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को दोबारा पोस्टपोन कर दिया है। यश ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की घोषणा की है। फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। जानते हैं आखिर क्यों मेकर्स ने पोस्टपोन की फिल्म की रिलीज...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैपिंग कांड में बुरे फंसे रेयान पराग, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को मिलेगी सजा?

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का विजय रथ रोकने में राजस्थान रॉयल्स की टीम कामयाब रही। इस मैच में रियान पराग की टीम ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी। लेकिन जहां इस मैच को जीतने के बाद रियान पराग की तारीफ होने चाहिए थी उस मैच के लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है। साथ ही उन्हें सजा होने की आशंका भी है। 

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 के मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के कश लगाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस पर अब बवाल मच गया है। 

रियान पराग की वैपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन बीसीसीआई किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मैच के फुटेज की प्रामाणिकता जांचेगी और फिर रियान परगा के साथ-साथ रॉयल्स मैनेजमेंट से भी पूछताछ करेगी। मैच अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा जो खिलाड़ी इस फ्रेम में नजर आ रहे हैं उनसे भी पूछताछ हो सकती है। अगर ये सिद्ध हो जाता है कि रियान पराग वाकई में ई-सिगरेट का सेवन ड्रेसिंग रूम में कर रहे थे तो उन्हें कड़ी सजा मिलनी स्वाभाविक है। 

क्या है आईपीएल के नियम और सजा?
आईपीएल मैचों के दौरान ड्रेसिंग रूम में नो स्मोकिंग जोन के अंतर्गत आता है। बीसीसीआई ने तंबाकू से संबंधित सभी उत्पादों को प्रतिबंधित किया हुआ है। ऐसे में ई सिगरेट यानी वैपिंग करना भी ड्रेसिंग रूप में बैन है। ऐसा करने पर बीसीसीआई खिलाड़ी या अन्य सपोर्ट स्टाफ को फटकार लगा सकती है। मैच फीस का फाइन ठोक सकती है या फिर खिलाड़ी को बैन भी कर सकती है। ये अपराध तय होने के बाद की बात है। अभी तक कोई आधिकारिक फैसला आईपीएल की ओर से नहीं आया है।    
Wed, 29 Apr 2026 12:25:44 +0530

  Videos
See all

West Bengal Elections 2026 Voting Phase 2: CM Mamata और Suvendu Adhikari में आर-पार #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T07:41:37+00:00

West Bengal Elections 2026 Voting Phase 2: Ground Zero पर नजर आ रहे IPS Ajay Pal Sharma #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T07:44:19+00:00

West Bengal Election Live: शुभेंदु अधिकारी की टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T07:42:02+00:00

PM Modi Ganga Expressway News: यूपी से बंगाल की जनता को पीएम मोदी का सीधा संदेश | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T07:44:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers