धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद तीसरी बार साथ आ रहे रणवीर सिंह और आदित्य धर, लार्जर दैन लाइफ होगा एक्शन, जानिए कब से हो सकती है शूटिंग शुरू?
Ranveer Singh Aditya Dhar reunite Again For Third Film: धुरंधर फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आदित्य धर (Aditya Dhar) इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जहां एक तरफ धुरंधर फिल्म ने 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर इतिहास रचा. वहीं, धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर अभी भी कमाई के बड़े रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म में इन दोनों का काम लोगों इतना पसंद आया कि लोग उन्हें तीसरे प्रोजेक्ट में देखना चाहते थे. हालांकि इन दोनों ने फैंस का दिन न तोड़ते हुए तीसरी बार साथ काम करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कि ये इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी.
नए प्रोजेक्ट पर शुरू हुआ काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने एक नया आइडिया तैयार किया है, जिसे वह बड़े स्केल सामने लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती स्टेज में है, लेकिन इसकी प्लानिंग तेजी से आगे बढ़ रही है.
सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम किया जा रहा है और इसे एक बड़े सिनेमैटिक स्केल के तौर पर पेश करने की तैयारी है. यही वजह है कि इसे लेकर मेकर्स काफी सावधानी बरत रहे हैं.
रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह सबसे आगे हैं. मेकर्स का मानना है कि वह इस किरदार के लिए सबसे बेस्ट चॉइस हैं और उनकी एनर्जी इस तरह की फिल्मों के लिए सबसे बेहतर है. अगर सब कुछ तय होता है, तो यह जोड़ी तीसरी बार साथ काम करती नजर आएगी.
कब से शुरू हो सकती है शूटिंग
खबरों के मुताबिक, आदित्य धर इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2027 में शुरू की जा सकती है. यानी आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट की तैयारियां और तेज होने वाली हैं. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है, जिसमें लोकेशन, कास्टिंग और टेक्निकल टीम को लेकर फैसले लिए जाएंगे. ऐसे में अगले साल तक इस फिल्म को लेकर कई बड़े अपडेट सामने आ सकते हैं.
लार्जर दैन लाइफ होगा फिल्म का स्केल
बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक हाई कॉन्सेप्ट और लार्जर दैन लाइफ प्रोजेक्ट होगी. आदित्य धर इससे पहले भी बड़े स्तर की फिल्में बना चुके हैं और उनकी फिल्मों में एक अलग तरह का विजन देखने को मिलता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी एक भव्य एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें स्क्रिप्ट और तकनीक दोनों पर खास ध्यान दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'गौरी संग सुकून मिलता है, एक्स वाइफ के साथ भी....', आमिर खान ने गर्लफ्रेंड और किरण-रीना को लेकर कही ये बात
धुरंधर 2 कर रही जबरदस्त कमाई
बता दें कि इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच इसलिए भी बज बना हुआ है क्योंकि धुरंधर 2 लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं. ऐसे में फैंस चाहते हैं कि ये जोड़ी तीसरी बार एक साथ आए. धुरंधर 2 फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. 41वें दिन इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1780 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में इसने 1132 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.
आदित्य धर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
आदित्य धर का ट्रैक रिकॉर्ड भी इस खबर को और मजबूत बनाता है. उनकी अब तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं. चाहे वो उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) हो या धुरंधर सीरीज, हर फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. ऐसे में दर्शकों को रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी से इसी तरह की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: 'ज्यादा Zoom मत करना', करिश्मा कपूर ने पैपराजी से की रिक्वेस्ट, इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से वीडियो आया सामने
बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान का बड़ा दांव, 'इस मंत्रालय की रखी डिमांड'
बिहार की राजनीति पूरे देश का केंद्र है, इस बार दिल्ली में बिहार निवासी एक युवक का मर्डर देश की सुर्खियों में है. इस हत्याकांड के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नई मांग रखी है. दरअसल, उन्होंने नए 'प्रवासी बिहारी मंत्रालय' बनाने की डिमांड की है, जो देशभर में रख रहे प्रवासी बिहारियों के लिए काम करेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने दिल्ली में बिहार निवासी युवक की हत्या को गंभीरता से लिया है. उन्होंने इस मामले में बिहार की सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को देखने के लिए एक अलग से 'प्रवासी बिहारी मंत्रालय' बनाया जाए. बता दें उनकी ये डिमांड तब आई है जब कुछ समय बाद बिहार में कैबिनेट विस्तार होने की बात कही जा रही है.
क्या है पूरा मामला, कब हुई थी हत्या?
जानकारी के अनुसार ये मामला 26 अप्रैल की देर रात दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके का है. बताया जा रहा है कि यहां बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले पांडव कुमार अपने दोस्त कृष्ण के साथ एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे. इसी दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज वहां पहुंचा. आरोप है कि नशे की हालत में नीरज ने दोनों से जातिसूचक शब्द कहे और फिर गालियां दीं. उसका गुस्सा इसके बाद भी नहीं रुका और उसने पांडव के सीने में गोली चला दी. बता दें वह गोली पांडव के शरीर के पार होकर पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी. पांडव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच है. आरोपी पुलिसकर्मी फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है.
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation