‘विनाश काले विपरीत बुद्धि…’, पति गोविंदा की नई फिल्म को लेकर क्या बोलीं सुनीता आहूजा
Electric Scooter: नए इलेक्ट्रिक स्कूटर हीरो वीडा VX2 GO FB में क्या है खास, जानें डिटेल
Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए VIDA VX2 GO FB (3.1kWh) वेरिएंट पेश किया है। इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी फिक्स बैटरी और डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग सुविधा है। अब ग्राहकों के पास रिमूवेबल बैटरी वाले मॉडल के अलावा ऐसा विकल्प भी होगा, जिसे सीधे किसी भी स्टैंडर्ड वॉल सॉकेट में प्लग लगाकर चार्ज किया जा सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,13,000 रुपये रखी गई है।
128 किमी की रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
VIDA VX2 GO FB में 3.1kWh की फिक्स बैटरी दी गई है, जो IDC प्रमाणित 128 किमी की रेंज प्रदान करती है। स्कूटर में 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिससे इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा तक पहुंचती है। यह मॉडल रोजमर्रा के शहरी इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फीचर्स भी हैं शानदार
स्कूटर में लंबी और आरामदायक सीट, 27.2 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, 4.3 इंच का LED डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक केवल 65 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
देशभर में चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क
Hero Vida के पास फिलहाल देशभर में 5,900 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन और 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर उपलब्ध हैं। कंपनी इस स्कूटर के साथ Battery as a Service (BaaS) का विकल्प भी दे रही है। VIDA VX2 GO FB की बिक्री अगस्त की शुरुआत से देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर शुरू होगी।
शहरी ग्राहकों पर कंपनी का फोकस
Hero MotoCorp पेट्रोल दोपहिया वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। नया VIDA VX2 GO FB उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो आसान चार्जिंग और अच्छी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। इससे कंपनी को तेजी से बढ़ रहे शहरी ईवी बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
VIDA VX2 वेरिएंट और IDC रेंज
वेरिएंट IDC प्रमाणित रेंज
VIDA VX2 GO (2.2 kWh) 93 किमी
VIDA VX2 GO FB (3.1 kWh) 128 किमी
VIDA VX2 GO (3.4 kWh) 146 किमी
VIDA VX2 Plus (3.4 kWh) 146 किमी
VIDA VX2 Plus (4.4 kWh) 187 किमी
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









