संसद के मानसून सत्र के तहत आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से दोबारा शुरू होगी. NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक आज सुबह 9:30 बजे संसद भवन परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी.
मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, मंडला और डिंडौरी समेत कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. कहीं नदियां और जलाशय उफान पर हैं.