Responsive Scrollable Menu

गाजियाबाद की सोसाइटी में आग का तांडव, 9 से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट जलकर खाक

गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं. सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकल आए. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

Continue reading on the app

Best Summer Diet: चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या खाएं और पीएं

Best Diet For Summer: भीषण गर्मी और लू में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में सही फूड और ड्रिंक्स न सिर्फ लू से बचाते हैं बल्कि एनर्जी भी बनाए रखते हैं. भीषण गर्मी का दौर शुरू है. अप्रैल-मई का महीना आते ही सूरज देवता अपने तेवर दिखाने लगते हैं. बाहर निकलते ही ऐसा लगता है जैसे शरीर झुलस जाएगा. ऊपर से ये गर्म हवाएं, जिन्हें हम 'लू' (Loo) कहते हैं. इस समय लू का खतरा काफी देखा जा रहा है. लू लगने पर बुखार, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं घेर लेती हैं. ​लू से बचने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. तो चलिए जानते हैं तपती गर्मी में शरीर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने के लिए क्या खाएं और क्या पीएं. 

शरीर को ठंडा रखने वाले फूड्स

मौसमी फल जरूर खाएं

एक्सपर्ट्स केअनुसार, गर्मियों में मिलने वाले फल शरीर को ठंडक देते हैं. तरबूज, खरबूजा, आम और लीची जैसे फल पानी से भरपूर होते हैं. ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. रोजाना इनका सेवन करना फायदेमंद है.

दही और छाछ का करें सेवन

दही और छाछ पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं. ये शरीर को ठंडा रखते हैं और पाचन भी सुधारते हैं. दोपहर के खाने में छाछ जरूर शामिल करें.

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी गर्मियों में सबसे अच्छा ड्रिंक माना जाता है. इसमें जरूरी मिनरल्स होते हैं. यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता.

क्या पिएं ताकि शरीर रहे हाइड्रेटेड?

खूब पानी पिएं

गर्मी में पानी सबसे जरूरी है. दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. प्यास लगे या न लगे, पानी पीते रहें.

घर के बने ठंडे पेय

बाजार के कोल्ड ड्रिंक से बेहतर है घर का बना शरबत. जैसे बेल का शरबत, नींबू पानी और आम पन्ना. ये शरीर को ठंडक देते हैं और ऊर्जा भी बढ़ाते हैं.

हर्बल ड्रिंक्स अपनाएं

पुदीना पानी या जीरा पानी भी अच्छा विकल्प है. ये पेट को ठंडा रखते हैं और लू से बचाते हैं.

किन चीजों से बनाएं दूरी?

ज्यादा तला-भुना खाना

गर्मी में भारी और तला हुआ खाना पचने में समय लेता है. इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है. इसलिए हल्का भोजन करें.

कैफीन और शराब से बचें

चाय, कॉफी और शराब शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं. इनका सेवन कम करें या पूरी तरह छोड़ दें.

ज्यादा मसालेदार खाना

मसालेदार भोजन शरीर का तापमान बढ़ाता है. इससे लू लगने का खतरा बढ़ सकता है.

एक्सपर्ट्स की सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में हल्का और संतुलित भोजन करना चाहिए. दिन में ज्यादा बार थोड़ा-थोड़ा खाएं. खाली पेट घर से बाहर न निकलें. धूप में जाने से पहले पानी जरूर पिएं.

इन आसान टिप्स से मिलेगा बड़ा फायदा

सुबह खाली पेट पानी पिएं
धूप में निकलते समय सिर ढकें
बाहर का खाना कम खाएं
ताजे और घर के बने भोजन को प्राथमिकता दें. 

गर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ रखना मुश्किल नहीं है. बस सही डाइट अपनाने की जरूरत है. पानी और ठंडक देने वाले फूड्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इससे आप लू और डिहाइड्रेशन से आसानी से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Heatwave Alert: लापरवाही पड़ सकती है भारी, पहचानें हीट एग्जॉशन और हीटस्ट्रोक के लक्षण

Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: केएल राहुल के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा विकेट’वीर’

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं. Fri, 01 May 2026 23:34:53 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका! | Trump | Khamenei | World War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T22:30:09+00:00

Bengal 2026 Satta Bazar: बंगाल में बीजेपी की बल्ले-बल्ले ? #westbengalpolitics #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T22:40:29+00:00

Zayn Malik cancels US tour and cuts UK concerts.#ZaynMalik #OneDirection #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T22:30:00+00:00

'Is Anthropic the new Dr Frankenstein?' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T22:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers