लॉकअप में Shilpa Shinde को सताई सलमान की याद: बोलीं- Shivangi Joshi ने किया भद्दा कमेंट, होस्ट ने नहीं जताई आपत्ति
Shilpa Shinde Missed Salma Khan In Lock Up: नेटफ्लिक्स का रियालटी शो 'लॉकअप' खत्म हो गया है, लेकिन इसके चर्चे अब भी जारी हैं।बिग बॉस 11 की विनर और लॉकअप कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे के शो को लेकर कई तरह के बड़े खुलासे किए है।
शिवंगी जोशी ने की शिल्पा की बेइज्जती
शिल्पा और शिवांगी लॉकअप में अकसर एक-दूसरे से भिड़तीं रहती थी। शो में कई बार बार दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली है। जहां शिवांगी जोशी का यह पहला रियालटी शो था, वहीं रियालटी शो के फॉर्मेट से वाकिफ शिल्पा शिंदे इससे पहले बिग बॉस का हिस्सा रही।
शो से बाहर आने के बाद शिल्पा ने मीडिया से बतचीत करते हुए बताया कि शो में उन्हें होस्ट के तौर पर सलमान खान की कमी खली है। उनका कहन है कि शो में शिवांगी ने उनकी बेइज्जती की है।
क्या कहा था शिवांगी जोशी ने?
शो में शिवांगी अक्सर शिल्पा के काम न होने पर सवाल उठाती थी और इसके लिए उनकी पर्सनैलिटी को ज़िम्मेदार ठहराती थी। मीडिया इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने भावुक होते हुए कहा कि,‘सच कहू तो, कई बातें टेलीकास्ट नहीं हुईं। जिस तरह से मुझसे बात की गई, खासकर शिवांगी जोशी का मेरी उम्र और काम को लेकर मजाक उड़ाना (age-shaming और work-shaming), बहुत अपमानजनक था।
फराह और रितेश के व्यवहार पर क्या बोलीं शिल्पा?
शिल्पा ने शो के होस्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शिवांगी की इस हरकत पर कोई आपत्ति नहीं जताई और इसे शो में दिखाया भी नहीं गया। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है फराह खान उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर पसंद करती थी और उन्होंने कभी किसी तरह का पक्षपात नहीं किया, लेकिन फिर भी जब उन्होंने शिवांगी के गेमप्ले की तारीफ की तो मुझे बुरा लगा।
शिल्पा ने आगे कहा कि जब आप इस तरह के व्यवहार की सराहना करते है तो आज के युवाओं को ये मैसेज देते है कि बदतमीजी से बात करना और इस तरह से जवाब देना ही अच्छा गेम खेलना है। शिल्प ने कहा कि, मुझे यह पसंद नहीं आया, और सच कहू तो मुझे सलमान सर की बहुत याद आई क्योंकि उनके जैसा कोई नहीं है।
शिवांगी का हर को-एक्टर के साथ अफेयर
शिल्पा ने शो में बार-बार शिवांगी पर अपनी पर्सनैलिटी का दिखावा करने और अपने गेम को आगे बढ़ाने के लिए हर्षद चोपड़ा का इस्तमाल करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच तब जबरदस्त झगड़ा हुआ जब शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी के लगभग उन सभी को-एक्टर्स के साथ अफेयर रहे हैं जिनके साथ उन्होंने काम किया है।
Photos: 2 कप चाय, एक जैसी लोकेशन... सीक्रेट डेट पर निकले हर्षवर्धन-संजीदा, एक जैसी तस्वीरों ने रिलेशनशिप किया कन्फर्म?
Harshvardhan Rane: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे और अभिनेत्री संजीदा शेख एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में पुणे के पास पानशेत से अपनी-अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि दोनों किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए, लेकिन पोस्ट में दिखाई गई लोकेशन और कई समान चीजों ने फैंस को यह अंदाजा लगाने पर मजबूर कर दिया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे।
वेकेशन की तस्वीरों ने खींचा ध्यान
हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह खुले माहौल में चाय बनाते और ऑमलेट तैयार करते नजर आए। उन्होंने उस खूबसूरत होमस्टे की झलक भी दिखाई, जहां वह रुके हुए थे।
वहीं, संजीदा शेख ने भी लगभग उसी जगह से अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। उनकी एक फोटो में मेज पर दो कप चाय रखे दिखाई दिए, जबकि दूसरी तस्वीर में उसी तरह के पैन और स्टोव पर ऑमलेट बनता नजर आया, जैसा हर्षवर्धन की पोस्ट में देखा गया था। इसके अलावा दोनों पोस्ट की हरियाली और बैकग्राउंड भी काफी हद तक एक जैसे लगे।
डेटिंग की चर्चा ते, फैंस ने लगाए कयास
दोनों की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने समानताओं पर गौर करना शुरू कर दिया। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दावा किया कि दोनों एक साथ वेकेशन पर गए हैं।
एक यूजर ने लिखा, "लगता है आप दोनों साथ में हैं।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "दूसरा चाय का कप शायद हर्षवर्धन के लिए है।" कई लोगों ने यह भी लिखा कि दोनों के रिश्ते की चर्चा अब और मजबूत होती दिखाई दे रही है।
दो फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दोनों ने पहली बार निर्देशक बेजॉय नाम्बियार की फिल्म 'तैश' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों 'कुन फाया कुन' में भी एक साथ नजर आए। इन प्रोजेक्ट्स के बाद से दोनों की अच्छी दोस्ती की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं।
संजीदा शेख की पर्सनल लाइफ
संजीदा शेख की शादी अभिनेता आमिर अली से हुई थी। दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। उनकी एक बेटी है, जिसकी परवरिश फिलहाल संजीदा कर रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












