Responsive Scrollable Menu

CLAT 2027 Registration 2026: क्लैट के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और एग्जाम डेट

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने CLAT 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। देशभर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) और कई निजी लॉ संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

CLAT 2027 Eligibility
यूजी (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम)

  1. 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45% अंकों के साथ पास।
  2. SC/ST और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट मिलेगी।

पीजी (LLM Program)
मान्यता प्राप्त संस्थान से LLB में 55% अंक।
SC/ST आरक्षित वर्ग के लिए 50% अंक पर्याप्त होंगे।

आयु सीमा
CLAT 2027 के लिए किसी भी प्रकार की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS : ₹4,000
  • SC / ST : ₹3,500

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें CLAT 2027 के लिए आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • CLAT 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू : 3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होंगे।
परीक्षा तिथि : 6 दिसंबर 2026

क्यों महत्वपूर्ण है CLAT?
CLAT देश की सबसे प्रमुख लॉ प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है। इसके जरिए उम्मीदवारों को देशभर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के अलावा कई प्रतिष्ठित निजी लॉ संस्थानों में भी प्रवेश का अवसर मिलता है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

Continue reading on the app

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई एडमिशन की आखिरी तारीख, अब 16 अगस्त तक करें आवेदन

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए Open and Distance Learning (ODL) और Online Programmes में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

इग्नू देशभर के लाखों विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश का अवसर देता है। विश्वविद्यालय में BA, BCom, BSc, BBA, BCA, MA, MCom, MBA और MCA जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों के अलावा कई प्रोफेशनल और स्किल आधारित कोर्स भी संचालित किए जाते हैं।

हालांकि, प्रत्येक कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने चुने हुए कार्यक्रम की पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • IGNOU के एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • OTP के जरिए अकाउंट वेरिफाई करें।
  • लॉगिन कर अपनी पसंद का कोर्स चुनें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

जो अभ्यर्थी जुलाई 2026 सत्र में इग्नू से पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर हो सकता है। ऐसे में अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर जब मिलता है विराट कोहली का टॉनिक, चीते की तरह भागते हैं टीम इंडिया के 5 फील्डर्स

Virat Kohli: दुनियाभर में विराट कोहली की बल्लेबाजी और उनके फिटनेस के चर्चे हैं, लेकिन पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने उनके एक और खास गुण की तारीफ की है. दिलीप के मुताबिक मैदान पर विराट कोहली का जोश सिर्फ उनका खेल नहीं बदलता, बल्कि आसपास मौजूद खिलाड़ियों में भी नया जोश भर देता है. Tue, 11 Aug 2026 23:49:17 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest | JPSC Paper Leak | मशाल जुलुस के बाद छात्रों का अनोखा मौन प्रदर्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T22:56:02+00:00

Surya Grahan 2026: गर्भवती महिलाओं के लिए कैसा रहेगा ये सूर्य ग्रहण? | Pregnant Women | Pregnancy #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T23:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers