डिजिटल गोल्ड का जमाना: हर महीने करीब 1 टन बिक रहा सोना, कितना सुरक्षित है ऑनलाइन खरीदारी
Digital Gold: पूरे भारत में डिजिटल गोल्ड का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल गोल्ड पर न तो RBI का नियम है और न ही SEBI का। इसके बावजूद 2025 तक भारतीयों के पास करीब 45 टन डिजिटल गोल्ड जमा हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग ₹55,000 करोड़ है।
Bengal Election 2026 LIVE: दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू, 7 जिलों में 3.2 करोड़ मतदाता तय करेंगे दिग्गजों की किस्मत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के 7 जिलों की कुल 142 सीटों पर हो रहा यह मतदान तय करेगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी।
चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। खास बात यह है कि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 93.19 प्रतिशत के रिकॉर्ड मतदान ने इस बार की चुनावी जंग को और भी रोमांचक बना दिया है।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | People form queues at a polling station in Baranagar, North 24 Parganas. Voting for the second and final phase of the state assembly elections. pic.twitter.com/RN8bfcHD5c
— ANI (@ANI) April 29, 2026
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | An elderly voter being helped out of a polling booth in Nadia, after he cast his vote here. pic.twitter.com/81O4F3KGDD
— ANI (@ANI) April 29, 2026
भवानीपुर में महासंग्राम: ममता vs सुवेंदु
इस चरण की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट कोलकाता की भवानीपुर है, जहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला है। सुवेंदु, जो 2021 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हरा चुके हैं, इस बार उनके पारंपरिक गढ़ में उन्हें चुनौती दे रहे हैं। 2021 के नतीजों को देखें तो इन 142 सीटों में से टीएमसी ने 123 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी, जिसे बचाना इस बार ममता बनर्जी के लिए बड़ी चुनौती है।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP candidate from Rashbehari, Swapan Dasgupta stands in a queue as he awaits his turn to cast a vote. pic.twitter.com/PscdXSi5rs
— ANI (@ANI) April 29, 2026
पीएम मोदी की विशेष अपील
मतदान शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं से खास अपील की। उन्होंने लिखा, "आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने और हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत व सहभागी बनाने का आग्रह करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि बंगाल की महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मतदान करें।"
देश के एक सजग नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें। इस तरह हम न केवल भारतवर्ष के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं, बल्कि एक समर्थ और समृद्ध राष्ट्र की नींव को और मजबूत कर सकते हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2026
राज्ञो… pic.twitter.com/IXCeeJLaBJ
सुरक्षा का 'महा-घेरा' और वेबकास्टिंग
हिंसा के इतिहास को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे क्षेत्र में 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) की तैनात की गई हैं। कोलकाता पोर्ट क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाकों में अकेले 273 कंपनियां लगाई गई हैं। हर पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग की जा रही है और ड्रोन कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही 142 सामान्य पर्यवेक्षक और एनआईए की टीमें भी फील्ड पर सक्रिय हैं।
#WATCH | South 24 Parganas | West Bengal Assembly Elections Phase 2 | ISF President Naushad Siddiqui says, "A video has been going viral since last night that the Gram Panchayat chief has been threatening people not to vote... They won't be able to achieve anything by… pic.twitter.com/oQ557AW7qu
— ANI (@ANI) April 29, 2026
चुनावी आंकड़े: 3.2 करोड़ मतदाता और 1,448 उम्मीदवार
आज के इस चरण में कुल 3,21,73,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है, जबकि 792 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं। मैदान में कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दक्षिण 24 परगना की भांगर सीट पर सबसे अधिक 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि हुगली की गोगहाट सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
#WATCH | Arjun Singh says, "I have cast my vote. I have voted for a change. I have voted for the formation of a BJP Govt here..." https://t.co/gEzBAXQPLM pic.twitter.com/iJ0trOooSI
— ANI (@ANI) April 29, 2026
मैदान में दिग्गजों की फौज
ममता और सुवेंदु के अलावा, इस फेज में कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है। इनमें राज्य मंत्री फिरहाद हकीम, सुजीत बोस, ब्रात्य बसु और सोवंदेब चट्टोपाध्याय शामिल हैं। भाजपा की ओर से अर्जुन सिंह, स्वपन दासगुप्ता और रूद्रनील घोष प्रमुख हैं। वहीं वामपंथ की ओर से मीनाक्षी मुखर्जी और दीप्सिता धर जैसे युवा चेहरे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आईएसएफ (ISF) के नौशाद सिद्दीकी भी भांगर सीट से मजबूती से ताल ठोक रहे हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी और मतदान पर असर
मतदान के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण बंगाल के इलाकों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। यदि मौसम बिगड़ता है, तो दोपहर के समय मतदान की गति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सुबह से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। राज्यपाल आर.एन. रवि ने सभी से निडर होकर भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi
















.jpg)



