वैशव सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- 'वो कमाल का है, उसके साथ मजा आता है'
Yashasvi Jaiswal On Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया. पंजाब किंग्स से जीत के लिए मिले 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी ने अर्धशतक लगाया तो वहीं वैभव फिफ्टी लगाने से सिर्फ 7 रनों से चूक गए.
यशस्वी और जायसवाल ने मचाया बल्ले से धमाल
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में 3 चौके और 5 छक्कों के साथ 43 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस मैच में जीत के बाद यशस्वी ने खुलकर सूर्यवंशी के बारे में बात की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या कहा, आइए जानते हैं.
The quicker they come, quicker they go off his bat! ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
???? Vaibhav Sooryavanshi with another big blitz today ????
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/7UV22dKxHr
यशस्वी ने वैभव को लेकर दिया बड़ा बयान
यशस्वी जायसवाल ने कहा कि, 'वो (वैभव सूर्यवंशी) कमाल का है, मुझे उनके साथ बैटिंग करने में मजा आता है. हमेशा दूसरे एंड पर रहकर खुशी होती है. मैं अभी भी बहुत छोटा हूं मुझे नहीं पता कि उनके बारे में क्या कहूं. हमें इंटेंट बनाए रखना था. हमें एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी क्योंकि हमें 200 से ज्यादा स्कोर करना था. हर कोई एक-दूसरे पर भरोसा करता है. हमारी टीम बहुत अच्छी है, हम प्रोसेस पर फोकस करते हैं. हम सब बहुत एन्जॉय कर रहे हैं. माहौल अच्छा है. यह सब बीच में मजे करने के बारे में है. हमें इंटेंट बनाए रखना होगा'.
???????????????????????????????? the undefeated ✅???? pic.twitter.com/cRyli3H5np
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को छह विकेट से जीत लिया. ये हार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली हार है.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा किसने एक पारी में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, देखें टॉप 5 में कौन-कौन शामिल
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. लेकिन बुधवार की सुबह दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए राहत की नई किरण लेकर आई. सुबह तड़के ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया. इस अचानक आए बदलाव से न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि धूल और प्रदूषण से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है. सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ होने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है.
क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर के आसमान में बुधवार सुबह से ही गरज वाले बादल सक्रिय हो गए थे. राजधानी दिल्ली के साथ साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के समय हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी, जिसने विजिबिलिटी को भी प्रभावित किया. धूल भरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने सड़क पर चलने वाले मुसाफिरों को भले ही थोड़ी देर के लिए रोका, लेकिन गर्मी से मिली यह राहत किसी वरदान से कम नहीं लग रही है.
Storm has arrived over #Delhi NCR - 5:30am.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) April 29, 2026
Strong #Duststorm with wind gust up to 80km/h followed by moderate to heavy intensity rains & thundershowers likely for 20-40 mins in most parts of #Delhi #Gurgaon #Noida #Ghaziabad #Faridabad within next 2 hours.
Weather conditions to… pic.twitter.com/rofC6CZKk1
पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग का अनुमान है कि आज दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. दोपहर और शाम के वक्त भी दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में एक से दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. इस दौरान सतही हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और कमजोर ढांचों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.
#WATCH | Delhi: Weather turns pleasant in Delhi after days of scorching heat, with strong winds and light showers this morning. pic.twitter.com/HEiCopokYT
— ANI (@ANI) April 29, 2026
पूरे NCR में कैसे हैं हालात?
दिल्ली के पड़ोसी जिलों में भी कुदरत का यह बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत जैसे इलाकों में अगले कुछ घंटों के लिए मध्यम गरज के साथ तूफान का अनुमान जताया गया है. मंगलवार की रात से ही मौसम में जो बदलाव शुरू हुआ था, उसका असर अब पूरी तरह से जमीन पर दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों से जो पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका था, उसमें अब 3 से 4 डिग्री तक की बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है. इससे लोगों को चिलचिलाती लू के थपेड़ों से छुटकारा मिलेगा.
क्या हैं पूर्वानुमान?
आने वाले दिनों के पूर्वानुमान की बात करें तो 30 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने वाला है. कल दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है. कल भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जो वातावरण में ठंडक बनाए रखेगी. हालांकि मौसम साफ होने की प्रक्रिया 1 मई से दोबारा शुरू हो सकती है. उस दौरान तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.
सावधानी बरतने की जरूरत
इस बदलते मौसम ने जहां एक तरफ राहत दी है, वहीं कुछ सावधानियां बरतने की भी जरूरत है. तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली के खंभों और पेड़ों के गिरने की खबरें आ सकती हैं, इसलिए वाहन चालकों को सड़क पर बेहद सावधानी से चलने की सलाह दी गई है. धूल भरी आंधी के दौरान विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी-बारिश का कहर; कहीं 40 डिग्री पार गर्मी का प्रहार, देखिए आज की वेदर रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)






